WWE SummerSlam में होने वाले तीन बड़े मैच जिन्हें बाद में कैंसिल कर दिया गया था

WWE में चीजें कभी भी बदल सकती हैं (Photos: WWE.com)
WWE में चीजें कभी भी बदल सकती हैं (Photos: WWE.com)

SummerSlam matches that got cancelled: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) का आयोजन 3 अगस्त को होने वाला है। इस इवेंट के लिए सात मैचों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे ही पहले हुए कई SummerSlam इवेंट में भी मैचों की घोषणा हुई थी जिन्हें बाद में कैंसिल कर दिया गया था।

यह सभी मैच फैंस को पसंद थे और वह उन्हें होते हुए देखना चाहते थे। इसके बावजूद उन्हें SummerSlam में नहीं किया गया था। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन मैचों के बारे में बताने वाले हैं जोकि SummerSlam में हो सकते थे, लेकिन उन्हें बाद में कैंसिल कर दिया गया।

#3 द शील्ड vs द अंडरटेकर और टीम हेल नो का मैच WWE Summerslam 2013 में कैंसिल हुआ था

youtube-cover

2013 के एक Raw एपिसोड में द अंडरटेकर आए थे जहां वह पॉल बेयरर को सम्मान देना चाहते थे लेकिन उन्हें द शील्ड ने दखल देकर रोक दिया था। टेकर की मदद करने के लिए टीम हेल नो के मेंबर्स डेनियल ब्रायन और केन आए थे।

इसके बाद द शील्ड vs द अंडरटेकर और टीम हेल नो का मैच WWE SummerSlam 2013 के लिए संभावित हो गया था। द अंडरटेकर ने अगले SmackDown एपिसोड में डीन एम्ब्रोज़ के साथ एक सिंगल्स मैच लड़ा जहां द शील्ड ने टेकर को ट्रिपल पॉवरबॉम्ब दे दिया था। इसके चलते टेकर चोटिल हो गए और यह संभावित मैच नहीं हो सका था।

#2 डेनियल ब्रायन और ब्रॉक लैसनर का मैच WWE को 2014 में कैंसिल करना पड़ा था

डेनियल ब्रायन को बड़े कद के रेसलर्स से लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है। उनके लिए ऐसी ही एक चुनौती 2014 में ब्रॉक लैसनर के रूप में मौजूद थी। इन दोनों के बीच SummerSlam 2014 में एक मैच हो सकता था लेकिन शायद समय को यह मंजूर नहीं था।

डेनियल ब्रायन मई 2014 में नेक इंजरी के चलते रिंग से दूर हो गए थे। इसके चलते ब्रॉक को SummerSlam 2014 में जॉन सीना का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ब्रॉक को जीत मिली थी। डेनियल ब्रायन ने उस साल नवंबर के महीने में वापसी की थी। इस समय ब्रॉक रिंग से दूर हैं जबकि डेनियल AEW का हिस्सा हैं।

#1 2022 में मैट रिडल और सैथ रॉलिंस का मैच WWE फैंस SummerSlam में नहीं देख पाए थे

मैट रिडल और सैथ रॉलिंस के बीच की लड़ाई फैंस को पसंद थी और यह काफी पर्सनल थी। 2022 में यह SummerSlam में हो सकती थी लेकिन इस इवेंट से एकदम पहले वाले Raw एपिसोड में सोलो सिकोआ ने मैट पर हमला कर दिया था। इसके चलते वह छह हफ्तों के लिए रिंग से दूर हो गए थे।

यह जानकारी बाद में सामने आई थी कि मैट ने ड्रग टेस्ट फेल कर दिया था। इसके चलते उन्हें दूर किया गया था। इन दोनों के बीच में इवेंट के दौरान बवाल देखने को मिला था लेकिन एक सिंगल्स मैच फैंस को Clash at the Castle में देखने को मिला था। इसमें सैथ रॉलिंस को जीत मिली थी

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now