रोमन रेंस बड़ी वजह से हैं बाहर, अंडरटेकर की पत्नी ने किया खुलासा, SmackDown के मुरीद हुए फैंस

Ankit
WWE राउंड अप
WWE राउंड अप

'ब्रॉक लैसनर से पहले ऐज तोड़ने वाले थे अंडरटेकर की WWE WrestleMania स्ट्रीक'

Ad

WWE की पूर्व सुपरस्टार और दिग्गज अंडरटेकर (Undertaker) की पत्नी मिशेल मैक्कुल ने हाल ही में The New York Post से बात की और बताया कि कैसे WWE, ऐज को अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ने के लिए ऑफर किया गया था, साथ ही कुछ और मुद्दों पर बात की।

रोमन रेंस के WWE से बाहर होने की असली वजह सामने आई

WWE के सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हाल ही में TMZ के साथ इंटरव्यू किया और बताया कि क्यों उन्होंने WWE से ब्रेक लिया है। रोमन रेंस ने बताया कि उनकी हेल्थ काफी अच्छी है लेकिन उन्होंने फैसला अपने ट्विंस बच्चों लिए लिया और WWE से बाहर हुए।

'रोमन रेंस के खिलाफ WWE WrestleMania 33 के मैच के बाद मैं काफी निराश था'

WWE के सभी फैंस जानते हैं कि रेसलमेनिया 33 में अंडरटेकर (Undertaker) का सामना रोमन रेंस के खिलाफ हुआ था जिसमें टेकर को हार का सामना करना पड़ा था। अब WWE के दिग्गज अंडरटेकर ने ESPN को एक इंटरव्यू दिया और बताया कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ मैच के बाद वो काफी निराश थे। इससे पहले अंडरटेकर को सिर्फ ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया में हराया था।

WWE SmackDown, 8 मई 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड शानदार रहा। पीपीवी के पहले WWE के पास स्मैकडाउन (SmackDown) को खास बनाने का पूरा मौका था और WWE ने कम स्टार्स के साथ भी शो को देखने योग्य बनाया।

WWE Money In The Bank से पहले फैंस ने ट्विटर पर बांधे SmackDown के तारीफों के पुल

WWE स्मैकडाउन का एपिसोड मनी इन द बैंक से पहले आखिरी शो था। इसमें WWE ने पूरी कोशिश की बिल्ड अप दिखाने की। काफी सारे सैगमेंट्स के साथ कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले। दिग्गज की वापसी हुई तो 2 दोस्तों के बीच लड़ाई। कुल मिलाकर देखा जाए तो फैंस को इस शो में काफी मजा आया।

WWE Money in the Bank 2020: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

WWE मनी इन द बैंक (Money In The Bank) पीपीवी को शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। इस पीपीवी में भले ही रोमन रेंस (Roman Reigns) जैसे सुपरस्टार नहीं है लेकिन WWE ने इस शो हिट बनाने के लिए कई बड़े मुकाबले बुक किए है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications