WWE News Hindi- दिनभर की बड़ी खबरें, 5 जुलाई 2020

Enter caption

Ad

WWE ने अगले हफ्ते Raw और SmackDown के लिए बड़े मैचों का ऐलान किया

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन का एपिसोड काफी अच्छा रहा था। हालांकि कुछ खास नहीं देखने को यहां पर मिला। अगले हफ्ते WWE स्मैकडाउन की तैयारी भी अब हो गई है। इसके लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। WWE रॉ के लिए भी बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया है। अगले हफ्ते WWE स्मैकडाउन में एक बड़ा मैच होगा। न्यू डे अपनी स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल को नाकामुरा और सिजेरो के खिलाफ डिफेंड करेगी। और यहां टाइटल में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। ये बड़ा मैच होगा।


3 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर को काम करना पसंद हैं

ब्रॉक लैसनर(brock-lesnar) WWE के इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। विंस मैकमैहन उनके ऊपर बहुत भरोसा करते हैं। जब भी लैसनर रिंग में आते हैं तो WWE में कुछ ना कुछ धमाल जरूर होता है। हालांकि लैसनर हमेशा बड़े इवेंट्स में भी फाइट करते हैं। लेकिन जब भी आते हैं तो WWE की व्यूअरशिप बढ़ जाती है। ब्रॉक लैसनर WWE में जो भी मुकाबले लड़ते हैं हमेशा उनका छोटा मुकाबला होता है। लेकिन छोटे मुकाबले में भी वो इतनी ऊर्जा डाल देते हैं कि मजा आ जाता है।


5 संकेत जो बताते हैं WWE सुपरस्टार ब्रे वायट नए अंडरटेकर हैं

WWE सुपरस्टार ब्रे वायट की काफी लंबे समय से द अंडरटेकर से तुलना होती रही है। यहां तक कि ब्रे वायट जब ईटर ऑफ द वर्ल्ड्स के भूमिका में थे तब भी उन्हें डैडमैन से जोड़कर देखा जाता था। आपको बता दें रेसलमेनिया 31 में ब्रे वायट और द अंडरटेकर का आमना-सामना हो चुका है और इस मैच में फिनोम की जीत हुई थी।


5 WWE सुपरस्टार्स जो चैंपियनशिप मैचों में हारना चाहते थे

डब्लू डब्लू ई (WWE) मौजूदा समय में दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है और दुनिया में इसके लाखों-करोड़ों फैंस हैं। अंडरटेकर (Undertaker) से लेकर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Steve Austin) जैसे लैजेंड सुपरस्टार्स ने WWE में काफी सफलता प्राप्त की है। WWE में ये मायने नहीं रखता कि सुपरस्टार्स के पास वर्ल्ड टाइटल है या कोई मिड-कार्ड टाइटल, हर किसी का अपना अलग महत्व होता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताने वाले हैं जो WWE में चैंपियनशिप मैच नहीं जीतना चाहते थे।


WWE में हुए ऐसे 3 हादसे जिन्होंने इतिहास लगभग बदल के रख दिया

WWE में कई बार ऐसी चीजें होती है जिनसे आगे के लिए कई चीजें बदल जाती है। और कुछ चीजें ऐसी है जो अगर नहीं होती तो चीजें अलग हो जाती। क्या होता अगर "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन ने कभी अपना शानदार "ऑस्टिन 3:16" प्रोमो ही नहीं दिया होता। क्या होता अगर सीएम पंक ने कभी WWE को नहीं छोड़ा होता। अगर कुछ चीज़ें अलग तरह से हुई होती तो WWE का इतिहास बदल चुका होता। कई मौकों पर ऐसा नहीं हो पाया है और इससे WWE में बड़े बदलाव भी हुए हैं। और यहां कुछ हादसे ऐसे हुए है जिन्होंने WWE के इतिहास को बदल दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications