5 मुकाबले जो इस साल Hell in a Cell में देखने को मिल सकते हैं 

रोमन रेंस और साशा ‌बैंक्स
रोमन रेंस और साशा ‌बैंक्स

WWE का हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पे-पर-व्यू इवेंट 2009 के बाद हर साल से अक्टूबर में आयोजित हुआ है लेकिन इस बार यह 4 महीने पहले ही 20 जून (भारत में 21 जून) को होगा। WWE ने अपने बड़े पे-पर-व्यू इवेंट के आयोजन को लेकर फैंस को चौंका दिया।

यह भी पढ़ें: 5 कारणों से WWE Hell In a Cell में जिमी उसो को रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करना चाहिए

अब वर्तमान में यह सवाल काफी चर्चाओं में है कि आखिर Hell in a Cell में Cell के अंदर कौन से मैच होंगे? Raw और SmackDown में कई ऐसी स्टोरीलाइन है जिन्हें हर कोई इस Hell in a Cell पे-पर-व्यू में देखना चाहेगा। WWE के पास कई विकल्प हैं। जिसके लिए वह सैल का इस्तेमाल कर सकती है। इसमें कई टाइटल मैच, नॉन-टाइटल मैच और विमेंस मैच शामिल है।

पिछले साल भी Hell in a Cell में तीन मैचों को आयोजित किया गया था, जो फैंस की उम्मीदों पर खरे उतरे थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है।

चलिए जानते हैं 5 संभावित Hell in a Cell मैचों के बारे में जो अगले पे-पर-व्यू पर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 6 स्टोरीलाइन जिन्होंने WWE सुपरस्टार्स के करियर को बचा लिया

#5. Hell in a Cell 2021: सिजेरो vs सैथ रॉलिन्स

WrestleMania Backlash में हार के बावजूद सिजेरो ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद में सैथ रॉलिंस ने सिजेरो पर हमला कर दिया। इसका मतलब है कि उनका झगड़ा फिर से शुरू होगा, और यह भी संभव है कि सिजेरो एक बार फिर सैथ रॉलिंस पर जीत हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे।

संभावना यह भी है कि रॉलिंस और सिजेरो ट्रिपल थ्रेट Hell in a Cell मैच में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। अगर यह संभव होता है तो यह पहली बार होगा जब सिजेरो किसी Hell in a Cell मैच का हिस्सा होंगे। लेकिन रॉलिंस पहले ही ऐसे तीन मुकाबलों का हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 39 साल के फेमस सुपरस्टार ने ट्रिपल एच से अनोखे मैच में लड़ने की इच्छा जताई

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाए।

#4. Hell in a Cell 2021: Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर

पिछले कई सालों से Hell in a Cell में WWE ने एक नया फार्मूला बनाया है। Cell के अंदर होने वाले मैचों में एक विमेंस मैच जरूर होता है। इस हिसाब से इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक Hell in a Cell मैच देखने को मिल सकता है।

रिया रिप्ली ने WrestleMania Backlash में असुका और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। Hell in a Cell 2021 में रिया रिप्ली vs शार्लेट फ्लेयर मैच होना तय माना जा रहा है।

WWE को इस मैच को रोचक बनाने के लिए इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच और दुश्मनी बढ़ाने की आवश्यकता है। हालांकि यह एकमात्र महिला मैच नहीं है जो 2021 में Hell in a Cell के अंदर हो सकता है। इसके अलावा भी कई शानदार मैच देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:‌ रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के खिलाफ मदद के लिए सिजेरो को मिला फेमस WWE सुपरस्टार का साथ, दिया बड़ा ऑफर

#3. Hell in a Cell 2021: SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर बनाम बेली बनाम साशा बैंक्स

WWE विमेंस चैंपियनशिप की तुलना में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को Hell in a Cell में डिफेंड किए जाने की ज्यादा संभावना है। WrestleMania 37 के मेन इवेंट में जीत हासिल करने के बाद बियांका ब्लेयर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं। यह मैच उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है।

बियांका ब्लेयर का साशा बैंक्स के साथ रीमैच WrestleMania जैसे ही किसी बड़े इवेंट में होना चाहिए। इसलिए Hell in a Cell इसके लिए सबसे सही है। WrestleMania Backlash में बेली को बियांका ब्लेयर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

WrestleMania Backlash में हार की वजह से अभी भी बेली और बियांका ब्लेयर का झगड़ा खत्म नहीं हुआ है। इसलिए WWE इस इवेंट को रोमांचक बनाने के लिए बियांका ब्लेयर, बेली और साशा बैंक्स के बीच एक तरफ ट्रिपल-थ्रेट मैच रख सकता है।

#2. Hell in a Cell 2021: बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर WWE चैंपियनशिप के लिए

निश्चित रूप से यह मैच Hell in a Cell के अंदर होने वाला है। ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले ने WrestleMania Backlash में एक बहुत बेहतरीन और कठिन मैच में हिस्सा लिया, जिसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन भी शामिल थे। हालांकि बॉबी लैश्ले इस मैच में काफी मजबूत दिखे, लेकिन इस मैच के रिजल्ट ने आगे के लिए कई संभावनाओं को जन्म दिया है।

इसीलिए WrestleMania Backlash एक बार फिर बॉबी लैश्ले की जीत के बावजूद भी ड्रू मैकइंटायर के साथ आगे भी उनके जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे। बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर का मैच Hell in a Cell में होगा यह सुनने में ही बहुत रोचक लगता है। यह हाल के WWE इतिहास में सबसे कठिन Cell मैचों में से एक होगा।

यह संभावित मैच चाहे किसी भी दिशा में जाए, लैश्ले और मैकइंटायर के बीच के विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करने का सही तरीका Hell in a Cell ही होगा।

#1. Hell in a Cell 2021: रोमन रेंस vs जिमी उसो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए

ऐतिहासिक रेसलिंग फैमिली से आने वाले दो कजिन भाइयों रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए Hell in a Cell मैच होने की सबसे अधिक संभावनाएं हैं। SmackDown और WrestleMania Backlash में जो हुआ वह यही इशारा करता है कि बहुत जल्दी रोमन रेंस और जिमी उसो आमने-सामने होंगे।

जिमी उसो हाल ही में एक गंभीर चोट से उबरने के बाद WWE में लौटे हैं। उन्होंने रोमन रेंस के सामने झुकने से इनकार कर दिया। पिछले साल Hell in a Cell में "I Quit" मैच के बाद से जे उसो रोमन रेंस के सबसे करीबी सहयोगी रहे हैं। जिमी ने उस मैच में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी और अनजाने में अपने भाई के हार का कारण भी बने।

Hell in a Cell मैच में रोमन रेंस के खिलाफ अगर जिमी उसो हारते भी है तो भी उन्हें इससे काफी फायदा होगा, और वह एक सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में WWE में अपना करियर नए सिरे से शुरू कर सकते हैं।

Quick Links