WWE हॉल ऑफ फेमर ने ब्रॉक लैसनर और मैकइंटायर को लेकर कही बड़ी बात

Enter caption

WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी ने हाल ही में Sports Illustrated को इंटरव्यू दिया। बुकर टी ने यहां पर रॉयल रंबल विजेता ड्रू मैकइंटायर को लेकर अपनी बात रखी। बुकर टी ने मैकइंटायर की तारीफ की और साथ ही साथ ये कहा कि ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ने के लिए मैकइंटायर डिजर्व करते हैं।

बुकर टी ने कहा,"मैइंटायर और लैसनर की स्टोरी बिल्ड की गई है। मैइंकाटयर ने समर्पण इसके लिए किया है। मैकइंटायर को फायर कर दिया गया था। और वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन उन्होंने किया। रेसलमेनिया के लिए वो डिजर्व करते हैं। मैकइंटायर जैसा इस समय अनुभव कर रहे हैं वैसा ही एक समय मैं भी कर रहा था।ये स्टोरीलाइन काफी अच्छी है। लैसनर के खिलाफ मैच के लिए मैकइंटायर डिजर्व करते हैं। और ये मैकइंटायर के लिए सही मौका है आगे बढ़ने के लिए।"

यह भी पढ़े: Raw की ओर से Wrestlemania 36 में होने वाले मैचों की भविष्यवाणी

इस साल रॉयल रंबल मैकइंटायर ने जीता और अब वो रेसलमेनिया में अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लैसनर के खिलाफ लड़ेंगे। WWE चैंपियनशिप के लिए इन दोनों के बीच मैच होगा। इससे पहले लैसनर का मुकाबला सुपर शोडाउन में रिकोशे के खिलाफ होगा। मैकइंटायर ने हमेशा अपने आप को साबित कर के दिखाया है। इसलिए इस बार ये मौका उन्हें दिया गया है। रेसलमेनिया में वो लैसनर को हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं। बुकर टी द्वारा इस तरह मैकइंटायर की प्रशंसा करना काफी बड़ी बात है। बुकर टी के अलावा कई ऐसे दिग्गज हैं जिन्होंने मैकइंटायर के प्रदर्शन की तारीफ की।

फिलहाल सभी की नजरें सुपर शोडाउन इवेंट में है। यहां ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रिकोशे के साथ होगा। इस मैच में मैकइंटायर भी दखल दे सकते हैं। और इसी का इंतजार फैंस कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर रेसलमेनिया में इन दोनों के मैच में बहुत मजा आएगा। फैंस अब बेसब्री से इन दोनों के मैच का इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links