5 बड़ी चीजें जो WWE ने Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई

रॉ
रॉ

रॉ का एपिसोड शानदार रहा। डब्लू डब्लू ई (WWE) ने बहुत अच्छे से आज हर मैच और सैगमेंट को बुक किया। WWE को रॉ के जबरदस्त एपिसोड के लिए सही रूप से प्रशंसा मिलनी चाहिए। समरस्लैम जैसे बड़े शो के लिए कंपनी ने मैचों के लिए अच्छी स्टोरीलाइन तैयार की।

पॉल हेमन के आने से भी WWE में कुछ चीज़ों में बदलाव हुआ है। WWE का एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी बढ़िया रहा था और अब समरस्लैम के बिल्डअप को देखकर लग रहा है कि यह शो भी बहुत ज्यादा बढ़िया रहेगा। इसके बाद WWE के पास समर के सबसे बड़े शो के लिए सिर्फ एक ही हफ्ता रहेगा।

ये भी पढ़ें:- SummerSlam 2019 के लिए एक बड़े चैंपियनशिप मैच का एलान हुआ

अब WWE के लिए अगले हफ्ते काम थोड़ा आसान हो गया है। WWE ने आज रॉ के एपिसोड में कई सारी चीज़ें बताई लेकिन कुछ ऐसी भी चीज़ थी जो कंपनी ने फैंस को सीधे तरीके से बताना सही नहीं समझा। इन सारी चीज़ों को देखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 चीज़ों के बारे में जो WWE ने रॉ के एपिसोड के द्वारा इशारों-इशारों में बताई।

#5 बिना एजे स्टाइल्स के ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन कुछ भी नहीं है

कुछ महीनों पहले तक ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन WWE की टीवी पर दिखाई भी नहीं देते थे। इसके अलावा कंपनी भी उनपर ध्यान नहीं देती थी। एजे स्टाइल्स और द क्लब के एक ब्रांड पर आने से सारी चीज़ें बदल गई।

रॉ के एपिसोड में OC के ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने रॉ टैग टीम टाइटल जीत लिए। अगर स्टाइल्स को ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन के साथ नहीं डाला जाता तो शायद हमें यह टीम आज भी WWE में दिखाई नहीं देती। WWE ने साफ कर दिया की जब तक एजे स्टाइल्स OC के साथ है तब तक ही ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन को पुश मिलेगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 24/7 टाइटल के लिए क्रिएटिव प्लान्स कभी भी खत्म नहीं होते

WWE ने 24/7 टाइटल के साथ बहुत से कारनामे किये। आर-ट्रुथ और कार्मेला बनाम ड्रेक मेवरिक और रैने मिशेल के मिक्स्ड टैग टीम मैच के बाद माइक कनेलिस ने रिंग में ट्रुथ को पिन करके 24/7 टाइटल जीत ली। इसके बाद मरिया के कहने पर माइक ने टाइटल अपनी पत्नी को दे दिया।

क्योंकि मरिया प्रेग्नेंट थी तो उनसे कोई भी टाइटल लेने के लिए कोशिश भी नहीं कर रहा था। WWE ने आज इशारों-इशारों में बता दिया कि हमेशा ही क्रिएटिव टीम के पास इस टाइटल के लिए अच्छे प्लान्स रहते हैं।

#3 WWE एलेक्सा ब्लिस को इंजर्ड दिखाने का प्रयास कर रही है

रॉ के एपिसोड में ब्लिस और बैकी लिंच के बीच मैच हुआ था। मैच में एक समय पर एलेक्सा ब्लिस चोटिल हो गयी और इसके चलते निकी क्रॉस ने मैच में हिस्सा लिया। मैच के बाद एलेक्सा ब्लिस पूरी तरह ठीक हो गयी।

WWE पिछले कुछ सालों से एलेक्सा ब्लिस को चोटिल दिखाने की कोशिश कर रही है। कंपनी इशारों-इशारों में बताना चाहती है कि एलेक्सा ब्लिस चोटिल नहीं है बल्कि उन्हें दिखाया जा रहा है और अब शायद यही उनका एक कैरेक्टर बन चुका है।

ये भी पढ़ें:- लैसनर ने सैथ रॉलिंस पर किया जानलेवा हमला, खून की उल्टी करते हुए अस्पताल गए रॉलिंस

#2 बैकी और नटालिया के मैच में स्टीपुलेशन रहेगी

बैकी लिंच ने रॉ के एपिसोड एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस के साथ मैच लड़ा। इसके बाद नटालिया ने वहां एंट्री करके बैकी को शार्पशूटर लगाया। एक बैकस्टेज इंटरव्यू में बताया कि मैच में एक स्टीपुलेशन (शर्त) जुड़़ सकती है।

दरअसल नटालिया ने समरस्लैम में बैकी को सबमिशन मैच के लिए चैलेंज किया है। देखकर साफ पता चल रहा है कि WWE इशारों-इशारों में बताना चाह रही है कि वह रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच को खास बनाएगी।

#1 सेड्रिक एलेक्जेंडर को अब बड़ा पुश मिलने वाला है

सुपरस्टार शेक-अप के बाद एलेक्जेंडर को रॉ में लाया गया था लेकिन इसके बाद वह महीनों तक टीवी पर दिखाई नहीं दिए। पिछले कुछ हफ़्तों से वह लगातार टीवी पर आ रहे हैं और वो भी बड़ी स्टोरीलाइन में।

रॉ के मेन इवेंट में उन्हें बहुत अच्छी तरीके से बुक किया गया। WWE इशारों-इशारों में बताना चाहती है कि अब सेड्रिक को धीरे-धीरे बड़ा पुश मिलेगा। WWE का यह निर्णय अच्छा साबित हो सकता है।

Quick Links