WWE लैजेंड अंडरटेकर का रिकॉर्ड टूटा, ब्रॉक लैसनर के दुश्मनों का हो सकता है मैच, रोमन रेंस के महा-मुकाबले का नतीजा आउट?

WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरें - 20 दिसंबर, 2020
WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरें - 20 दिसंबर, 2020

6 फुट 5 इंच के खतरनाक सुपरस्टार ने WWE में अंडरटेकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

Ad

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को प्रभावित किया है और बिना कोई संदेह मौजूदा रोस्टर के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हैं। फिलहाल मैकइंटायर का दूसरा चैंपियनशिप का सफर जारी है और खास बात ये है कि सबसे ज्यादा दिनों तक चैंपियन(करियर में) बने रहने के मामले में उन्होंने WWE के दिग्गज अंडरटेकर को पीछे छोड़ दिया है।

रोमन रेंस के सबसे बड़े दुश्मन ने उनको लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस इस समय मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। TLC 2020 पीपीवी के अपने बड़े चैंपियनशिप मैच से पहले ओवेंस ने रोमन, पॉल हेमन और जे उसो की कैरेक्टर से बाहर आकर तारीफ की है।

रोमन रेंस के भाई का बड़ा खुलासा, बताया Hell In A Cell के बाद उन्होंने क्या कहा था?

WWE सुपरस्टार जे उसो ने हाल ही में ProSieben MAXX को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कई चीजों पर चर्चा की। इस बीच उन्होंने अपने कज़िन रोमन रेंस के साथ हैल इन ए सैल मैच को अपने करियर का अभी तक का सबसे कठिन मैच बताया। उसो ने मैच के समाप्त होने के बाद बैकस्टेज क्या हुआ, उस बारे में भी बताया।

WWE के पूर्व चैंपियन की वापसी के बारे में बहुत बड़ी जानकारी सामने आई

WWE सुपरस्टार जे उसो ने हाल ही में Prosieben MAXX को दिए इंटरव्यू में कई विषयों पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने अपने भाई जिमी उसो के इन रिंग रिटर्न के बारे में भी बड़ी जानकारी दी है। इसके अलावा उन्होंने रोमन रेंस के फैक्शन से जुड़े प्लांस के बारे में भी बताया।

WWE TLC 2020 में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के महा मुकाबले का नतीजा हुआ आउट?

WWE TLC पीवीवी का काउंटडाउन शुरु हो गया है और ये पीपीवी 20 दिसंबर भारत में 21 दिसंबर को होने वाली है। रोमन रेंस WWE में इस वक्त सबसे बड़े हील है और उन्हें वापसी के बाद कोई नहीं हरा पाया है। रोमन रेंस और केविन ओवेंस की स्टोरी जबरदस्त चल रही है जिसको फैंस पसंद कर कर रहे हैं।

ब्रॉक लैसनर के 2 बड़े दुश्मनों का मैच WWE Royal Rumble में लगभग बुक, बीस्ट की होगी वापसी?

WWE का अगला पीपीवी TLC है उसके बाद नए साल में पहला शो रॉयल रंबल होने वाला है। अभी स उसकी तैयारी हो रही है। WWE में ब्रॉक लैसनर के कुछ दुश्मन हैं लेकिन अब दो दुश्मनों का मैच नए साल के बड़े शो में बुक हो सकता है। खबरों की माने तो बॉबी लैश्ले और मैट रिडल का मैच लगभग रॉयल रंबल में बुक हो गया है। आपको बता दें लैश्ले और रिडल रेसलिंग में WWE में दुश्मन है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications