SummerSlam के बाद पहली WWE Raw देखकर भड़के फैंस, ट्विटर पर निकाला गुस्सा

WWE समरस्लैम के बाद हुई पहली रॉ ने फैंस को काफी निराश किया। समरस्लैम के बाद हमेशा WWE रॉ धमाकेदार होती है। लेेकिन इस बार कुछ ऐसा नहीं हुआ। समरस्लैम का शो बहुत ही शानदार हुआ था। फैंस को इस बार की रॉ बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी है। रॉ की शुरूआत WWE चैंपियन मैकइंटायर ने की और उन्होंने रैंडी ऑर्टन को बहुत सुनाया। लेकिन बाद में रैंडी ने उनके ऊपर जबरदस्त हमला किया। विमेंस डिवीजन में एक बार फिर घमासान देखने को मिला। नाया जैक्स और शायना बैजलर की जोड़ी ने साथ आकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया है।

केविन ओवेंस शो भी इस बार रॉ में देखने को मिला। लेकिन इस शो में ब्लैक ने केविन ओवेंस के ऊपर ही हमला कर दिया। रैंडी ऑर्टन ने भी आकर अपनी बात रखी। उनके सैगमेंट में कीथ ली ने डेब्यू किया और रैंडी को मैच के लिए चैंलेज कर दिया। दोनों के बीच बाद में मैच भी देखने को मिला। टैग टीम डिवीजन में भी दो अच्छे मैच देखने को मिलेे। लैश्ले और क्रूज के बीच आर्म रेसलिंग मैच देखने को मिला। रॉ अंडरग्राउंड में कई मैच देखने को मिले। साशा बैंक्स और असुका के बीच फिर से रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच हुआ। असुका ने फिर से यहां पर बाजी मार ली।

यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 24 अगस्त, 2020

मेन इवेंट में थोड़ा बहुत बवाल इस बार देखने को मिला। सैथ रॉलिंस और बडी मर्फी का मुकाबला रे मिस्टीरियो और डॉमिनिके के साथ हुआ। ये मैच काफी अच्छा चल रहा था लेकिन अंत में रेट्रीब्यूशन ने आकर हमला कर दिया। सैथ रॉलिंस भाग गए लेकिन रे का बुरा हाल हो गया। रेट्रीब्यूशन ने रे मिस्टीरियो पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस शो में एक्शन देखने को मिला लेकिन कुछ खास ये शो नहीं रहा। इस वजह से फैंस ने ट्विटर पर भी गुस्सा दिखाया।

WWE रॉ को देखकर गुस्सा हुए फैंस की प्रतिक्रियाएं

(शो बेकार था।)

(बहुत ही भयंकर। बुरा हाल जारी है।WWE को इसे रोकना चाहिए।)

(रॉ भयंकर थी।)

(कीथ ली का सबसे खराब मैच।)

(रॉ बेकार थी। कुछ भी अच्छा नहीं हुआ।)

(इस समय WWE को किसी चमत्कार की जरूरत हैं।)

(मैंने हमेशा देखा है कि समरस्लैम का शो परफेक्ट होता है और इससे अगला रॉ का शो बेकार होता है।)

(मजाक नहीं लेकिन रॉ बेकार थी।)

(रॉ के बाद रिएक्शन।)

(ये बहुत ही बेकार रॉ रही।)

(बहुत ही गंदी रॉ ये रही।)

(बेकार रॉ थी।)

(समरस्लैम के बाद पहली रॉ अच्छी नहीं थी।)

(साल 2020 में अभी तक सबसे बेकार रॉ ये रही।)

Quick Links

App download animated image Get the free App now