WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(Drew Mcintyre) ने हाल ही में WWE Superstar Spectacle में इंडस शेर के साथ टीम बनाकर जीत दर्ज की थी। उससे पहले उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा भारत खाने के बारे में बताया। मैकइंटायर ने COVID पॉज़िटिव पाए जाने के बाद 2 हफ्ते का ब्रेक लेकर हाल ही में WWE में वापसी की है।वापसी पर उन्हें WWE के दिग्गज सुपरस्टार गोल्डबर्ग(Goldberg) की चुनौती का सामना करना पड़ा, जिन्होंने स्कॉटिश रेसलर को Royal Rumble 2021 पीपीवी में वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दी थी। मैकइंटायर ने Telegraph India को दिए इंटरव्यू में कई खास विषयों पर चर्चा की। जहां उनसे उनके सबसे पसंदीदा भारतीय भोजन के बारे में भी पूछा गया।ये भी पढ़ें: 5 बड़े धोखे जो WWE Royal Rumble 2021 में देखने को मिल सकते हैंजवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे कोरमा सबसे ज्यादा पसंद आया, खासतौर पर कश्मीरी कोरमा। चिकन, पकौड़े और नान भी मुझे बहुत पसंद हैं। अगर मुझे अपनी इच्छा अनुसार नान मिलने लगें तो मैं जल्द ही 300 पाउंड का हो जाऊंगा। कभी-कभार जिंदर के फैमिली मेंबर्स हमारे लिए भी भारतीय खाना बनाते हैं, जो बहुत स्वादिष्ट होता है।"Welcome to #WWESuperstarSpectacle, CHAMP! @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/rVI2H7HaiZ— WWE India (@WWEIndia) January 26, 2021ड्रू मैकइंटायर को ना केवल भारतीय खाना पसंद है बल्कि वो भारतीय खाने के बारे में बहुत कुछ जानते भी हैं। जिंदर महल(Jinder Mahal) उनके अच्छे दोस्त हैं और जरूर उनके घर जाकर कई बार वो भारतीय खाने का सेवन कर चुके होंगे।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने आग से अपने दुश्मनों पर हमला कियाWWE Superstar Spectacle में कैसा रहा ड्रू मैकइंटायर का प्रदर्शनभारत के गणतंत्र दिवस के दिन WWE ने खासतौर पर भारतीय फैंस के लिए Superstar Spectacle नाम के इवेंट का आयोजन किया था। शो में एजे स्टाइल्स, शार्लेट, रे मिस्टीरियो और WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने भी परफॉर्म किया।मैकइंटायर ने इंडस शेर(रिंकू सिंह और सौरव गुर्जर) के साथ टीम बनाकर जिंदर महल और बॉलीवुड बॉयज़(सुनील और समीर सिंह) की टीम का सामना किया। मैकइंटायर और इंडस शेर ने मैच में अधिकांश समय अपनी बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज करने में सफलता पाई।.@gurjar_saurav, @RealRinkuSingh and @DMcIntyreWWE reign supreme at #WWESuperstarSpectacle! pic.twitter.com/aUGPRrYXhP— WWE (@WWE) January 26, 2021मैकइंटायर को इंडस शेर का साथ काफी पसंद आया। उनका साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना दर्शाता है कि मौजूदा WWE चैंपियन को भारतीय संस्कृति से कितना लगाव है। भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि WWE भविष्य में इस तरह के कई इवेंट्स का आयोजन करेगा।ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनके बीच पिछले पांच साल से नहीं हुआ कोई मैचWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।