रेसलमेनिया के बाद समरस्लैम डब्लू डब्लू ई (WWE) का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पीपीवी है। समरस्लैम 11 अगस्त (भारत में 12 अगस्त) को टोरंटो कनाडा में होने वाला है। WWE ने शो के लिए कई सारे बड़े मैच बुक किए हैं। ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।
रिकोशे यूएस टाइटल के लिए एजे स्टाइल्स को चैलेंज करेंगे। नटालिया को अपने होम-टाउन में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मौका मिले वाला है। बेली अपनी स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को एम्बर मून के खिलाफ डिफेंड करेंगी। रैंडी ऑर्टन और कोफी किंगस्टन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए सिंगल्स मैच होगा।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2019 में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं
डॉल्फ ज़िगलर और द मिज़ भी आमने-सामने आने वाले हैं। केविन ओवेंस और शेन मैकमैहन के बीच एक जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। इन सारी चीज़ों को देखता हुए हम बात करने वाले हैं 5 चीज़ों के बारे में जो समरस्लैम 2019 में हो सकती है।
#5 रिकोशे फिर यूएस टाइटल जीत जाएं
![रिà¤à¥à¤¶à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/999b2-15649379880405-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/999b2-15649379880405-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/999b2-15649379880405-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/999b2-15649379880405-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/999b2-15649379880405-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/999b2-15649379880405-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/999b2-15649379880405-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/999b2-15649379880405-800.jpg 1920w)
एक्सट्रीम रूल्स में एजे स्टाइल्स ने रिकोशे को हराकर US चैंपियनशिप जीत ली थी। एजे स्टाइल्स के पास अभी US चैंपियनशिप अच्छी नहीं लग रही है क्योंकि वह अभी एक फैक्शन में है और इससे सिंगल्स टाइटल का महत्व पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, WWE रिकोशे को बहुत अच्छा पुश देने वाली है और इसके चलते भी हमें वह समरस्लैम जैसे बड़े पीपीवी में टाइटल जीतते हुए दिखाई दे सकते हैं। WWE को 'द वन एंड ओनली' को टाइटल जरूर देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो इससे साफ हो जाएगा कि रिकोशे बड़े पुश की लाइन में बिल्कुल भी नहीं हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 रोंडा राउजी वापसी करके बैकी लिंच के साथ दुश्मनी शुरू करें
![रà¥à¤à¤¡à¤¾ राà¤à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b0dc5-15649377983015-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b0dc5-15649377983015-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b0dc5-15649377983015-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b0dc5-15649377983015-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b0dc5-15649377983015-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b0dc5-15649377983015-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b0dc5-15649377983015-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/b0dc5-15649377983015-800.jpg 1920w)
रोंडा राउजी ने रेसलमेनिया 35 में अपनी हार के बाद WWE से ब्रेक लिया था, लेकिन पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही है कि 'बेडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट' जल्द ही वापसी करने वाली हैं।
अगर यह बात बिल्कुल सही है तो WWE समरस्लैम में बैकी लिंच की जीत के बाद रोंडा राउजी का एक सैगमेंट बुक कर सकती है। इससे आने वाले समय में हमें बैकी और राउजी की दुश्मनी की शुरुआत होते दिखाई दे सकती है।
#3 गोल्डबर्ग समरस्लैम में डॉल्फ ज़िगलर के प्रतिद्वंदी बन जाएं
![बड़ा मà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f2dd2-15649377431419-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f2dd2-15649377431419-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f2dd2-15649377431419-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f2dd2-15649377431419-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f2dd2-15649377431419-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f2dd2-15649377431419-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f2dd2-15649377431419-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/f2dd2-15649377431419-800.jpg 1920w)
WWE ने समरस्लैम के लिए डॉल्फ ज़िगलर और द मिज़ के बीच एक मैच बुक किया है। अगर यह मैच साधारण रहता है तो फैंस के लिए यह निराशाजनक बात होगी। पिछले कुछ समय से डॉल्फ ज़िगलर अपने प्रोमो में गोल्डबर्ग को ताने मार रहे हैं।
हो सकता है कि द मिज़ समरस्लैम में अपने मैच से पहले बताए कि वह लड़ने नहीं वाले हैं। इसके बाद गोल्डबर्ग अपनी एंट्री कर सकते हैं और द मिज़ फिर बताए कि अब गोल्डबर्ग डॉल्फ के प्रतिद्वंदी होने वाले हैं। यह चीज़ फैंस को चौंका सकती है। इसके चलते समरस्लैम यादगार बन सकता है।
ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने गुस्से में अपने विरोधी को बुरी तरह से पीटा
#2 ब्रॉक लैसनर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन कर लें
![बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6e592-15649376618675-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6e592-15649376618675-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6e592-15649376618675-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6e592-15649376618675-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6e592-15649376618675-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6e592-15649376618675-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6e592-15649376618675-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6e592-15649376618675-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस ने एक्सट्रीम रूल्स में अपनी चैंपियनशिप गवाई थी और अब वह समरस्लैम में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रीमैच लड़ने वाले हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि सैथ रॉलिंस मैच जीतने वाले हैं।
WWE को यहां कुछ अलग प्लान करना चाहिए और ब्रॉक लैसनर को टाइटल अपने पास ही रखना चाहिए। द बीस्ट के लिए ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले जैसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ ड्रीम मैच बाकी है और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ यह सारे मैच संभव है।
#1 रैंडी ऑर्टन WWE चैंपियनशिप जीत जाएं
![रà¥à¤à¤¡à¥ à¤à¤°à¥à¤à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4623f-15649376159370-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4623f-15649376159370-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4623f-15649376159370-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4623f-15649376159370-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4623f-15649376159370-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4623f-15649376159370-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4623f-15649376159370-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4623f-15649376159370-800.jpg 1920w)
कोफी किंगस्टन ने रेसलमेनिया 35 में WWE चैंपियनशिप जीती थी। अब उन्हें टाइटल के साथ बहुत ज्यादा समय हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही अपनी चैंपियनशिप को हारने वाले हैं।
रैंडी ऑर्टन के यादगार करियर को सही तरह से बरकरार रखने के लिए उन्हें एक चैंपियनशिप की जरूरत है और समरस्लैम में उनके पास अच्छा मौका है। वह बड़े पीपीवी में कंपनी की सबसे बड़ी चैंपियनशिप को जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस पर हुए हमले पर अपडेट सामने आया