रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। इस समय वो कंपनी के मुख्य स्टार है और लगातार WWE में अच्छा काम करते जा रहे हैं। पूरी दुनिया में रोमन रेंस अपने शानदार कैरेक्टर और रेसलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। रेंस के पास काफी छोटा मूव सेट है लेकिन फिर भी वो हमेशा अच्छे और मनोरजंक मुकाबले देते हैं।
द बिग डॉग का फिनिशर असल में स्पीयर है। रोमन को स्पीयर लगाना काफी पसंद है और उन्होंने अपने करियर के कई सारे बड़े मुकाबले इस मूव की मदद से जीते हैं। WWE में कई सारे पूर्व सुपरस्टार्स स्पीयर का उपयोग करते थे लेकिन रोमन रेंस ने इसे एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साथी रेसलर्स के साथ काम करने से इनकार कर दिया
द बिग डॉग के इस मूव को फैंस भी पसंद करते हैं। रेंस अमूमन मुकाबले में स्पीयर जरूर लगाते हैं लेकिन WWE में कुछ ऐसे भी मौके आए हैं जब उन्होंने सबको चौंकाते हुए काफी अलग ढंग से इस मूव को लगाया। इसलिए हम 5 मौकों के बारे में बात करेंगे जब रोमन रेंस ने अचानक से स्पीयर लगाकर सबको सरप्राइज कर दिया।
5- जब रोमन रेंस ने WWE रेसलमेनिया में अंडरटेकर को टेबल पर स्पीयर लगाया था
रोमन रेंस को रेसलमेनिया में अपने शानदार मुकाबलों के लिए जाना जाता है। वो सारे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ रेसलमेनिया में उतर चुके हैं। रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के करियर का सबसे बड़ा पल आया। द ट्राइबल चीफ का सामना अंडरटेकर से मेन इवेंट में हुआ था।
इस मुकाबले में रोमन रेंस ने कई सारे स्पीयर्स की मदद से अंडरटेकर को हराया था। इसके बावजूद मुकाबले में एक पल आया था जब अंडरटेकर एनाउंसर टेबल पर चढ़ गए थे और अपना मुख्य मूव लगाने के लिए तैयार थे। द बिग डॉग ने इतनी देर में टेकर को अन्य एनाउंसर टेबल पर स्पीयर लगा दिया। इस चीज़ ने हर एक फैन को काफी ज्यादा हैरान कर दिया था।
ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी