रॉ इस हफ्ते डब्लू डब्लू ई (WWE) परफॉर्मेंस सेंटर से प्रसारित होगा। कंपनी ने ये फैसला हाल में फैले कोरोना वायरस के कारण लिया है। इस शो के दौरान काफी अच्छे सैगमेंट होंगे और फैंस को तीन घंटे एंटरटेनमेंट ही प्रदान किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन इस शो में आने वाले हैं और अंडरटेकर तथा एजे स्टाइल्स के बीच रेसलमेनिया के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा।
इस आर्टिकल के लिखे जाने तक रेसलमेनिया के कैंसल होने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं आई है। इस आधार पर ये माना जाना चाहिए कि ये सैगमेंट होगा और साथ ही रेसलमेनिया से जुड़े मैच और उनके सैगमेंट भी शो का हिस्सा होंगे। ड्रू मैकइंटायर और शेमस की छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं और वो यूएस में वापस आ गए हैं।
ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज को हॉल ऑफ फेम 2020 में शामिल किया गया
वो भी शो का हिस्सा हो सकते हैं और इसके अलावा भी कई सैगमेंट हैं जो शो के दौरान देखने को मिलेंगे। आइए एक नजर ड़ालते हैं उन पलों पर जो एक खाली एरीना के बावजूद फैंस का मनोरंजन करेंगे।
#5 ड्रू अपने मैच को लेकर एक प्रोमो कट करेंगे
![ड्रू मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c5a06-15843436482582-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c5a06-15843436482582-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c5a06-15843436482582-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c5a06-15843436482582-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c5a06-15843436482582-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c5a06-15843436482582-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c5a06-15843436482582-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/c5a06-15843436482582-800.jpg 1920w)
ड्रू एक ऐसे रेसलर हैं जिनके काम ने उन्हें इस समय फैंस का प्रिय बना दिया है। वो रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे और अगर ये मैच होता है तो उससे जुड़ा एक प्रोमो भी जरूर होना चाहिए। इस मैच से सबको फायदा मिलेगा और ड्रू इस प्रोमो को कट करके अगले हफ्ते ब्रॉक की वापसी का रास्ता साफ कर देंगे। वैसे ये मैच सबकी बातचीत का केंद्र होगा। ड्रू का प्रोमो काफी अच्छा होगा और ये अच्छी बात है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#4 एमवीपी अपना ग्रुप बनाएँगे
![एमवीपी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8fb91-15842361930603-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8fb91-15842361930603-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8fb91-15842361930603-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8fb91-15842361930603-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8fb91-15842361930603-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8fb91-15842361930603-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8fb91-15842361930603-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/8fb91-15842361930603-800.jpg 1920w)
एमवीपी एक ऐसे रेसलर हैं जो रिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन वो अब भी रिंग में प्रोमोज कट करते हैं। उन्होंने पहले ड्रू के मैनेजर के रूप में काम करने की इच्छा जताई थी लेकिन ऐसी खबरें हैं कि वो अब अपना एक ग्रुप बनाने वाले हैं। इस ग्रुप के बनने से उन्हें फायदा होगा या नहीं ये तो आनेवाले वक्त में पता चलेगा। वैसे ये वो रेसलर हैं जो अपना काम काफी अच्छा करते हैं।
ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने करियर में काफी अलग किरदार किए
#3 सैथ रॉलिंस, केविन ओवेंस पर प्रोमो कट करते हैं
![सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1b6b9-15838136341883-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1b6b9-15838136341883-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1b6b9-15838136341883-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1b6b9-15838136341883-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1b6b9-15838136341883-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1b6b9-15838136341883-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1b6b9-15838136341883-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/1b6b9-15838136341883-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस ने पिछले हफ्ते रॉ में केविन ओवेंस पर अटैक किया था और उस दौरान इन्होंने ग्रुप को उससे दूर रखा था। अब जबकि इस हफ्ते शो परफॉर्मेंस सेंटर से होगा तो ये देखना होगा कि क्या सैथ रॉलिंस केविन पर प्रोमो कट करेंगे या ऐसा नहीं होगा। अबतक रेसलमेनिया को लेकर असमंजस है इसलिए कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।
#2 अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग
![कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/abb65-15843449319955-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/abb65-15843449319955-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/abb65-15843449319955-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/abb65-15843449319955-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/abb65-15843449319955-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/abb65-15843449319955-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/abb65-15843449319955-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/03/abb65-15843449319955-800.jpg 1920w)
ये कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग वैसे तो पिट्सबर्ग में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण अब ये परफॉर्मेंस सेंटर में होंगी। इसके कारण दो रेसलर्स के बीच एक अच्छा सैगमेंट होगा। ये देखना होगा कि क्या इस मैच में एक शर्त ये भी होती है कि हारने वाले का करियर खत्म हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो उससे संभावित रेसलमेनिया शो का रोमांच बढ़ जाएगा। इस तरह के सैगमेंट से शो और आनेवाले शो का रोमांच बेहतर हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपने विरोधी के बच्चों का कहानी में इस्तेमाल किया
#1 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन कर सकते हैं शो में धमाका
स्टीव ऑस्टिन शो के लिए तैयार हैं और फैंस भी बेसब्री से उनकी राह देख रहे हैं। अगर ये रिंग में आते हैं और ऊपर दिए गए मैच के स्पेशल गेस्ट रेफरी बन जाते हैं तो उससे उत्साह और रोमांच की सीमाएं पार हो जाएंगी। ये वो हैं जिन्होंने कई बार रेसलमेनिया में स्पेशल गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई है। इस मैच में वो इसलिए भी सही रहेंगे क्योंकि उन्होंने हाल में स्टाइल्स को स्टनर तो वहीँ टेकर के साथ 'ब्रोकन स्कल सेशंस' में हिस्सा लिया था।