डब्लू डब्लू ई (WWE) समरस्लैम (साल के सबसे बड़ी पे-पर-व्यू में से एक) अब करीब 1 सप्ताह दूर रह गया है और इसके WWE अभी तक कई हाई प्रोफाइल मुकाबलों की घोषणा कर चुकी है।
यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक बार फिर सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर आमने-सामने होंगे वही दूसरी ओर कोफ़ी किंग्सटन को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड करनी है। विमेंस डिवीज़न के सबसे खास मैच में ट्रिश स्ट्रेटस और शार्लेट एक-दूसरे से भिड़ेंगी और इसे एक ड्रीम मैच का दर्जा दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: रोमन रेंस पर हुए हमले पर अपडेट सामने आया
मैच कार्ड में और भी कई बेहतरीन मैच जोड़े गए हैं जिससे फैंस को उम्मीद होगी कि उन्हें एक्सट्रीम रूल्स से भी धमाकेदार इवेंट देखने को मिले। सोशल मीडिया पर इस आगामी पीपीवी को लेकर लोग अलग-अलग भविष्यवाणियां कर रहे हैं, इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम भी समरस्लैम 2019 से जुड़ी कुछ दिलचस्प भविष्यवाणियां आपके सामने रख रहे हैं।
#4 रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में एलेक्सा ब्लिस का दखल
![रॠविमà¥à¤à¤¸ à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨ बà¥à¤à¥ लिà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4dc9c-15648480165061-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4dc9c-15648480165061-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4dc9c-15648480165061-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4dc9c-15648480165061-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4dc9c-15648480165061-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4dc9c-15648480165061-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4dc9c-15648480165061-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/4dc9c-15648480165061-800.jpg 1920w)
बैकी लिंच को नटालिया के खिलाफ रॉ विमेंस टाइटल डिफेंड करना है और यह भी लगभग तय है कि समरस्लैम के बाद भी इनके बीच फ्यूड जारी रहने वाली है। पिछले कुछ सप्ताह में जिस तरह नटालिया, बैकी लिंच और एलेक्सा ब्लिस के बीच फ्यूड ने अपना रंग दिखाना शुरू किया है। उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि एलेक्सा किसी ना किसी तरह रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच में दखल दे सकती हैं।
यह फ्यूड अभी लंबी चलने वाली है और इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि समरस्लैम से अगली रॉ के लिए बैकी, एलेक्सा और नटालिया के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच को एडवरटाइज किया जा रहा है। संभावनाएं यही हैं कि द मैन को डिसक्वालिफिकेशन के जरिए नटालिया पर जीत मिलने वाली है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#3 ब्रॉक लैसनर को मिलेगी सैथ रॉलिंस के खिलाफ एक और बड़ी जीत
![यà¥à¤¨à¤¿à¤µà¤°à¥à¤¸à¤² à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨ बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/338c6-15648500554046-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/338c6-15648500554046-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/338c6-15648500554046-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/338c6-15648500554046-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/338c6-15648500554046-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/338c6-15648500554046-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/338c6-15648500554046-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/338c6-15648500554046-800.jpg 1920w)
अगले सप्ताह ब्रॉक लैसनर को सैथ रॉलिंस के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करना है, जो उन्होंने एक्सट्रीम रूल्स में जीता था। अभी द बीस्ट को चैंपियन बने पूरा 1 महीना भी नहीं हुआ है इसलिए उम्मीद ना के बराबर ही हैं कि वह अपना टाइटल गवांने वाले हैं।
जिस तरह पिछले सप्ताह रॉ में लैसनर ने द आर्किटेक्ट की खूब धुनाई की थी, उसके बाद उम्मीद यही की जा रही है कि विंस मैकमैहन, लैसनर को उनके पुराने किरदार में वापस लाना चाहते हैं।
हालांकि एक्सट्रीम रूल्स में ब्रॉक का तीसरी बार यूनिवर्सल चैंपियन बनना काफी लोगों को पसंद नहीं आया था परंतु पिछले कुछ सप्ताह में WWE की रणनीतियां सफल होती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: सिंगल्स मैच में इस WWE रेसलर के खिलाफ कभी नहीं जीत पाए जॉन सीना
#2 ट्रिपल थ्रेट मैच में रोमन रेंस को बडी मर्फी और समोआ जो पर मिलेगी जीत
![रà¥à¤®à¤¨ रà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6004f-15648509803005-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6004f-15648509803005-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6004f-15648509803005-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6004f-15648509803005-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6004f-15648509803005-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6004f-15648509803005-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6004f-15648509803005-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/6004f-15648509803005-800.jpg 1920w)
जिस तरह पिछले कुछ सप्ताह में रोमन रेंस और समोआ जो एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आए, उससे उम्मीद यही की जा रही है कि समरस्लैम में इन दो पावरहाउस सुपरस्टार्स के बीच फाइट होने वाली है। दुर्भाग्यवश दोनों में से किसी को भी अभी तक समरस्लैम मैच कार्ड में स्थान नहीं मिला है।
पिछले सप्ताह स्मैकडाउन में द बिग डॉग पर बैकस्टेज हमला हुआ था मगर अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। अधिकतर फैंस का मानना था कि वो बडी मर्फी थे लेकिन पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है।
अब उम्मीदें चरम पर हैं कि समरस्लैम में WWE इन तीनों (रोमन रेंस, समोआ जो और बडी मर्फी) के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच की घोषणा कर सकती है। खैर रोमन का मैच किसी से भी हो आगामी पीपीवी में उनका जीतना जरूरी है क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार समरस्लैम के बाद वो डेनियल ब्रायन को फेस करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच मैच होने के 5 सबसे बड़े कारण
#1 द मिज से नहीं गोल्डबर्ग से होगा डॉल्फ जिगलर का सामना
![à¤à¥à¤²à¥à¤¡à¤¬à¤°à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7282a-15648521386492-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7282a-15648521386492-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7282a-15648521386492-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7282a-15648521386492-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7282a-15648521386492-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7282a-15648521386492-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7282a-15648521386492-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/7282a-15648521386492-800.jpg 1920w)
समरस्लैम के लिए पहले ही द मिज और डॉल्फ जिगलर के बीच मैच की पुष्टि की जा चुकी है मगर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। बड़े बदलाव से हमारा मतलब द मिज के रिप्लेसमेंट से है।
ऐसा कहा जा रहा है कि शॉन माइकल्स या गोल्डबर्ग में से कोई एक डॉल्फ जिगलर का सामना करने वाला है। वैसे भी पिछले कुछ सप्ताह से जिगलर लगातार गोल्डबर्ग पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं, जो किसी नई स्टोरीलाइन के बिल्ड-अप की तरह प्रतीत हो रहा है।
द शोऑफ़ अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को ताकतवर दिखाने में महारथ हासिल रखते हैं, इसलिए WWE सुपर शोडाउन में जो हुआ था उसके समरस्लैम में होने के चांस ना के बराबर हैं।
यह भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन समरस्लैम में पुश देते हैं और 2 जिन्हें कभी नहीं देते