रोमन और लैसनर की WWE में वापसी की तारीख सामने आई, अंडरटेकर को लेकर बड़ी खबर

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने अपनी वापसी का ऐलान किया

WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) कुछ सालों से चेहरा बने गुए हैं। हालांकि परिवार के कारण उन्होंने कुछ वक्त का ब्रेक लिया हुआ है। पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस के मुताबिक अभी उन्होंने वापसी के लिए कोई प्लान तैयार नहीं किया है लेकिन वो कोरोना वायरस की महामाही के अपने बच्चों और परिवार को सुरक्षित रखता चाहते हैं। साथ ही सब ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।


रिलीज किए गए WWE सुपरस्टार ने अंडरटेकर की तुलना पुरानी वाइन से की

एपिको क्लोन उन WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं जिसे WWE ने इस साल रिलीज किया है। ये सब इसलिए हुआ क्योंकि कोविड-19 ने मंदी का माहौल पैदा किया और WWE को भी अपने कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज करना पड़ा था। अब स्पोर्ट्सकीड़ा को मौका मिला कि वो पूर्व टैग टीम चैंपियंस से बात कर सके। एपिको ने बात की और कुछ मुद्दों के साथ अंटरटेकर के बारे में भी बोला।


WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन को ढेर करने वाले 6 फुट 9 इंच के रेसलर की हो सकती है जल्द वापसी

WWE में काफी सारे बॉक्सर आए , माइक टायसन, फ्लोड मेयवेदर और टायसन फ्यूरी। इन्होंने WWE के रंग को और बेहतरीन किया। वहीं आने वाले दिनों में WWE में टायसन फ्यूरी की वापसी हो सकती है और बड़ा मैच लड़ सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा की टायसन फ्यूरी WWE में आने के बाद चैंपियन ड्रू मैकइंटायर से लड़ सकते हैं।


WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी की तारीख सामने आई?

WWE में पूर्व चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को रेसलमेनिया 36 के बाद से नहीं देखा गया है। ग्रैंड स्टेज पर ब्रॉक लैसनर को ड्रू मैकइंटायर ने हराया था और WWE चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। अब रेसलिंग जानकार डेव मैल्टजन ने कहा कि है ब्रॉक लैसनर का WWE में आना अगस्त तक संभव नहीं है। हालांकि उनका कहना है कि बिना दर्शकों के भी वो WWE समरस्लैम में दस्तक दे सकते हैं


दुनिया के सबसे भारी रेसलर ने WWE में अपनी सफलता का श्रेय द अंडरटेकर को दिया

WWE दिग्गज द अंडरटेकर (the-undertaker) को पूरी दुनिया जानती है। WWE के अंदर भी उनकी काफी इज्जत होती है। सभी रेसलर्स उन्हें अपना प्रेरणादायक मानते हैं। अंडरटेकर के काम करने का तरीका भी सबसे अनोखा रहा है। शायद इसी वजह से आजतक उनके पास कोई भी नहीं आया। WWE में अपार सफलता उन्होंने पाई है। Busted Open Radio शो में WWE दिग्गज मार्क हेनरी ने अंडरटेकर को लेकर बड़ी बात कही है। मार्क हेनरी ने बताया कि बड़ा सुपरस्टार बनने में अंडरटेकर ने उनकी कैसे मदद की।


ट्रिपल एच ने बताया कि WWE इवेंट्स में फैंस की वापसी कब होगी?

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। WWE को भी इस वजह से काफी नुकसान हुआ है। पिछले तीन महीने से WWE के सभी शो बिना फैंस के परफॉर्मेंस सेंटर से प्रसारित हो रहे हैं। WWE रेसलमेनिया से कंपनी को बहुत फायदा होता है लेकिन इस बार ये शो भी बिना फैंस के हुआ। लगभग पूरी दुनिया में इस समय लॉकडाउन चल रहा है। जिस वजह से सोशल डिस्टेंसिंग हर जगह है। रेसलिंग की दुनिया में भी फैंस इस वजह से एरीना में नहीं आ सकते हैं। हालांकि WWE ने अपने वीकली शो कराने बंद नहीं किए है और बिना फैंस के ये अभी तक आयोजित हो रहे हैं।

Quick Links