5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार साबित हुआ था। WWE ने कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान किये थे। सही मायने में कहा जा सकता है कि SmackDown का अंतिम एपिसोड रोचक रहा था।

इस वजह से फैंस SmackDown के अगले एपिसोड से भी काफी उम्मीद लगा रहे हैं। इस एपिसोड के द्वारा Hell in a Cell के लिए कुछ स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई जा सकती हैं। इसके अलावा कुछ मैचों की घोषणा भी देखने को मिल सकती हैं। रोमन रेंस को SmackDown में देखना जरूर ही रोचक रहेगा।

ये भी पढ़ें;- 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में जबरदस्त सफलता मिल सकती है

अगर WWE को SmackDown के एपिसोड को खास बनाना है और साथ ही अपनी रेटिंग्स में सुधार करना है तो उन्हें कुछ बड़े सरप्राइज प्लान करने होंगे। शॉक्स और सरप्राइज से फैंस का ध्यान एपिसोड पर जाएगा और WWE को फायदा होगा। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- एलिस्टर ब्लैक SmackDown में बिग ई पर हमला करें

एलिस्टर ब्लैक पिछले कई हफ्ते से लगातार प्रोमो कट कर रहे थे। इसके बावजूद SmackDown के अंतिम एपिसोड में उनकी वापसी हुई। उन्होंने आईसी टाइटल मैच में इंटरफेयर किया और बिग ई पर हमला किया। उनका ये रिटर्न काफी ज्यादा प्रभावशाली साबित हुआ था। वो सभी के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।

ये भी पढ़ें;- 4 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने डेब्यू के कुछ महीनों बाद WWE चैंपियनशिप जीती

इस हफ्ते एलिस्टर ब्लैक फिर अपने फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं। अगर वो एक बार फिर बिग ई पर हमला कर देते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि बिग ई अब अपना बदला लेने का प्रयास करेंगे। इसके बावजूद WWE अपने फैंस को SmackDown में बड़ा शॉक दे सकता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- जिमी उसो और रोमन रेंस के बीच मैच तय हो जाएं

पिछले हफ्ते रोमन रेंस का सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान उन्होंने जिमी उसो से जवाब की मांग की थी और उन्हें बुलाया था। खैर, सिजेरो ने आकर रोमन से रीमैच के लिए कहा था लेकिन सैथ रॉलिंस ने उनपर हमला कर दिया था। इसके चलते जिमी उसो इस सैगमेंट के दौरान नजर नहीं आ पाए थे।

SmackDown की शुरुआत रोमन रेंस कर सकते हैं और वो जिमी उसो को फिर बुला सकते हैं। इस सैगमेंट में अगर जिमी उसो आकर रोमन रेंस को चैलेंज करते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। इस दौरान रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जिमी उसो के चैलेंज को स्वीकार सकते हैं। WWE एक बड़े मैच की घोषणा करते हुए सभी को शॉक दे सकता है।

3- SmackDown में नटालिया और टमीना को बड़ी चुनौती मिलें

नटालिया और टमीना की नाया जैक्स और शायना बैजलर के साथ दुश्मनी का अब संभावित रूप से अंत देखने को मिल गया है। नटालिया और टमीना इस समय चैंपियंस के रूप में जबरदस्त काम कर रही हैं। इसके बावजूद अब उन्हें नए चैलेंजर्स मिल सकते हैं। दरअसल, लिव मॉर्गन और रूबी रायट उन्हें चैलेंज कर सकती हैं।

लिव मॉर्गन और रूबी रायट काफी समय से साथ दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद दोनों को पुश नहीं दिया गया है। SmackDown में WWE इन दोनों टैग टीम सुपरस्टार्स को मौका दे सकता है। दोनों ही सुपरस्टार्स मिलकर नटालिया और टमीना को SmackDown के एपिसोड में चैलेंज कर सकती हैं।

2- सिजेरो SmackDown में सैथ रॉलिंस की बुरी हालत कर दें

पिछले हफ्ते सिजेरो पर सैथ रॉलिंस द्वारा बुरी तरह हमला हुआ था। अब सिजेरो अपना बदला लेना चाहेंगे। सिजेरो को पिछले हफ्ते मेडिकल स्टाफ स्ट्रेचर पर लेकर गया था। ऐसे में अब द स्विस सुपरमैन चाहेंगे कि वो पिछले हफ्ते का बदला लें। ऐसे में वो अपने सभी फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

SmackDown में अगर सिजेरो अपने दुश्मन सैथ रॉलिंस को लेकर प्रोमो कट करते हैं और उनपर बुरी तरह हमला करते हैं तो बड़ा शॉक होगा। लगातार दो मौकों पर सैथ रॉलिंस ने सिजेरो की बुरी हालत की है। ऐसे में अब सिजेरो को अपना बदला लेना होगा। SmackDown में इस दिग्गज के पास मौका रहेगा।

1- जे उसो अपने भाई जिमी उसो को धोखा दें

SmackDown के अंतिम एपिसोड में जिमी उसो के कहने पर मैनेजमेंट ने उनका एक बड़ा मैच तय कर दिया। दरअसल, जिमी उसो और जे उसो साथ मिलकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का एक टैग टीम मैच में सामना करने वाले हैं। इस दौरान सभी उम्मीद कर रहे हैं कि ये एक बेहतर मैच साबित होगा।

WWE अपने फैंस को शॉक कर सकता है। पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने जे उसो के कान में एक बात बोली थी। हो सकता है कि द ट्राइबल चीफ ने जे उसो को अपने भाई पर हमला करने का आदेश दिया हो। अगर इस मैच के दौरान या मुकाबले के बाद जे उसो अपने भाई पर हमला कर देते हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।

ये भी पढ़ें;- 4 बड़ी चीज़ें जो ब्रॉक लैसनर WWE में शायद कभी नहीं कर पाएंगे

Quick Links

App download animated image Get the free App now