शोक में डूबा WWE, रोमन रेंस ने साधा डीन एंब्रोज पर निशाना, जॉन सीना पर लगे गंभीर आरोप

WWE की दिनभर की सभी प्रमुख खबरें
WWE की दिनभर की सभी प्रमुख खबरें

60 साल की उम्र में WWE दिग्गज का निधन, शोक में डूबे सुपरस्टार्स और फैंस

Ad

WWE यूनिवर्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार और हॉल ऑफ फेमर रोड वॉरियर एनिमल का 60 साल में निधन हो गया है। WWE दिग्गज हल्क होगन ने ट्विटर के जरिए इस बात का सबसे पहले खुलासा किया। पिछले कुछ महीनों में WWE को काफी निराशा हाथ लगी है। कई दिग्गजों का निधन हो गया है।

WWE Clash of Champions में नए लुक में दिखेंगे रोमन रेंस

WWE के दो बार के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने हाल ही में फैंस से बातें की। ये बातचीत रोमन रेंस ने जूम कॉल के जरिए की। कुछ लकी फैंस ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस से बात की। रोमन रेंस से काफी सारे सवाल जवाब किए गए लेकिन कुछ सवालों का जवाब वो दे पाए। रोमन रेंस अब क्लैश ऑफ चैंपियंस में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने भाई जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। पहले रोमन रेंस को शील्ड की वेस्ट में लड़ते हुए देखा जाता था लेकिन अब वो टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। हालांकि फैंस चाहते हैं कि रोमन रेंस टी-शर्ट के बिना लड़े लेकिन रोमन रेंस अपना नया लुक सामने लाने वाले हैं।

'शील्ड' को लेकर रोमन रेंस बोले, बताया WWE में क्यों नहीं बनेगी फिर से टीम

मुझे लगता है कि एम्ब्रोज यानी मोक्सली ने सब बर्बाद कर दिया है। कंपनी को छोड़ उन्होंने काफी कुछ बेकार किया। मुझे नहीं लगता कि शील्ड को फिर से कभी देखा जाएगा। ये इसलिए नहीं कि मोक्सली AEW में चले गए हैं बल्कि हम लोग काफी ईमानदार है। हमने कुछ वक्त पहले एक साथ काम किया था लेकिन अब जो होना था वो हो गया है।

तो क्या जॉन सीना के कारण WWE में एक सुपरस्टार का करियर बर्बाद हुआ?

अर्न एंडरसन ने साफ किया है कि एलेक्स रिली और WWE के दिग्गज जॉन सीना के बीच मतभेद के कारण रिली को ज्यादा बड़ा पुश नहीं दिया गया। AEW के प्रोड्यूसर और कोच अर्न एंडरसन ने साल 2010 की नाइट्स ऑफ चैंपियंस को याद करते हुए पोडकस्ट में WWE के पूर्व सुपरस्टार के बारे में बताया।

Clash of Champions से पहले WWE Raw को हुआ नुकसान, इस खबर से विंस मैकमैहन भी रह जाएंगे हैरान

Raw को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। तीन घंटे के Raw के एपिसोड का हाल लगातार बुरा हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि हर हफ्ते Raw की व्यूअरशिप लगातार कम होती जा रही है। क्लैश ऑफ चैंपियंस से पहले Raw का एपिसोड ठीक ठाक रह लेकिन व्यूअरशिप तो और भी बुरी रही। विंस मैकमैहन के लिए ये काफी चिंता विषय बना हुआ है। स्मैकडाउन के एपिसोड की व्यूअरशिप काफी अच्छी अब आ गई है। रोमन रेंस के आने के बाद स्मैकडाउन की रेटिंग में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है।

WWE में तबाही मचाने वाले रेट्रीब्यूशन ग्रुप को रोमन रेंस ने धमकी देते हुए कही बड़ी बात

WWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी कर सभी के चौंका दिया था। WWE स्मकैडाउन में वो इस समय सभी के दुश्मन बने हुए है। हील टर्न रोमन रेंस ने ले लिया और उनके साथ पॉल हेमन भी आ गए है। रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन है और क्लैश ऑफ चैंपियंस में उनका मुकाबला जे उसो के साथ होने वाला है। हाल ही में जूम कॉल पर कई फैंस के साथ रोमन रेंस चैट की। इस मेनिया क्लब ने प्रैजेंट किया था। यहां एक फैन ने उन्हें संभावित तौर पर फैक्शन में जुड़ने की बात कही। और अपने परिवार के साथ इसे बनाने के लिए कहा। इसका जवाब रोमन रेंस ने दिया। रोमन रेंस ने रेट्रीब्यूशन और द हर्ट बिजनेस को लेकर बड़ी बात कह डाली।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications