WWE में हर सुपरस्टार के मूव सेट्स और गिमिक की तरह ही उनके कपड़े भी काफी अहम किरदार निभाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर ड्रू मैकइंटायर 2017 में अपनी वापसी के दौरान WWE में अपने पुराने 3MB के कपड़े पहनकर आते तो उन्हें सफलता नहीं मिलती। कुछ ऐसा ही ब्रे वायट के लिए कहा जा सकता है।COVID-19 महामारी के पहले WWE सुपरस्टार्स का शेड्यूल काफी ज्यादा व्यस्त रहता था। उन्हें काफी ज्यादा सफर करने के साथ ही अपने साथ बैग्स और सामान भी रखने पड़ते थे। ऐसे में कई मौकों पर उनके कपड़े खो जाते थे।Everything matching for @RubyRiottWWE and @YaOnlyLivvOnce with the exception of some tag team gold?#WWERaw #MustBeMonday pic.twitter.com/WrPlEn7Tu8— USA Network (@USA_Network) September 22, 2020ये भी पढ़ें: - WWE Survivor Series में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले 3 सुपरस्टार्सWWE सुपरस्टार्स के साथ ऐसा कई बार हुआ है। खैर, ऐसे में सुपरस्टार्स को रोस्टर के सदस्यों से मैच के लिए इन-रिंग गियर्स लेने लड़ते हैं। कई सारे सुपरस्टार्स अन्य रेसलर्स की पोशाकें पहनते हुए भी नजर आए हैं। इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने अन्य रेसलर्स से कपड़े उधार लिये।#5 रूबी रायट ने एक WWE लाइव इवेंट में कलिस्टो के किक पैड्स लिये थेStory Time. pic.twitter.com/3f8L6JPMFY— Ruby Riott (@RubyRiottWWE) October 24, 2020रूबी राइट ने नवंबर 2017 में अपना डेब्यू किया था। साथ ही वो SmackDown पर अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रही थी। खैर, WWE नेटवर्क के स्टोरी टाइम शो के सीजन चार में उन्होंने बताया था कि उन्हें अपने डेब्यू के कुछ समय बाद ही बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था।रायट और मॉर्गन ने लाइव इवेंट्स से पहले अपने बैग खो दिए थे। वो अपनी कार की चाबी भी खो चुकी थीं। इसके चलते उन्हें मैच के लिए ब्लैक लेगिंग्स और अपनी मर्चेंडाइज पहननी पड़ी। इसके अलावा रायट ने कलिस्टो से किक पैड्स मांगे थे। मैच में उन्होंने टेनिस शूज पहने थे। खैर, कलिस्टो ने नए स्टार्स की मदद की। इसके बाद वो मैच लड़ने में सफल रहीं। मैच के दौरान उन्हें काफी ज्यादा दिक्कत हुई थी।ये भी पढ़ें:- 3 चौंकाने वाले सुपरस्टार्स जिन्होंने अबतक WWE में एक भी चैंपियनशिप नहीं जीती है