रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है। उन्होंने 2012 में द शील्ड के साथ डेब्यू किया था और जल्द ही वो फैंस को प्रभावित करने में सफल हो गए थे। इस वजह से WWE ने उन्हें कंपनी का फेस बनाने का निर्णय लिया। द शील्ड से अलग होने के बाद रेंस को जबरदस्त तरीके पुश दिया गया।
वो रॉयल रंबल जीतने में सफल रहे। साथ ही उन्हें कई मौकों पर रेसलमेनिया में मेन इवेंट करने का मौका मिला। उन्होंने WWE चैंपियनशिप सहित अन्य टाइटल्स पर भी कब्ज़ा किया। इस वजह से हर कोई रोमन रेंस के नाम से परिचित हो गया। उन्होंने जॉन सीना, ट्रिपल एच, रैंडी ऑर्टन, बतिस्ता और अन्य बड़े स्टार्स पर भी जीत दर्ज की। इस वजह से विश्वभर में जॉन सीना की तरह रोमन रेंस को भी जबरदस्त प्रसिद्धि मिलने लगी।
ये भी पढ़ें:- WWE Payback इतिहास में हुए 3 सबसे बेकार मैच जिन्हें फैंस बिल्कुल भी याद नहीं रखना चाहेंगे
रोमन रेंस का करियर सफल रहा है और वो टॉप बेबीफेस के रूप में उभरकर आए हैं। इसके बावजूद उन्हें कभी भी कंपनी के टॉप स्टार की तरह फैंस से रिएक्शन नहीं मिला है। उन्हें हमेशा ही मिक्स रिएक्शन मिला है और कभी-कभी उन्हें बू का सामना भी करना पड़ा है। इसके बावजूद रोमन रेंस के करियर में कुछ मौके आए हैं जहां उन्हें फैंस से काफी बढ़िया सपोर्ट मिला है।
5- रोमन रेंस ने जब WWE Raw में द मिज़ को हराया
2017 के दौरान WWE ने रोमन रेंस को मिड-कार्ड डिवीजन में डाला था। इस दौरान द शील्ड का रीयूनियन देखने को मिला था और रोमन रेंस ने द मिज़ को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में हराया था।
द मिज़ उस समय काफी ज्यादा नापसंद किये जाने वाले हील थे और उनके प्रोमो भी फैंस के खिलाफ रहते थे। इस वजह से रोमन रेंस को 2017 के रॉ के एपिसोड के दौरान फैंस का जबरदस्त तरीके से समर्थन देखने को मिला।
ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने ज्यादा पैसे देने से मना कर दिया