5 अनोखी चीज़ें जो WWE Raw अंडरग्राउंड में कर सकता है

WWE का Raw अंडरग्राउंड
WWE का Raw अंडरग्राउंड

पिछले कुछ समय से Raw अंडरग्राउंड एक चर्चा का विषय बन गया है। WWE ने Raw के अंतिम एपिसोड में इसे प्रस्तुत किया था और फैंस ने इसे काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही Raw अंडरग्राउंड को लेकर कई सारी बड़ी संभावनाएं सामने आ रही है।

शेन मैकमैहन इस नई चीज़ को लेकर आए हैं और बिना रिंग के Raw अंडरग्राउंड में शूट फाइट्स देखने को मिलती है। इसमें मार्शल आर्ट्स स्टाइल और स्ट्रीट फाइट का मिश्रण है और इस वजह से नए कॉन्सेप्ट ने WWE के आम फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ये भी पढ़ें:- 3 चीज़ें जो WWE को मिस्ट्री फैक्शन रेट्रिब्यूशन के साथ करना चाहिए

WWE ने फैंस की प्रतिक्रियाओं को जान लिया है और उन्हें पता लग गया है कि फैंस को इसमें रुचि है। इस वजह से आने वाले समय में WWE अपने Raw अंडरग्राउंड में कुछ बड़ी चीज़ें कर सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं Raw अंडरग्राउंड को लेकर 5 बड़ी संभावनाओं के बारे में।

5- WWE की विमेंस स्टार्स Raw अंडरग्राउंड में आ सकती है

इस समय Raw अंडरग्राउंड पर सिर्फ मेंस सुपरस्टार्स ही लड़ते हुए दिखाई दिए हैं लेकिन बहुत जल्द ही विमेंस स्टार्स को भी WWE इस चीज़ में जोड़ सकता है। कंपनी मेंस डिविजन की तरह ही विमेंस डिविजन को भी काफी ज्यादा महत्व देता है।

इस वजह से Raw अंडरग्राउंड में जल्द ही विमेंस सुपरस्टार्स भी नजर आ सकती है। WWE में कई सारी विमेंस स्टार्स है, जिन्हें सही तरह से बुकिंग नहीं मिल रही है और इस वजह से कंपनी उन्हें Raw अंडरग्राउंड में उपयोग कर सकता है। फैंस बड़ी विमेंस स्टार्स को भी शो में जरूर देखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा

4- WWE Raw अंडरग्राउंड में और चीज़ें जुड़ सकती है

इस समय रिंग में रोप्स नहीं है और इसे अलग फील देने के लिए कंपनी MMA की तरह केज जोड़ सकता है। साथ ही नए नियम भी ला सकता है। इसके अलावा अगर Raw अंडरग्राउंड सफल होता है तो एक चैंपियनशिप भी आते हुए दिख सकती है। इस समय Raw अंडरग्राउंड में काफी कम चीज़े दिखाई गयी है और आने वाले समय में WWE इस अनोखे सैगमेंट में और चीज़ें जोड़ सकता है। WWE इसे ज्यादा खतरनाक बनाने के लिए केज जोड़ सकता है।

3- WWE Raw अंडरग्राउंड की मदद से रोंडा राउजी की वापसी हो सकती है

रोंडा राउजी MMA की काफी बड़ी स्टार रही है और उन्हें वहां सबसे ज्यादा सफलता मिली है। उन्होंने इस खेल से रिटायरमेंट ले लिया था और बाद में WWE में कदम रखा था।

WWE पूर्व Raw विमेंस चैंपियन की वापसी को उनके ही अंदाज में उपयोग कर सकता है। रोंडा राउजी Raw अंडरग्राउंड में शानदार तरीके से वापसी कर सकती है और ये उनके रिटर्न का एक अच्छा माध्यम बन सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो मिस्ट्री फैक्शन का हिस्सा रह सकते हैं

2- WWE Raw अंडरग्राउंड की वजह से मैकमैहन फैमिली में विवाद हो

एटीट्यूड एरा के समय में अक्सर मैकमैहन फैमिली के सदस्यों के बीच लड़ाई हो जाती थी और इसे स्टोरीलाइन में सही तरह से उपयोग करके कंपनी रेटिंग्स हासिल करता था।

कुछ ऐसा ही WWE आने वाले समय में प्लान कर सकता है। विंस मैकमैहन अपने बेटे के Raw अंडरग्राउंड को बंद करने की कोशिश कर सकते हैं और यहां से दोनों के बीच स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। ऐसा होने से WWE को व्यूअरशिप में फायदा होता है।

1- WWE Raw अंडरग्राउंड से बॉबी लैश्ले vs ब्रॉक लैसनर के मुकाबले की नींव रखी जा सकती है

पिछले हफ्ते Raw अंडरग्राउंड के अंत में बॉबी लैश्ले और उनके साथियों ने अपना दबदबा बनाया था। आने वाले समय में भी ऐसा देखने को मिल सकता है, जहां लैश्ले यहां शानदार प्रदर्शन करके खुदको सबसे अच्छे शूट फाइटर बता सकते हैं।

बाद में ब्रॉक लैसनर वापसी करके बॉबी लैश्ले को मुहतोड़ जवाब दे सकते हैं। इसके चलते बड़ा ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है। Raw अंडरग्राउंड की वजह से बड़ा मैच देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर का रीमैच होना चाहिए

Quick Links