इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन एपिसोड कई मायनों में धमाकेदार साबित हुआ, खासतौर पर शो जिस तरह से समाप्त हुआ वो जरूर फैंस को पसंद आया होगा।समरस्लैम 2020 से पहले स्मैकडाउन के शो प्रतिसप्ताह लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं और इस आर्टिकल में हम उन चीजों को आपके सामने रख रहे हैं जो इस धमाकेदार शो के द्वारा WWE ने इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 14 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातेंरेट्रीब्यूशन vs WWE स्मैकडाउन लॉकर रूम👀 👀 👀 #SmackDown pic.twitter.com/NCRDg7XUMa— WWE (@WWE) August 15, 2020अक्सर फैंस को वो स्टोरीलाइंस काफी पसंद आती हैं जब WWE के हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स का एक ही दुश्मन हो और वो उस दुश्मन को सबक सिखाने के लिए एकजुट हो जाएं। फिलहाल वो दुश्मन कोई और नहीं रेट्रीब्यूशन है।स्मैकडाउन सुपरस्टार्स एकसाथ मिलकर रिट्रीब्यूशन को सबक सिखाने के बारे में प्लान बना रहे थे। यहाँ तक कि इस नई टीम ने बिग ई और जॉन मॉरिसन पर भी अटैक कर दिया था, जिसके कारण उनका मैच आगे के लिए स्थगित करना पड़ा।ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन में द रेट्रीब्यूशन ने एक बार फिर मचाई तबाहीआने वाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि रेट्रीब्यूशन और स्मैकडाउन रोस्टर की इस लड़ाई में आखिर कौन विजयी साबित होता है।धमाकेदार आखिरी सैगमेंट के बाद क्या हो सकता है?😮 😮 😮#SmackDown @AlexaBliss_WWE @BraunStrowman pic.twitter.com/Jq63U6LMha— WWE (@WWE) August 15, 2020WWE स्मैकडाउन के आखिरी सैगमेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने नए लुक में वापसी की और एलेक्सा ब्लिस को कंफ्रंट किया। पूरे सैगमेंट के दौरान स्ट्रोमैन, एलेक्सा की नजरों से नजरें बचाते हुए भी दिखाई दे रहे थे।परिस्थितियां तब खराब स्थिति में जा पहुँचीं जब स्ट्रोमैन ने एलेक्सा से ये कहा कि द फीन्ड ने उन्हें बदल दिया है। इसी बीच उन्हें ब्लिस से थप्पड़ खाने के बाद द फीन्ड की एंट्री हुई लेकिन तब तक स्ट्रोमैन रिंग से जा चुके थे।स्क्रीन पर नजर आ रहे स्ट्रोमैन द मॉन्स्टर अमंग मेन जोर-जोर से हंसने लगे, जिसने इस सैगमेंट को और भी दिलचस्प बना दिया। दोनों ओर से माइंड गेम्स का प्रयोग दर्शा रहा है कि ये स्टोरीलाइन लंबी चलने के साथ-साथ दिलचस्प भी रहने वाली है।