रेसलमेनिया 36 का सफलतापूर्वक समापन हो गया और WWE ने बिना दर्शकों के शो को अयोजित किया था। इसे WWE का सफल प्रयास मान सकते हैं क्योंकि फैंस को शोज़ पसंद आए। पहले और दूसरे दिन शानदार एक्शन देखने को मिला और बड़े टाइटल चेंज भी हुए। हर साल रेसलमेनिया के बाद WWE की नई शुरुआत होती है।
WWE के लिए रेसलमेनिया 36 के बाद चीज़े काफी महत्वपूर्ण बन जाएगी। पीपीवी के बाद अगला शो रॉ का रहने वाला है। हर साल रेसलमेनिया के बाद आयोजित होने वाले रॉ के एपिसोड में कई बड़ी चीज़ें होती है। कुछ ऐसी ही अगले एपिसोड से भी उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- 5 कारण क्यों मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को WrestleMania 36 मैच में हराकर WWE चैंपियनशिप जीती
WWE ने रॉ के एपिसोड को शूट कर लिया है लेकिन इससे जुड़ी खबरें बाहर नहीं आयी है। इस वजह से ये एपिसोड रोचक रहेगा या हमें यहां कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 6 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो रॉ के एपिसोड में हो सकती है।
#5 ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस की दुश्मनी टीज़ हो
ड्रू मैकइंटायर ने हाल ही में टाइटल पर कब्जा किया है और WWE चाहेगा कि वे लंबे समय तक चैंपियन बनकर रहे। ऐसे में उन्हें शुरुआत में पूर्व चैंपियंस के साथ बुक किया जा सकता है जिन्हें अभी टाइटल की जरूरत नहीं है।
ऐसे में सैथ रॉलिंस सबसे अच्छे विकल्प है। वे रॉ के सबसे बड़े हील स्टार्स में से एक है और उनके पास इस समय स्टोरीलाइन भी नहीं है। WWE मैकइंटायर की टाइटल रैन की शुरुआत पूर्व चैंपियन से कर सकता है। अगर रॉ के एपिसोड में दोनों आमने-सामने आते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं