WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

Enter caption

इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा है। बुरी खबर Raw के लिए इस बार आई है। पिछले हफ्ते के मुकाबला इस बार Raw की व्यूअरशिप पिछले हप्ते के मुकाबले कम रही है।इस हफ्ते Raw की व्यूअरशिप 1.689 मिलियन रही। ये बहुत कम इस बार व्यूअरशिप रही। काफी नुकसान इस बार कंपनी को हुआ। पिछले हफ्ते के मुकाबले दो प्रतिशत की कमी रही है। पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप 1.725 मिलियन रही थी। देखा जाए तो तीन घंटे की व्यूअरशिप काफी कम रही है।

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

WWE Raw के एपिसोड को निराशा हाथ लगी

इस हफ्ते WWE Raw की पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.812 मिलियन रही। दूसरे घंटे में ये गिरकर 1.734 मिलियन रही। तीसरे घंटे में हमेशा की तरह इस बार बुरा हाल व्यूअरशिप का रहा। तीसरे घंटे में व्यूअरशिप 1.521 मिलियन हो गई। ये दिक्कत पिछले एक साल से आ रही थी। उससे पहले तीसरे घंटे में रॉ की व्यूअरशिप हमेशा शानदार रहती थी। तीसरे घंटे में मेन इवेंट होता है इसके बावजूद बुरा हाल हो गया है।

हालांकि इस हफ्ते रॉ का एपिसोड बढ़िया रहा था लेकिन व्यूअरशिप फिर भी काफी खराब रही है। शुरूआत से लेकर अंत तक इस एपिसोड में बढ़िया सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले। सैथ रॉलिंस और डॉमिनिक का भी धमाकेदार मैच देखने को मिला। मैकइंटायर और कीथ ली के बीच अच्छा मैच हुआ। इस मैच में हालांकि रेट्रीब्यूशन ने दखलअंदाजी कर दी। विमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया और सभी को प्रभावित किया। मैकइंटायर ने शो की शुरूआत भी जबरदस्त तरीके से की। इस बार तो रॉ अंडरग्राउंड में भी अच्छे मैच देखने को मिले। ब्रॉन स्ट्रोमैन यहां पर नजर आए थे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो विंस मैकमैहन के लिए इस समय रॉ की व्यूअरशिप काफी चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं स्मैकडाउन की व्यूअरशिप पर नजर डालें तो वो अच्छी है। रोमन रेंस के आने से विंस मैकमैहन की चिंता स्मैकडाउन के लिए खत्म हो गई है। रॉ में अभी कोई बड़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं है। लेकिन अच्छे मैच वहां हो रहे हैं। रॉ तीन घंटे की होती है इसलिए कंपनी को वहां से ज्यादा फायदे की उम्मीद होती है। लेकिन स्मैकडाउन से काफी फायदा हो रहा है। विंस मैकमैहन को जल्द से जल्द इस बारे में कुछ सोचना चाहिए।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज ने जाहिर की निराशा, 6 फुट 2 इंच का सुपरस्टार की होगी सर्जरी, सैथ रॉलिंस ने किया हैरान

Quick Links