5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
WWE

रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) के बाद यह Raw का पहला एपिसोड रहेगा। पिछले कुछ हफ्ते से Raw के एपिसोड में सुधार देखने को मिला है और अगला एपिसोड भी रोचक रह सकता है। WWE ने अबतक रेड ब्रांड के शो के लिए किसी मैच की घोषणा नहीं की है। इसके अलावा कोई सैगमेंट तय नहीं हुआ है। Hell in a Cell में हुए मैचों की स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- 2 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Hell in a Cell 2021 में फैंस को निराश किया और 3 जिन्होंने सभी को प्रभावित किया

इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स अपनी नई दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। WWE जरूर Raw के एपिसोड को खास बनाना चाहेगा। ऐसे में उन्हें कुछ बड़ी चीज़ें बुक करनी होगी। अगर इस शो में कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज देखने को मिल जाते हैं तो Raw चर्चा का विषय बन सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- Raw में बॉबी लैश्ले पर कोफी किंग्सटन द्वारा बुरी तरह हमला हो

बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर की दुश्मनी का अंत हो गया है। अब लैश्ले को एक नए विरोधी की जरूरत रहेगी। पिछले कुछ समय से MVP लगातार कोफी किंग्सटन को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। किंग्सटन ने अबतक इससे इनकार किया है। WWE संभावित रूप से लैश्ले और किंग्सटन की दुश्मनी को आगे बढ़ाने का निर्णय ले सकता है।

ये भी पढ़ें;- Hell in a Cell, अच्छी और बुरी बातें: दिग्गज की हुई चौंकाने वाली हार, WWE ने गलती करके पीपीवी का मजा किया किरकिरा

Raw में कोफी किंग्सटन सभी को चौंका सकते हैं। वो बॉबी लैश्ले के सैगमेंट में इंटरफेयर करते हुए उनपर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इससे दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन शुरू हो जाएगी और लैश्ले को अपने टाइटल के लिए अगला चैलेंजर मिल जाएगा। WWE फैंस इस दुश्मनी से काफी खुश होंगे।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- एलेक्सा ब्लिस Raw में शायना बैजलर को वश में करें

एलेक्सा ब्लिस ने Raw के अंतिम एपिसोड में रेजिनाल्ड को अपने वश में कर लिया था। इसके अलावा उन्होंने Hell in a Cell 2021 में शायना बैजलर के खिलाफ मैच के दौरान रिंगसाइड पर मौजूद नाया जैक्स को भी अपने वश में कर लिया था। इसके बाद जैक्स ने अपने साथी रेजिनाल्ड पर हमला किया था।

अब वो सीधा शायना बैजलर को निशाना बना सकती हैं। वो Raw में शायना बैजलर के सामने आकर उन्हें वश में कर सकती हैं। इसके बाद वो बैजलर को अपनी साथी नाया जैक्स और रेजिनाल्ड पर हमला करने के लिए मजबूर कर सकती हैं। अगर Raw में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज रहेगा।

3- शार्लेट फ्लेयर Raw में रिया रिप्ली पर बुरी तरह हमला करें

शार्लेट फ्लेयर ने Hell in a Cell में रिया रिप्ली को Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज किया था। इस मैच में रिया रिप्ली ने शार्लेट पर कमेंट्री टेबल के बोर्ड से हमला किया और इस वजह से मैच का अंत DQ से हुआ। शार्लेट भले ही विजेता बनी लेकिन रिया रिप्ली ने अपने टाइटल को रिटेन किया।

शार्लेट के हाथ से बड़ा मौका जा चुका है। अब फ्लेयर अपना बदला लेना चाहेंगी। पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन Raw के एपिसोड में रिया रिप्ली पर बुरी तरह हमला कर सकती हैं। इससे उन्हें एक बार फिर रीमैच मिल सकता है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी खत्म करने के लिए मैच जरूर देखने को मिलेगा।

2- शेमस अपना टाइटल हार जाए

शेमस इस समय रिकोशे और हम्बर्टो कारिलो के साथ दुश्मनी में दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी नाक टूट गई थी और इसके बाद से वो लड़ते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब Raw के एपिसोड में शेमस रिंग में अपनी वापसी कर सकते हैं क्योंकि अब तक उनकी चोट सही हो गई होगी।

Raw में शेमस का सामना यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए रिकोशे और हम्बर्टो कारिलो से देखने को मिल सकता है। अगर इस मैच में शेमस अपनी चैंपियनशिप हार जाते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। WWE यहां रिकोशे या कारिलो को पुश देने के लिए शेमस से टाइटल छीन सकता है।

1- ड्रू मैकइंटायर Raw में MVP पर बुरी तरह हमला करें

ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के बीच Hell in a Cell 2021 के मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। इस मैच में सभी का मानना था कि किसी सुपरस्टार की इंटरफेरेंस देखने को नहीं मिलेगी। इसके बावजूद MVP ने अपने दिमाग का सही उपयोग करके मैच में एंट्री की। मैकइंटायर ने उनकी जबरदस्त तरीके से धुनाई की।

इसके बावजूद MVP की वजह से अंत में ड्रू मैकइंटायर की हार हुई। इसके पहले WrestleMania 37 में भी स्कॉटिश सुपरस्टार की हार का कारण MVP ही थे। अब ड्रू Raw में सभी को चौंका सकते हैं। वो किसी बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान MVP पर हमला करते हुए उन्हें चोटिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों बॉबी लैश्ले ने Hell in a Cell मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराकर WWE चैंपियनशिप को रिटेन किया

Quick Links