5 WWE सुपरस्टार्स जिनका SummerSlam से पहले हील से फेस बनना जरूरी है

मैकइंटायर और डॉल्फ
मैकइंटायर और डॉल्फ

प्रोफेशनल रैसलिंग में मूल रूप से दो कैरेक्टर होते हैं, पहला हील का और दूसरा फेस का। WWE सुपरस्टार्स ने भी कई मौकों पर बताया है कि हील सुपरस्टार्स बनना थोड़ा ज्यादा आसान होता है। WWE की वर्तमान स्टोरीलाइन और फ़्यूड ज्यादा खास नहीं रही है।

फैंस को WWE का प्रोडक्ट अब पसंद ही नहीं आ रहा है और इससे व्यूअरशिप भी लगातार गिर रही है। WWE को जल्द ही अपनी बुकिंग में बदलाव करने की सख्त जरूरत है। इसलिए WWE समरस्लैम से पहले ही कुछ सुपरस्टार्स की बुकिंग और उनके कैरेक्टर में बदलाव कर सकती है।

समरस्लैम WWE के लिए काफी बड़ा इवेंट होता है, हमें हर साल इस पीपीवी में बड़े मैच देखने को मिलते हैं। इस बार का समरस्लैम 11 अगस्त 2019 को होने वाला है। WWE ने अभी से स्टोरीलाइन तैयार करना शुरू कर दी होगी।

अभी भी कई सारे सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जिन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव करने की बहुत ज्यादा जरूरत है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में, जो समरस्लैम से पहले हील से फेस बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 बड़े मैच जिन्हें देखकर नम हो गई थी फैंस की आंखें

#5 ड्रू मैकइंटायर

मैकइंटायर रॉ के टॉप स्टार हैं
मैकइंटायर रॉ के टॉप स्टार हैं

ड्रू मैकइंटायर जब NXT में डेब्यू किया था, तब वह बेबीफेस थे और उन्होंने NXT चैंपियनशिप जीती थी। मेन रोस्टर में वापसी के बाद उन्होंने रॉ पर हील का किरदार ही निभाया है। शुरुआत में फैंस को भी उनका हील वाला गिमिक पसन्द आया था।

अब धीरे-धीरे ड्रू मैकइंटायर का हील वाला कैरेक्टर खराब होता जा रहा है और फैंस को भी अब उनमें कोई रुचि नहीं रही है। अगर वह समरस्लैम से पहले फेस सुपरस्टार बन जाते हैं तो यह उनके लिए काफी अच्छी चीज रहेगी और उन्हें एक फ्रेश कैरेक्टर भी मिलेगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 सोन्या डेविल

सोन्या और मैंडी
सोन्या और मैंडी

सोन्या डेविल ने मेन रोस्टर पर मैंडी रोज के साथ बतौर हील काम किया है। उन्हें देखकर लगता है कि वह मैंडी रोज को अच्छा दिखाने के लिए उनके साथ काम कर रही हैं। वह काफी ज्यादा टैलेंटेड सुपरस्टार हैं लेकिन उन्हें मौके नहीं मिले हैं।

कुछ समय पहले WWE ने मैंडी रोज और सोन्या डेविल को अलग करने के बारे में टीज़ किया था। अगर WWE दोनों को अलग करना चाहती है तो वह मैंडी रोज को हील बनाकर सोन्या पर अटैक करवा सकती है।


#3 सिजेरो

सिजेरो का फेस बनना लगभग तय
सिजेरो का फेस बनना लगभग तय

सिजेरो को कुछ सालों पहले तक फेस सुपरस्टार के रूप में काफी अच्छा सपोर्ट मिलता था। फैंस उनके मैचों में उनको खूब चीयर करते थे। शेमस के साथ आने के बाद वह हील बन गए और उन्होंने हील के रूप में भी अच्छा काम किया।

WWE ने सुपरस्टार शेक-अप के बाद दोनों को अलग कर दिया है। अब सिजेरो हील के रूप में फैंस को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं, फैंस के रिएक्शन को देखकर वह सिजेरो के कैरेक्टर में समरस्लैम से पहले बदलाव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 तरीकों से रोमन रेंस को चैंपियनशिप मैच में शामिल किया जा सकता है

#2 शिंस्के नाकामुरा

नाकामुरा के लिए फेस बनना जरूरी
नाकामुरा के लिए फेस बनना जरूरी

शिंस्के नाकामुरा को फिलहाल फेस बनने की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने NXT में भी बेबीफेस के रूप में काम किया था और मेन रोस्टर पर भी शुरुआत में वह फेस ही थे। उस समय नाकामुरा को फैंस की ओर से अच्छा रिएक्शन मिलता था।

शिंस्के नाकामुरा ने फेस के कैरेक्टर में रॉयल रंबल भी जीता और जॉन सीना जैसे दिग्गज को भी मात दी। हील बनने के बाद वह WWE में खो से गए है, समरस्लैम से पहले फेस बनने से शायद वह फिरसे पुराने वाले लुक में आ जाए।


#1 डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन अभी बड़े हील है
डेनियल ब्रायन अभी बड़े हील है

कुछ महीनों पहले तक डेनियल बयान WWE के सबसे बड़े फेस थे। उन्होंने हील टर्न किया और उस कैरेक्टर में भी काफी अच्छा काम किया। वह WWE चैंपियन रहे और अभी स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन भी है।

अभी की स्थिति देखकर लगता है कि WWE को रेटिंग और व्यूअरशिप में फायदा सिर्फ एक ही इंसान करवा सकता है और वह ब्रायन है। वह समरस्लैम से पहले किसी भी मौके पर फेस टर्न कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 ड्रीम मैच जिन्होंने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया