5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में हील टर्न जरूर लेना चाहिए

निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस
निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस

आमतौर पर WWE में स्टोरीलाइंस हील (विलन) और बेबीफेस (हीरो) सुपरस्टार्स के बीच रची जाती हैं। ऐसा प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में पिछले कई दशकों से होता आ रहा है और फैंस को ये हीरो-विलन की लड़ाई बहुत पसंद भी आती है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो कंपनी छोड़ना चाहते थे, विंस मैकमैहन ने उनसे क्या कहा

लेकिन मौजूदा परिस्थितियां थोड़ी अलग हैं और WWE को इस COVID-19 महामारी के समय में खुद में काफी बदलाव करने पड़े हैं। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जिन्हें 2020 में हील टर्न लेने की सबसे ज्यादा जरूरत है।

WWE स्मैकडाउन सुपरस्टार्स एलेक्सा ब्लिस

ऐसा शायद ही कभी देखने को मिला हो कि WWE ने एलेक्सा ब्लिस को कोई किरदार दिया और वो उसमें पूरी तरह ढलते हुए फैंस का मनोरंजन करने में विफल रहीं हों। इन दिनों उन्हें सिस्टर एबीगेल के रूप में देखा जा रहा है और वायट का साथ उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर भी पहुंचा सकता है।

सिस्टर एबीगेल के किरदार को उनसे बेहतर तरीके से शायद ही कोई अन्य सुपरस्टार निभा पाए। इस हील कैरेक्टर की मदद से वो समरस्लैम में ब्रॉन स्ट्रोमैन की यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार का कारण भी बन सकती हैं।

निकी क्रॉस

WWE मेन रोस्टर में आने के बाद निकी क्रॉस ने ये साबित कर दिखाया है कि वो किसी भी किरदार को बहुत अच्छे तरीके से निभा सकती हैं। कुछ समय पहले स्मैकडाउन में उन्होंने अपनी पार्टनर एलेक्सा ब्लिस को धक्का देकर हील टर्न लेने के संकेत दिए थे।

उन्हें और भी अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए अपना NXT का 'ट्विस्टेड सिस्टर' का कैरेक्टर वापस लाना चाहिए। इसके अलावा अगर वो हील टर्न लेती हैं तो संभव ही भविष्य में उन्हें विमेंस टाइटल शॉट्स भी मिल सकते हैं।

WWE रॉ सुपरस्टार केविन ओवेंस

केविन ओवेंस फिलहाल जिस तरह की स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं और उसमें रिक फ्लेयर का शामिल होना दर्शाता है कि WWE रॉ में जल्द ही कोई बड़ा हील टर्न देखने को मिल सकता है। ओवेंस को WWE में हील सुपरस्टार के तौर पर काफी सफलता मिली है।

इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि बेबीफेस किरदार में वो कुछ खास करने में अभी तक असमर्थ रहे हैं। इसलिए फ्लेयर का साथ उनके हील कैरेक्टर और करियर को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें: WWE समरस्लैम में सीएम पंक के 5 सबसे धमाकेदार मुकाबले

ड्रू गुलक

जो WWE फैंस ड्रू गुलक को NXT के दिनों से फॉलो कर रहे हैं वो जानते हैं कि 'नो फ्लाई ज़ोन' के समय उन्हें कितनी सफलता मिल रही थी। वहीं उनकी एंज़ो अमोरे के साथ टीम को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

अगर भविष्य मेन ड्रू गुलक और डेनियल ब्रायन एक टीम के तौर पर हील टर्न लेते हैं तो वो द न्यू डे के सामने भी कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।

WWE रॉ सुपरस्टार हम्बर्टो कारिलो

जब कोई सुपरस्टार WWE में बेबीफेस के तौर पर शुरुआत करे और बाद में हील टर्न ले तो इससे अक्सर उसे अधिक सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हम्बर्टो कारिलो को अभी तक रॉ में एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया है लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि ज़ेलिना वेगा की टीम से जुड़कर उन्हें अधिक सफलता मिल सकती है।

खासतौर पर जब इन दिनों 'रिट्रीब्यूशन' को एक हील टीम के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा हो, तो उनके खिलाफ रिंग में उतारने के लिए WWE के पास एक बेहतर टीम का होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: 8 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रांड बदलने की सख्त जरूरत है

WWE कारिलो को एक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश देने का प्रयास कर चुकी है लेकिन उसमें उन्हें अधिक सफलता नहीं मिल पाई। इसलिए एंड्राडे और एंजल गार्ज़ा का साथ पाकर वो जरूर खुद को एक बेहतर इन रिंग परफ़ॉर्मर के रूप में साबित कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो रिटायर होने से पहले चैंपियन बनना चाहते थे

Quick Links

Edited by Aakanksha
App download animated image Get the free App now