2020 का साल कई WWE स्टार्स के काफी ज्यादा यादगार रहा है। साशा बैंक्स (Sasha Banks) और बैली (Bayley) ने विमेंस डिवीजन पर पूरे साल अपनी छाप छोड़ी है। वहीं WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने भी 2020 में कई मुकाम हासिल किये हैं। इसके अलावा इस साल फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपनी तरफ खींचा है।
ये भी पढ़े: 5 बड़े मौके जब WWE Royal Rumble में सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीती
रोमन रेंस साल की शुरुआत में ब्रेक पर चले गए थे। लेकिन वापसी के बाद से वो WWE के सबसे बड़े स्टार के रूप में सामने आये हैं। शील्ड से अलग होने के बाद रोमन रेंस पहली बार हील के रूप में नजर आ रहे हैं। वो इस समय पॉल हेमैन के साथ हैं। उन्होंने इस साल यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी अपने नाम की है। खैर, आइए जानते हैं 2020 से जुड़े कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में।
#5 WWE सुपरस्टार ट्रिपल एच पहली बार रिंग में नजर नहीं आये
2020 में WWE ने ट्रिपल एच के कंपनी में 25 साल को सेलिब्रेट किया था। हालांकि, कोविड-19 महामारी की वजह से उन्हें ये सेलिब्रेशन खाली एरीना में करना पड़ा था। इसके बाद भी ट्रिपल एच कई बार WWE शो के दौरान नजर आये हैं लेकिन 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ट्रिपल एच पिछले साल WrestleMania में भी नहीं दिखाई दिए थे।
वो आखिरी बार 2019 में सऊदी अरब में हुए शो के दौरान रैंडी के खिलाफ रिंग में नजर आये थे। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2020 साल ट्रिपल एच के करियर का पहला साल था, जहां पर वो एक बार भी किसी मुकाबले में नजर नहीं आये हैं।
ये भी पढ़ें: WWE लैजेंड अंडरटेकर को लेकर एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान
ट्रिपल एच काफी समय से बैकस्टेज प्रोग्रामिंग का हिस्सा बने हुए हैं। उनकी देखरेख में NXT ने भी फैंस के दिल में अलग जगह बना ली है। ऐसे में अब फैंस को लग रहा है कि ट्रिपल एच जल्द ही रिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे और प्रोग्रामिंग का हिस्सा बन जाएंगे।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।