WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी की तारीख सामने आई?

Ankit
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

WWE में पूर्व चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को रेसलमेनिया 36 के बाद से नहीं देखा गया है। ग्रैंड स्टेज पर ब्रॉक लैसनर को ड्रू मैकइंटायर ने हराया था और WWE चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। अब रेसलिंग जानकार डेव मैल्टजन ने कहा कि है ब्रॉक लैसनर का WWE में आना अगस्त तक संभव नहीं है। हालांकि उनका कहना है कि बिना दर्शकों के भी वो WWE समरस्लैम में दस्तक दे सकते हैं

ये भी पढ़ें-रिलीज किए गए WWE सुपरस्टार ने अंडरटेकर की तुलान पुरानी वाइन से की

कुछ वक्त पहले खबर सामने आई थी कि WWE फैंस को एरिना में लाने का प्लान कर रहा है, जिससे समरस्लैम का रोमांच भी बढ़े और ब्रॉक लैसनर जैसे सुपरस्टार एंट्री कर सके।

अगस्त में समरस्लैम होने वाली है और WWE कोविड-19 को देखते हुए हर मुमकिन बदलाव कर रहा है। WWE को लग रहा है कि अगस्त में वो क्राउड के साथ शो कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर ब्रॉक लैसनर के पास समय होगा तो वो समरस्लैम में जरुर दस्तक देंगे।

ब्रॉक लैसनर के लिए WWE में 2020 कैसा रहा?

WWE में साल 2020 ब्रॉक लैसनर के लिए ठीक रहा है। हालांकि उन्होंने टाइटल गंवा दिया लेकिन अपना प्रभाव फैंस पर अच्छा छोड़ा। रॉयल रंबल में पहले स्थान पर एंट्री कर कई सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। ब्रॉक लैसनर जीतने में कामयाब नहीं हो पाए थे। इसके बाद ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर का मैच रेसलमेनिया 36 में हुआ था। पहले माना जा रहा था कि लैसनर जीत जाएंगे लेकिन सभी को चौंकाते हुए ड्रू मैकइंटायर ने जीत दर्ज की और रेसलमेनिया में लैसनर को हराने वाली लिस्ट में शुमार हो गए।

ये भी पढ़ें-3 WCW सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में बड़ी सफलता हासिल की

खैर, ब्रॉक लैसनर की वापसी अगर WWE में होती है तो कंपनी को काफी फायदा होगा। वहीं ब्रॉक लैसनर का अगला मैच फैंस बॉबी लैश्ले के खिलाफ देखना चाहते हैं। अब देखना होगा कि कंपनी अगस्त तक किस तरह के प्लान्स तैयार करती है।

ये भी पढ़ें: WWE बैकलैश पीपीवी के 5 सबसे यादगार पल

youtube-cover

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने अपनी वापसी का ऐलान किया

Quick Links