WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 ऐसा आखिरी पीपीवी रहा, जिसमें लाइव क्राउड मौजूद नहीं था, अब अगले पीपीवी तक लाइव ऑडियंस की वापसी हो चुकी होगी। शो में जबरदस्त एक्शन देखा गया, लेकिन कुछ मैचों के फिनिश से फैंस जरूर नाराज हुए।बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) समेत कई बड़े सुपरस्टार्स ने अपने-अपने मैचों में बड़ी जीत हासिल की। अब मनी इद द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी का बिल्ड-अप बहुत खास होने वाला है, क्योंकि उसमें रेसलर्स फैंस के सामने परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 में बॉबी लैश्ले की जीत के 4 बड़े कारणउसी हिसाब से स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा। खैर, इस आर्टिकल में हम Hell in a Cell 2021 में हुई सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए उन 6 बड़ी बातों से आपको अवगत कराएंगे जो WWE ने शो के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell, रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 20 जून 2021WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन से ड्रू मैकइंटायर हुए बाहर, अब आगे क्या?Cell, meet @fightbobby. Bobby Lashley, meet cell. #HIAC pic.twitter.com/6J2834ezu8— WWE Universe (@WWEUniverse) June 21, 2021Hell in a Cell 2021 के WWE चैंपियनशिप मैच में बॉबी लैश्ले के खिलाफ हार के साथ ही ड्रू मैकइंटायर WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन से बाहर हो गए हैं। इस मैच में शर्त रखी गई थी कि अगर मैकइंटायर को हार मिली तो उन्हें लैश्ले के चैंपियन रहते चैंपियनशिप मैच नहीं मिल पाएगा।No more chances for @DMcIntyreWWE.#HIAC @fightbobby @The305MVP pic.twitter.com/GXMk4JmnSQ— WWE (@WWE) June 21, 2021आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि मैकइंटायर पिछले 16 महीनों से चैंपियनशिप फ्यूड का हिस्सा बने हुए थे। मगर उनकी इस हार से Summerslam 2021 में ब्रॉक लैसनर vs बॉबी लैश्ले ड्रीम मैच के होने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell रिजल्ट्स: 20 जून 2021Fightful की रिपोर्ट के अनुसार WWE, Summerslam से पहले लैसनर की वापसी करवा सकती है। इससे ये भी स्पष्ट हो जाता है कि मैकइंटायर की हार के बाद द बीस्ट, लैश्ले के अगले चैलेंजर बन सकते हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!