WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी का इंतज़ार अब लगभग खत्म हो चुका है, जिसके मैच कार्ड में कुल 3 चैंपियनशिप मैचों को जगह मिली है। WWE चैंपियन, रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन और SmackDown विमेंस चैंपियन अपने-अपने टाइटल्स को डिफेंड करने का प्रयास करेंगे। इस आर्टिकल में हम Hell in a Cell 2021 के सभी मैचों के संभावित परिणामों से अवगत कराने वाले हैं।ये भी पढ़ें: 3 चीजें जो WWE Hell in a Cell में जरूर होनी चाहिए और 2 जो नहीं होनी चाहिए#बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर - WWE चैंपियनशिप#WWEChampion @fightbobby: Quick change artist.#WWERaw pic.twitter.com/6msUCXYloT— WWE Universe (@WWEUniverse) June 15, 2021Hell in a Cell पीपीवी के WWE चैंपियनशिप मैच में शर्त रखी गई है कि अगर ड्रू मैकइंटायर को हार मिली तो उन्हें बॉबी लैश्ले के चैंपियन रहते कोई टाइटल शॉट नहीं मिलेगा। मैकइंटायर इससे पहले भी 2 बार चैंपियन रहे हैं और अगले मैच में हार के बाद भी उन्हें Raw का टॉप बेबीफेस सुपरस्टार ही माना जाएगा।साथ ही स्कॉटिश सुपरस्टार को एक ब्रेक की जरूरत है, वहीं लैश्ले को एक बेहतर चैंपियन के रूप में स्थापित करने के लिए WWE को उन्हें जीत के लिए बुक करना जरूरी है, इससे भविष्य में उनके ब्रॉक लैसनर के खिलाफ चैंपियनशिप मैच की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।ये भी पढ़ें: 4 कारणों से आपको WWE Hell in a Cell को जरूर देखना चाहिए#रिया रिप्ली vs शार्लेट - Raw विमेंस चैंपियनशिपNO TIME TO CELEBRATE for @RheaRipley_WWE, because the fight with @MsCharlotteWWE is ON! #WWERaw pic.twitter.com/bzdbs7Ew3g— WWE (@WWE) June 15, 2021WWE Hell in a Cell पीपीवी में रिया रिप्ली को शार्लेट के खिलाफ अपने Raw विमेंस टाइटल को डिफेंड करना है। शार्लेट की गिनती WWE इतिहास की सबसे सफल विमेंस सुपरस्टार्स में की जाती है, लेकिन रिया रिप्ली अभी अपने मेन रोस्टर करियर के शुरुआती दौर में हैं। द क्वीन के खिलाफ एक हार उनके मोमेंटम को बिगाड़ सकती है। इस बात में भी कोई संदेह नहीं कि हार के बाद भी शार्लेट विमेंस डिविजन की टॉप सुपरस्टार्स में से एक बनी रहेंगी।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell में हार से भी फायदा होगा#बियांका ब्लेयर vs बेली - SmackDown विमेंस चैंपियनशिपShe who laughs last, laughs bEST pic.twitter.com/ojJQyvFHtg— Bianca Belair (@BiancaBelairWWE) June 12, 2021बियांका ब्लेयर और बेली इससे पहले WrestleMania Backlash में भी आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें ब्लेयर को जीत मिली थी। अब Hell in a Cell में उन्हें एक बार फिर बेली के खिलाफ अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना है। दोनों के बीच सैल के अंदर फाइट होगी, जिसमें ब्लेयर की जीत की संभावनाएं अधिक हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि अगले महीने साशा बैंक्स की वापसी की उम्मीद की जा रही है, जो रिटर्न के बाद ब्लेयर के खिलाफ चैंपियनशिप रीमैच की मांग कर सकती हैं। आपको याद दिला दें कि WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर ही ब्लेयर नई चैंपियन बनी थीं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!