7 अनोखी चीज़ें जो साल 2019 में देखने को मिली

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

साल 2019 प्रो रेसलिंग के लिए काफी ज्यादा यादगार रहा है। इस साल कई सारी अनोखी चीज़ें देखने को मिली। WWE के सामने एक बड़ा प्रतिद्वंदी आ गया, इसके अलावा NXT को डेवलपमेंटल ब्रांड से कंपनी का तीसरा बड़ा ब्रांड बना दिया गया। खैर, हर एक फैन को यह साल हमेशा याद रहेगा।

डब्लू डब्लू ई (WWE) ने साल 2019 में कुछ गलतियां भी की है लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें भी की है जो अगले दशक तक फैंस के दिमाग में बनी रहेगी। फिलहाल, हम बात करने वाले हैं साल 2019 में हुई 7 अनोखी चीज़ों के बारे में।

#7 रोमन रेंस की वापसी

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस WWE के टॉप स्टार है। अक्टूबर 2018 में उन्होंने बताया था कि उन्हें बड़ी बीमारी है और इस वजह से वह कुछ समय के लिए WWE को छोड़ रहे हैं। किसी भी फैन को उम्मीद नहीं थी कि वह द बिग डॉग साल की शुरुआत में वापसी कर लेंगे।

यह एक अनोखी चीज़ थी, इसके अलावा उन्हें वापसी के बाद फैंस से चीयर भी मिलने लगी लेकिन उन्हें पुश नहीं मिला। वह मिड कार्ड स्टोरीलाइन में फंस गए और साल के अंत में भी पूर्व चैंपियन का यही हाल है।

#6 ब्रे वायट चैंपियन बन गए

ब्रे
ब्रे

ब्रे वायट ने साल 2019 में एक अलग कैरेक्टर के साथ वापसी की। 2019 की शुरुआत में वह WWE में नजर नहीं आये थे। वह 2018 की समर से अप्रैल 2019 तक WWE से दूर रहे थे।

यह बात तो साफ थी कि वह किसी नए कैरेक्टर में आएंगे। उनका नया गिमिक इतना बढ़िया था कि फैंस को यह चीज़ पसंद आ गयी। WWE ने इस चीज़ को देखते हुए उन्हें पुश दिया और वह थोड़े समय में यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर को कंपनी द्वारा WWE चैंपियनशिप हराने के 3 अच्छे विकल्प और 3 बुरे विकल्प

#5 फिन बैलर का NXT में जाना

फिन
फिन

2019 की शुरुआत फिन के लिए जबरदस्त थी क्योंकि उन्हें ब्रॉक लैसनर के खिलाफ बड़ा मैच मिला था। इसके अलावा वह इसी साल 2 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में भी सफल रहे।

समरस्लैम में द फीन्ड के साथ मैच के बाद यह सुपरस्टार गायब हो गया था। किसी को इसका कारण नहीं पता था, अचानक के एक NXT के एपिसोड में फिन बैलर की वापसी हुई। यह साल 2019 की सबसे अनोखी चीज़ों में से एक है।

#4 कोफीमेनिया का बनना

कोफी
कोफी

मुस्तफा अली के एलिमिनेशन चैम्बर से पहले चोटिल होने के बाद कोफी की किस्मत पूरी तरह से बदल गयी। उन्होंने मिले हुए मौके का सही तरह से उपयोग किया, इस दौरान फैंस की ओर से उन्हें जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा था।

इस वजह से कंपनी को अपने प्लान्स में बदलाव करते हुए उन्हें WWE चैंपियनशिप के मैच में डालना पड़ा। यह एक अनोखी चीज़ हुई क्योंकि साल के शुरुआत में किसी ने नहीं सोचा होगा कि कोफी को रेसलमेनिया में बड़ा मोमेंट मिलेगा।

ये भी पढ़ें- 4 सुपरस्टार्स जो 2020 में सैथ रॉलिंस की जगह लेकर WWE के फेस बन सकते हैं

#3 NXT का प्रदर्शन

NxT
NxT

सर्वाइवर सीरीज के पहले WWE ने बताया था कि इस बड़े पीपीवी में पहली बार NXT ब्रांड भी हिस्सा लेने वाला है। लग रहा था कि यह ब्रांड कुछ भी खास नहीं पर पाएगा और मेन रोस्टर की जीत होगी।

सर्वाइवर सीरीज में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। NXT ने रॉ और स्मैकडाउन पर बढ़िया जीत हासिल की थी। यह साल 2019 की सबसे अनोखी चीज़ों में से एक रही है।

#2 फैंस का रॉलिंस को बू करना और हील टर्न करना

रॉलिंस
रॉलिंस

साल की शुरुआत में रॉलिंस को जबरदस्त चीयर मिल रही थी। वह अपनी परफॉर्मेंस से हर एक फैन को चौंका रहे थे। यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद भी उन्हें अच्छा रिएक्शन मिल रहा था।

द फीन्ड के साथ एक मैच के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गयी। अचानक से फैंस रॉलिंस को नापसंद करने लग गए। उन्हें जबरदस्त बू मिलने लगी और अंत में उन्होंने अनोखा हील टर्न किया।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

#1 ब्रॉक लैसनर की परफॉर्मेंस

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

साल की शुरुआत में द बीस्ट WWE के यूनिवर्सल चैंपियन थे। उन्होंने इस टाइटल को रेसलमेनिया तक अपने पास रखा। इसके बाद उन्होंने अचानक से मनी इन द बैंक में वापसी की और मेन इवेंट में एंट्री करते हुए लैडर मैच जीत गए।

मिस्टर मनी इन द बैंक ने अपने ब्रीफकेस को एक्सट्रीम रूल्स 2019 में कैश इन किया और सैथ रॉलिंस को हराकर 3 बार यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। समरस्लैम में चैंपियनशिप हारने के बाद उन्हें स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर दिया गया।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर ने 15 साल में पहली बार कोई मैच लड़ा। इस मैच में उन्होंने मात्र कुछ सेकेंड्स में कोफी किंग्सटन को हराया और WWE चैंपियन बन गए। उस दौरान उनका मैच UFC के पुराने दुश्मन केन वैलासकेज़ के खिलाफ भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए

Quick Links