SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। WWE ने यहां ड्राफ्ट का आयोजन किया था और कहा जा सकता है कि कंपनी ने पहले दिन काफी अच्छा काम किया। कई सारे अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले थे वहीं ड्राफ्ट के दौरान कुछ शॉक्स भी सामने आए।शानदार मैचों के अलावा नए चैंपियंस मिले। इसके साथ ही प्रसिद्ध टैग टीम जोड़ी लंबे समय बाद अलग होते हुए नजर आयी। कहा जा सकता है कि 2 घंटे के SmackDown में काफी सारी चीज़ें रही।"Let HIM in." 😶#SmackDown @FightOwensFight @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/dAW3cmVb7N— WWE (@WWE) October 10, 2020ये भी पढ़ें:- WWE ड्राफ्ट में मचे बवाल ने फैंस को किया हैरान, आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मेन इवेंट में द फीन्ड और केविन ओवेंस एक्शन में नजर आए वहीं शो की शुरुआत में बिग ई को शेमस के खिलाफ फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच में जीत मिली। आइए SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों पर नजर डालते हैं।1- अच्छी बात: SmackDown को ड्राफ्ट के दौरान मिले बड़े सुपरस्टार्स"The Greater Good is moving to Friday nights."#SmackDown #WWEDraft @WWERollins pic.twitter.com/8zVTaWvUhw— WWE (@WWE) October 10, 2020रोमन रेंस की वापसी के बाद SmackDown ब्रांड मजबूत नजर आ रहा था लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में ब्लू ब्रांड काफी संघर्ष कर रहा था। ऐसे में उन्हें ड्राफ्ट के दौरान अच्छे सुपरस्टार्स की जरूरत थी। ड्राफ्ट के पहले दिन SmackDown को जरूर ही जबरदस्त फायदा हुआ है। रोमन रेंस ब्लू ब्रांड में बने हुए हैं वहीं सैथ रॉलिंस के रूप में एक अन्य बड़ा स्टार SmackDown में आ गया है।इसके साथ ही रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक भी नए ब्रांड में कदम रख चुके हैं। बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के रूप में टॉप विमेंस स्टार्स भी SmackDown रोस्टर का हिस्सा बनी। इसके अलावा बिग ई और ओटिस को भी ब्लू ब्रांड में ही रखा गया। इस वजह से माना जा सकता है कि ड्राफ्ट का पहला दिन SmackDown के लिए अच्छा रहा।ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में रोमन रेंस के मैच में रचा जाएगा इतिहास, 'बिग डॉग' ने चुनी बहुत ही खतरनाक शर्त