5 गलत फैसले जो WWE ने ड्राफ्ट 2020 में लिए

WWE
WWE

WWE के ड्राफ्ट 2020 का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया है। SmackDown के एपिसोड से ड्राफ्ट की शुरुआत देखने को मिली थी और Raw में आखिर इसका अंत हुआ। कुल मिलाकर 60 से ज्यादा सुपरस्टार्स को अपने नए ब्रांड मिले। ड्राफ्ट 2020 की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस को सबसे पहले लिया गया था। इसके साथ ही विमेंस चैंपियंस भी अपने ब्रांड में रही।

टैग टीम चैंपियंस जरूर बदले लेकिन US और IC चैंपियंस अपने पूर्व ब्रांड में बने रहे। ड्राफ्ट के दौरान कई सारे शॉक्स देखने को मिले। कुछ सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिली वहीं बड़ी टैग टीम जोड़ियां अलग हो गयी। इसके अलावा SmackDown के कई बड़े सुपरस्टार्स Raw में गए वहीं Raw से भी कुछ स्टार्स ब्लू ब्रांड में आए।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: 12 अक्टूबर 2020

WWE ने कई अच्छे फैसले लिए और अब रोस्टर काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद कंपनी ने कुछ जगहों पर गलतियां की और ड्राफ्ट के दौरान कुछ खराब निर्णय लिये गए। इसलिए हम 5 गलत फैसलों के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE ने ड्राफ्ट लिए।

5- WWE द्वारा पुरानी और विवादित स्टोरीलाइन की शुरुआत करना

कुछ महीने पहले SmackDown में WWE ने एक एंगल दिखाया था जहां बताया गया था कि जैफ हार्डी ने इलायस पर गाडी से नशे में हमला किया था। इसके बाद से इलायस WWE में नजर नहीं आ रहे थे।

उस समय सोशल मीडिया पर हार्डी की निजी जीवन की समस्यों को टीवी पर दिखाने की वजह से फैंस निराश थे। अब Raw में इलायस ने वापसी की और हार्डी पर हमला किया। दोनों की वो स्टोरीलाइन फिर शुरू हो गयी। WWE ने विवादित स्टोरीलाइन को वापस लाकर गलती की है।

ये भी पढ़ें:- WWE Draft, Part-1: SmackDown और Raw में जाने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

4- एंड्राडे को किसी भी ब्रांड में ड्राफ्ट नहीं किया जाना

एंड्राडे काफी बढ़िया सुपरस्टार है और उन्हें इस बार ड्राफ्ट के दौरान किसी ब्रांड द्वारा नहीं लिया गया। चौंकाने वाली बात ये है कि एंड्राडे को पिछले साल दूसरे दिन के ड्राफ्ट में शुरुआती पिक्स में ही ले लिया गया था।

इसके बावजूद ड्राफ्ट 2020 में उन्हें नहीं लिया गया। इस चीज़ ने हर एक फैन को काफी निराश किया। WWE ने कई ऐसे सुपरस्टार्स को लिया जिनकी जगह असल में एंड्राडे आना डिजर्व करते थे। इसके बावजूद WWE का उन्हें फ्री एजेंट बनाने की निर्णय खराब रहा।

3- टैग टीम चैंपियनशिप को एक न करना

WWE का टैग टीम डिवीजन काफी ज्यादा कमजोर है। दोनों ही ब्रांड पर काफी कम टैग टीम जोड़ियां है। ऐसे में ड्राफ्ट 2020 के दौरान WWE के पास टैग टीम टाइटल्स को एक करने का अच्छा मौका था।

उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और ये काफी ज्यादा खराब चीज़ रही। दोनों ब्रांड्स के चैंपियंस ने अपने टाइटल्स बदल लिए। कंपनी अपने टैग टीम डिवीजन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।WWE ने अभी भी दोनों ब्रांड पर अलग-अलग टाइटल्स को रखकर गलती की।

2- हैवी मशीनरी को अलग करना

WWE का टैग टीम डिवीजन कमजोर है। ऐसे में ड्राफ्ट के दौरान WWE ने एक बड़ी टैग टीम जोड़ी को अलग कर दिया। अब ओटिस SmackDown का हिस्सा है वहीं टकर Raw का हिस्सा है।

पहले ही कंपनी के पास कम टैग टीम जोड़ियां है। ऐसे में हैवी मशीनरी को अलग करने का फैसला लेकर कंपनी ने गलती की है। फैंस दोनों सुपरस्टार्स को साथ देखना काफी ज्यादा पसंद करते थे। ओटिस को पुश दिया जा रहा है लेकिन अब टकर के करियर पर बड़ा सवाल पैदा हो गया है।

1- साशा बैंक्स और बेली का एक ही ब्रांड पर रहना

WWE लंबे समय से साशा बैंक्स और बेली के बीच दुश्मनी टीज़ कर रहा था। हाल ही में दोनों सुपरस्टार्स अलग हो गयी थीं। लग रहा था कि अब ड्राफ्ट के दौरान साशा को Raw में भेज दिया जाएगा।

साथ ही रेसलमेनिया सीजन तक दोनों की स्टोरीलाइन को रोका जाएगा और फिर उनके बीच बड़े स्टेज पर मैच होगा। WWE ने उनके बीच हैल इन ए सैल में मैच तय कर दिया है और अब दोनों ही SmackDown का हिस्सा है। दोनों की स्टोरीलाइन अब शायद ही लंबी चले। WWE ने रेसलमेनिया के ड्रीम मुकाबले को आगे न बढ़ाकर गलत निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें:- WWE Draft, Part-2: Raw और SmackDown में जाने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट

Quick Links