ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जाएगा। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। लैसनर ने 2012 में अपनी वापसी की थी और इसके बाद से वो कंपनी का अहम हिस्सा रहे हैं। काफी समय से द बीस्ट WWE में नजर नहीं आए हैं और हर कोई उन्हें मिस कर रहा है।Do you miss Brock Lesnar? pic.twitter.com/31JiMsSg08— Dan Brown (@LyonsGamezYT) June 8, 2021ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाब्रॉक लैसनर ने अपना अंतिम मुकाबला WrestleMania 36 में लड़ा था। ब्रॉक लैसनर WWE के साथ इस समय कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है। इसके बावजूद जल्द ही उनकी वापसी होनी चाहिए। खैर, इस आर्टिकल में हम ब्रॉक लैसनर के WWE में अंतिम 5 मुकाबलों और उनके नतीजों के बारे में बात करेंगे।- ब्रॉक लैसनर vs केन वैलासकेज़ (WWE Crown Jewel 2019)LMAO. Cain Velasquez's WWE career was taping out to Brock Lesnar in just two mins. What an absolute waste of time. pic.twitter.com/JTD0y3oPg6— 𝙒𝙧𝙚𝙨𝙩𝙡𝙚𝙡𝙖𝙢𝙞𝙖 (@wrestlelamia) April 28, 2020केन वैलासकेज़ ने SmackDown के फॉक्स पर खास एपिसोड के दौरान डेब्यू किया था। ब्रॉक लैसनर ने कोफी किंग्सटन को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी और इसके बाद रे मिस्टीरियो अपने साथ केन वैलासकेज़ को लेकर आए। उन्होंने लैसनर पर हमला किया और इस वजह से दोनों के बीच Crown Jewel के लिए मैच तय हो गया।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीदोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला लगभग 2 मिनट तक चला। केन ने पहले UFC में ब्रॉक को पराजित किया हुआ था और लग रहा था कि केन को इस मौके पर भी जीत मिल जाएगी। खैर, ब्रॉक लैसनर ने अपने सबमिशन में पूर्व MMA स्टार को फंसाया और एक बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही अपने WWE टाइटल को रिटेन कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच कभी मैच नहीं हुआ और वैलासकेज अपना बदला नहीं ले पाए।ये भी पढ़ें:- 6 दिग्गज सुपरस्टार्स जो WWE से जाने के बाद भी अपने नाम को दूसरी कंपनी में इस्तेमाल कर पाएकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!