WWE को हुआ बड़ा फायदा, कंपनी ने किया एक और रेसलर को सस्पेंड और सीएम पंक ने दिया बड़ा बयान

Ankit
WWE
WWE

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बेली ने किया डीन एम्ब्रोज की पत्नी को मैच के लिए चैलेंज

Ad

WWE में इस वक्त बेली सबसे बड़ी सुपरस्टार में से एक है। WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली अपने ने अपने सभी किरदार से मनोरंजन किया है। भले ही रॉ में बेली का कोई मैच नहीं हुआ लेकिन अगले हफ्ते WWE रॉ में वो असुका के खिलाफ लड़ने वाली हैं। इस हफ्ती रॉ में शेन मैकमैहन ने एंट्री की और एक अडंरग्राउंड का ऐलान किया। जिसके बाद रॉ में अंडरग्राउंड को लेकर मैच होते रहे।

Ad

WWE ने एक और फेमस सुपरस्टार को किया सस्पेंड?

WWE अब सुपरस्टार्स पर सख्ती दिखा रहा है, पहले उन्होंने नाया जैक्स जैसे रेसलर को सस्पेंड किया था। अब खबर आई है कि एक और रेसलर सस्पेंड किया गया है। ये कोई और नहीं बल्कि यंग टैलेंट ऑस्टिन थ्योरी हैं जिनको हाल ही में NXT से मेन रोस्टर में ड्राफ्ट किया गया था। ऑस्टिन थ्योरी को मेन रोस्टर में WWE के पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस की टीम में शामिल किया गया। अब बताया जा रहा है कि ऑस्टिन को सस्पेंड कर दिया है लेकिन इसका ऐलान नहीं किया गया है।

Ad

रोमन रेंस को AEW में देखने की ख्वाहिश रखने वाले रेसलिंग दिग्गज ने अपना रिटायरमेंट प्लान बताया

पूर्व AEW चैंपियन क्रिस जैरिको ने हाल ही में शनिवार रात स्पेशल में दस्तक दी। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वो रिटायरमेंट के बाद क्या करने वाले हैं। हालांकि क्रिस जैरिको ने ये नहीं बताया कि वो कब तक रिंग में काम करते रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो शायद कमेंट्री टीम का हिस्सा बने या फिर सलाहकार बनना पसंद करेंगे।

शेन मैकमैहन की वापसी और Raw अंडरग्राउंड आने से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा

इस हफ्ते WWE रॉ के लिए थोड़ा बहुत खुशखबरी आई है। पिछले की महीनों से व्यूअरशिप को ले कर WWE रॉ काफी परेशान था। विंस मैकमैहन के लिए भी लगातार ये चिंता का विषय बना हुआ था। लेकिन इस हफ्ते थोड़ा राहत मिली है। व्यूअरशिप में इस हफ्ते थोड़ा बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इस हफ्ते WWE रॉ की व्यूअरशिप 1.713 मिलियन रही। पिछले हफ्ते WWE रॉ की व्यूअरशिप 1.620 मिलियन रही थी।

Raw अंडरग्राउंड को लेकर पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक का बड़ा बयान

इस हफ्ते WWE रॉ में अनोखी चीज हुई। WWE ने रॉ अंडरग्राउंड को प्रस्तुत किया। इसमें होने वाली फाइट में रोप्स नहीं होगी। एक तरह से ये स्ट्रीट फाइट की तरह होगी। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है। शेन मैकमैहन ने आकर इसके बारे में बताया। पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक ने भी रॉ अंडरग्राउंड को लेकर अपने विचार रखे। वैसे कई सुपरस्टार्स ने ऱॉ अंडरग्राउंड लाने की तारीफ की। इस वजह से इस हफ्ते WWE रॉ की व्यू्अरशिप भी अच्छी रही है।

रिक फ्लेयर के WWE फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

रिक फ्लेयर का WWE में बहुत बड़ा नाम है। WWE के सबसे बड़े ऑइकॉन की लिस्ट में रिक फ्लेयर का नाम आता है। 16 बार के वो वर्ल्ड चैंपियन यहां पर रह चुके हैं। लगभग 20 साल से भी ऊपर से वो WWE का हिस्सा है और अभी भी रिंग में नजर आते हैं। रिक फ्लेयर ने हाल ही में WWE बैकलैश के बाद वापसी की थी। रॉ में रैंडी ऑर्टन का साथ रिक फ्लेयर ने दिया था और क्रिश्चियन को हराने में रैंडी ऑर्टन का साथ दिया था।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications