9 फेमस WWE कपल्स जो असल जीवन में साथ नहीं थे

WWE के कपल्स
WWE के कपल्स

लाइव टेलीविजन और ऑन-स्क्रीन कपल्स का साथ आना कोई नई बात नहीं है। WWE ने कई सारे असल जीवन के कपल्स को टीवी पर भी साथ लाने का प्रयास किया है और ये सफल भी हुए हैं। कुछ कपल्स काफी प्रसिद्ध हुए वहीं कुछ नहीं।

इसके अलावा WWE ने कई सारे ऐसे सुपरस्टार्स को कपल्स के रूप में साथ लाने का निर्णय किया जो कभी असल जीवन में एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे और ना ही वो असल जीवन में शादी कर चुके थे। WWE के टेलीविजन पर ऐसी जोड़ियां भी काफी प्रसिद्ध हुई।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस को गोल्डबर्ग के खिलाफ मैच से बाहर नहीं किया गया

पिछले कुछ सालों में भी WWE ने कई सारे स्टार्स को कपल्स के रूप में साथ दिखाया है, इसमें असल कपल्स और ऑन-स्क्रीन कपल्स भी शामिल है। खैर, हम बात करने वाले हैं WWE की 9 जोड़ियों के बारे जो ऑन-स्क्रीन साथ थे लेकिन असल जीवन में नहीं।

#9 एजे ली और डॉल्फ ज़िगलर

डॉल्फ
डॉल्फ

एजे ली ने 2012 के TLC पीपीवी में जॉन सीना के खिलाफ मैच के दौरान डॉल्फ ज़िगलर की मदद की थी। इसके बाद बिग ई का डेब्यू हुआ और वे उनके साथ जुड़ गए। इस दौरान बिग ई ने बताया कि वे ऑन-स्क्रीन साथ है।

इसके अलावा रॉ में एल्बर्टो डेल रियो पर मनी इन द बैंक कैश-इन करने के दौरान भी एजे ली उनके साथ थी। ये दोनों स्टार्स अगले कुछ महीनों तक साथ रहे और 2013 के जुलाई में वे अलग हो गए। बताया जाता है कि वे बैकस्टेज कभी भी साथ नहीं थे और वे सिर्फ WWE के टेलीविजन पर एक साथ नजर आते थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#8 लीटा और केन

केन
केन

रेसलमेनिया 20 के बाद केन WWE स्टार लीटा को पसंद करने लगे। जल्द ही पता चला कि लीटा प्रेग्नेंट हैं और उस समय लीटा के बॉयफ्रैंड मैट हार्डी को लग रहा था कि वे पिता बनने वाले हैं लेकिन केन ने कहा कि ये उनका बच्चा है।

केन ने लीटा को किडनैप कर लिया था और समरस्लैम में मैट हार्डी को "टिल डैथ डु अस पार्ट" मैच में हराने के बाद केन ने लीटा से जबरदस्ती शादी की। कुछ समय बाद उन्हें अलग भी कर दिया गया और वे फिर महीनों बाद साथ आए लेकिन बाद में लीटा को अपने असल बॉयफ्रैंड ऐज के साथ जोड़ दिया गया था। असल जीवन में उन्होंने कभी भी शादी नहीं की थी।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में रोमन रेंस के 3 सबसे शानदार मैच

#7 गैल किम और डेनियल ब्रायन

ब्रायन
ब्रायन

2011 में डेनियल ब्रायन और बेला ट्विन्स को साथ बुक किया जाने लगा और बाद में ट्विन्स ने ब्रायन को मैनेज भी करना शुरू किया। कुछ समय बाद उन्होंने डेनियल ब्रायन और गैल किम को किस करते हुए देखा।

इसके बाद बेला ट्विन्स और गैल किम की दुश्मनी हुई और किम WWE से चली गयी। किम ने एक इंटरव्यू में ब्रायन के साथ स्टोरीलाइन में काम करने के अनुभव के बारे में बताया। ये ऑन-स्क्रीन कपल असल जीवन में साथ नहीं थे।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania में ब्रॉक लैसनर के 3 सबसे शानदार मैच

#6 ईव टोरेस और जैक रायडर

जैक
जैक

2011 जैक रायडर के लिए खराब रहा था। उन्हें ईव के साथ बुक कर दिया गया था जो पहले जॉन सीना के साथ कुछ समय पहले थी जब केन के साथ उनकी दुश्मनी चल रही थी। केन ने बैकस्टेज जैक पर बुरी तरह अटैक किया था और वे व्हीलचेयर पर आ गए थे।

इसके कुछ समय बाद जॉन सीना ने ईव को केन से बचा लिया था और उन्हें किस किया था और ये चीज़ जैक रायडर ने देख ली थी। इसके अलावा रेसलमेनिया में भी ईव टोरेस ने जैक रायडर को लौ-ब्लो लगा दिया था और इस वजह से उनकी टीम की हार भी हुई थी। वे सिर्फ टीवी पर ही एक कपल के रूप में थे और असल जीवन में वे अलग थे।

ये भी पढ़ें:- 5 शानदार चीज़ें जो रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के WrestleMania 36 में होने वाले मैच में हो सकती है

#5 चायना और एडी गुरेरो

एडी
एडी

दोनों स्टार्स ने एक मिक्स्ड टैग टीम मैच लड़ा था और इसके बाद से वे साथ नजर आने लगे। एडी और चायना के बीच एक एंगल दिखाया गया जहां चायना प्लेबॉय के लिए शूट करा रही थी और एडी ने उन्हें इससे इनकार किया था।

इसके अलावा एडी ने वहां इसे रोकने के लौट इंवेड भी किया था। दोनों ने सगाई भी की थी लेकिन बाद में चायना को पता चला कि एडी उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसके बाद दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी खत्म हो गयी और वे असल जीवन में कभी साथ नहीं थे।

ये भी पढ़ें- WWE WrestleMania 36: 5 सबसे बड़े बदलाव जो अब पीपीवी में हों

#4 ट्रिश स्ट्रेटस और क्रिस जैरिको

क्रिस
क्रिस

2003 में क्रिश्चियन और किस जैरिको अच्छे दोस्त थे। क्रिस उस समय ट्रिश स्ट्रेटस को डेट कर रहे थे वहीं क्रिश्चियन लिटा को डेट कर रहे थे। बाद में एक शर्त की वजह से इंटरजेंडर टैग टीम मैच भी देखने को मिला था जहां ट्रिश और लिटा की हार हुई थी।

2004 में भी जैरिको और स्ट्रेटस साथ नजर आए और एक समय आया जब क्रिश्चियन ने स्ट्रेटस पर हमला किया। इसके चलते रेसलमेनिया में जैरिको और क्रिश्चियन का मैच हुआ और यहां ट्रिश ने जैरिको का साथ देने के बजाय क्रिश्चियन की मदद की। वे कभी भी असल जीवन में साथ नहीं आए और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी लंबी नहीं चली।

ये भी पढ़ें:- 10 चौंकाने वाली चीज़ें जो साल 2020 में सभी WWE फैंस को चकित कर सकती है

#3 टोरी विल्सन और कार्लिटो

रिक
रिक

कार्लिटो को कई सारी विमेंस स्टार्स के साथ बुक किया गया था जहां ट्रिश स्ट्रेटस, रोज़ा मेंडिस, बड़ी बेला और टोरी विल्सन का नाम शामिल हैं। टोरी विल्सन और कार्लिटो का रिलेशन ज्यादा लंबा नहीं चला। दोनों के रिलेशन के दौरान टोरी और रिक भी साथ आए।

इस वजह से कार्लिटो और रिक की दुश्मनी हुई और वे बाद में टैग टीम में भी आ गए। इसके बाद रेसलमेनिया में दोनों ने साथ काम भी किया। बाद में उन्होंने रिक पर हमला किया और टोरी से भी अलग हो गए। टोरी और कार्लिटो के बीच 2007 में एक सिंगल्स मैच भी हुआ जहां कार्लिटो को जीत मिली।

ये भी पढ़ें:- भारतीय रेसलर्स रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर ने किया ब्रॉक लैसनर के दुश्मन पर घातक हमला

#2 लाना और बॉबी लैश्ले

लैश्ले
लैश्ले

लाना और रुसेव कई सालों से साथ थे और उन्होंने शादी भी कर ली थी। कुछ महीनों पहले रॉ के एक एपिसोड में लाना ने वापसी की थी और उस दौरान बॉबी ने उनके साथ वापसी की। ये एक विवादित स्टोरीलाइन बन गयी। इससे रुसेव बड़े बेबीफेस बन गए लेकिन ये दुश्मनी खत्म नहीं हुई। इस दौरान लिव मॉर्गन की भी एंट्री हुई लेकिन इसका कोई मतलब नहीं रहा। ऑनलाइन फोटोज़ डालने और रॉ में शादी करने के बाद भी असल जीवन में वे साथ नहीं है।

ये भी पढ़ें:-5 बड़े सुपरस्टार्स जो फ्यूचर में रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania में लड़ सकते हैं

#1 स्टेसी कीब्लर और रैंडी ऑर्टन

ऑर्टन
ऑर्टन

द अंडरटेकर और रैंडी ऑर्टन की दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। इस दौरान स्टेसी और ऑर्टन एक साथ थे और फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही थी। 2005 में दोनों साथ मे अच्छा काम कर रहे थे।

इस दौरान रॉ के एक एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने अंडरटेकर के खिलाफ प्रोमो कट करने के दौरान स्टेसी पर RKO लगा दिया। ये काफी चौंकाने वाला पल था और किसी ने ऐसा नहीं सोचा था। ये कपल सिर्फ टीवी पर साथ था और वे असल जीवन में अलग थे।

ये भी पढ़ें:- WWE के पूर्व चैंपियंस के विवादित सैगमेंट को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Quick Links