WWE के लिए साल 2020 ज्यादा खास नहीं रहा। कहा जा सकता है कि उनके लिए ये साल बुरा भी नहीं था और न सबसे ज्यादा बढ़िया था। इस साल WWE ने जबरदस्त मैच और स्टोरीलाइन दी है। साथ ही लॉकडाउन के समय में भी WWE ने अपना एक्शन जारी रखा और लगातार शोज़-पीपीवी का आयोजन किया। कुछ ही समय में 2020 का अंत होने वाला है।इस साल WWE में जनवरी से लेकर दिसंबर तक लगातार मैच हुए। WWE के तीन मुख्य शोज़ RAW, SmackDown और NXT है। इस साल WWE ने सभी शोज़ पर यादगार मैच और पल बनाए हैं। इसके साथ ही बिना फैंस के शो को देखने का अनुभव भी हर कोई ले चुका है। WWE ने 2020 में ढेरों मुकाबले बुक किये हैं। View this post on Instagram A post shared by Seth Rollins (@wwerollins)ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका 2020 में निधन हुआ: 41 साल की उम्र में पूर्व स्टार ने कहा दुनिया को अलविदाइस दौरान कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जिन्होंने 2020 में WWE के अंदर सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं। इन सुपरस्टार्स ने पूरे साल जबरदस्त एक्शन दिखाया है और कई लोगों को अपना फैन बनाया है। इसलिए हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने 2020 में सबसे ज्यादा मैच लड़े।5- WWE स्टार सैथ रॉलिंस: 53 मैच View this post on Instagram A post shared by Seth Rollins (@wwerollins)साल 2020 सैथ रॉलिंस के लिए बढ़िया रहा है। उन्होंने हील के रूप में जबरदस्त काम किया है। साथ ही बिना फैंस के शो देखने में उतना मजा नहीं आता था। इसके बावजूद सैथ रॉलिंस के प्रोमो और मुकाबले फैंस की कमी नहीं खलने देते थे। इस साल सैथ रॉलिंस ने 53 मैच लड़े हैं। उन्होंने WWE में अपना अंतिम मैच 22 नवंबर को लड़ा था।इसके बाद से ही पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन WWE में नजर नहीं आए। उन्होंने WWE से ब्रेक लेने का निर्णय लिया था और इसके बावजूद वो साल में 53 मैच लड़ पाएं। अगर वो ब्रेक नहीं लेते तो शायद लिस्ट में इस दिग्गज का नाम और ऊपर आता।ये भी पढ़ें;- 2020 हुए 4 WWE पीपीवी जिन्होंने फैंस का दिल जीता: 6 फुट 5 इंच के स्टार ने हर बार किया धमाकेदार प्रदर्शन