WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 29 जुलाई, 2018

WWE Live Event रिजल्ट्स, 28 जुलाई 2018: रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, बैलर ने बनाई टीम

Ad

WWE रॉ का लाइव इवेंट अमेरिका में फ्लोरिडा के टालाहासी शहर में हुआ। लाइव इवेंट के लिए साशा बैंक्स, रोमन रेंस, फिन बैलर, सैथ रॉलिंस, केविन ओवंस, ब्रे वायट, एलेक्सा ब्लिस जैसे रॉ के बड़े नाम मौजूद थे। शो में कुल मिलाकर 6 मैच देखने को मिले और फैंस का खूब मनोरंजन हुआ।


एजे स्टाइल्स ने WrestleMania ड्रीम मैच के रूप में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार का नाम लिया

हाल ही में एक इवेंट के दौरान एजे स्टाइल्स ने उनके फेवरेट रैसलमेनिया ड्रीम प्रतिद्वंदी के बारे में पूछा गया। इस दौरान एजे स्टाइल्स ने WWE इतिहास के महान रैसलर अंडरटेकर का नाम लिया। एजे स्टाइल्स रैसलमेनिया में अंडरटेकर के खिलाफ अपने जलवे दिखाना चाहते हैं। अंडरटेकर ने अभी रिटायरमेंट नहीं ली है और इस मैच के होने के चांस नजर आते हैं, अगर WWE हामी भरती है तो। "क्या मुझे द अंडरटेकर के साथ रिंग में उतरने में मज़ा आएगा? टेकर से सीखना अपने आप में बहुत बड़ी बात होगी। क्या ये मैच होगा? मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन हां ये मेरे लिए एक ड्रीम मैच जरूर होगा।"


रोंडा राउज़ी ने WWE में अपने सबसे बड़े मिशन के बारे में बताया

रोंडा राउज़ी ने MMA की दुनिया में खूब नाम कमाया और उनका अब तक का WWE करियर काफी शानदार रहा है। WWE में कदम रखते के साथ ही रोंडा फैंस की फेवरेट सुपरस्टार बन गई हैं। रोंडा राउज़ी ने हाल ही में Cosmopolitan को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान रोंडा राउज़ी ने अपने रैसलमेनिया डैब्यू को लेकर बात की। पूर्व UFC बैंटमवेट चैंपियन रोंडा राउज़ी ने बताया कि वो अपने रैसलमेनिया को लेकर बहुत ही ज्यादा घबराई हुई थीं। इसके अलावा 'राउडी' ने WWE से जुड़े अपने अगले सपने के बारे में बताया। "मैं रैसलमेनिया 34 में अपने डैब्यू मैच को लेकर काफी नर्वस थी। मेरा गोल है कि अगले रैसलमेनिया को हैडलाइन करने वालीं पहली महिला रैसलर बनूं।"


महान WWE रैसलर आंद्रे द जाइंट की डॉक्यूमेंट्री ने किया बड़ा कारनामा

आंद्रे द जाइंट जितने बड़े और तगड़े रैसलर थे, उनकी डॉक्यूमेंट्री ने भी उतना ही बड़ा कारनामा किया है। आंद्रे द जाइंट की डॉक्यूमेंट्री को 10 अप्रैल के दौरान प्रसारित किया गया था। अब HBO ने इससे जुड़ा एक बड़ा चौंकाने वाला आंकड़ा पेश किया है। जाइंट की डॉक्यूमेंट्री सबसे ज्यादा देखे जाने वाली स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री बन गई है। इससे 7 मिलियन (70 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस महान रैसलर की ड्रॉक्यूमेंट्री में हल्क होगन, आर्नोल्ड श्वार्जेनेगर, लैजेंड्री एक्टर बिली क्रिस्टल, जिम रॉस और विंस मैकमैहन नजर आ रहे हैं, जहां वो आंद्रे द जाइंट को लेकर अपनी-अपनी बात बता रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को WWE, HBO और बिल सिमंस ने साथ मिलकर बनाया है।


बतिस्ता द्वारा की गई हॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट

बतिस्ता को लोग एक्टर, रैसलर, MMA फाइटर और एक बॉडीबिल्डर के रूप में जानते हैं। WWE के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स की बात होगी, तो उसमें 'द एनिमल' का नाम जरूर होगा। बतिस्ता फिलहाल रैसलिंग रिंग से ज्यादा फिल्मों पर ध्यान लगाए हुए हैं। हालांकि बतिस्ता ने थोड़े समय पहले कहा था कि वो WWE में लंबे समय के लिए वापसी करना चाहते हैं। WWE लैजेंड बतिस्ता कई बार WWE चैंपियन रह चुके हैं। आखिरी बार वो 2014 में WWE में नजर आए थे। उन्होंने 2014 के रॉयल रम्बल में चौंकाने वाली वापसी की थी और उसमें जीत भी हासिल की। उसके बाद उन्होंने रैसलमेनिया 30 को रैंडी ऑर्टन और डेनियल ब्रायन के साथ मिलकर हैडलाइन भी किया था। बतिस्ता ने अपनी फिल्मों के जरिए काफी नाम कमाया है और अब वो फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा बन गए हैं।


आज के दिन ठीक 4 साल पहले रैंडी ऑर्टन के खतरनाक RKO का शिकार बने रोमन रेंस

रोमन रेंस और रैंडी ऑर्टन रिंग में पड़े हुए थे, तभी केन वहां से चले गए। केन के जाने के बाद रैंडी ऑर्टन ने रोमन रेंस पर अपनी पकड़ बन ली और रोमन रेंस को बैरीकेड पर लटकाकर एक जोरदार डीडीटी दिया। रैंडी ऑर्टन यहीं नहीं रुके और वो रोमन रेंस को अनाउंस टेबल पर लेकर गए और रोमन रेंस को एक खतरनाक RKO का शिकार बनाया। रोमन रेंस RKO लगने के बाद वहां बेसुध पड़े रहे।

साल 2014 में सैथ रॉलिंस द्वारा किए गए अटैक के बाद द शील्ड टूटी थी और उसके बाद रोमन रेंस, डीन एम्ब्रोज़ की अथॉरिटी के खिलाफ दुश्मनी शुरु हुई थी।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications