WWE Raw प्रीव्यू: पूर्व दोस्त बनेंगे बड़े दुश्मन, दिग्गज की होगी चौंकाने वाली हार?

Raw
Raw

रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। WWE ने शो की शुरुआत और अंत को जबरदस्त तरीके से बुक किया था। इसके अलावा बीच में भी कई शानदार चीज़ें देखने को मिली थी। खैर, अब WWE अपने अगले शो को बेहतर बनाने की कोशिश करने वाला है। ऐज (Edge) शायद Raw में नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा WWE के पास कई अन्य सुपरस्टार्स है।

ये भी पढ़ें:- WWE को हुआ जबरदस्त नुकसान, जॉन सीना के पिता ने चौंकाया, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का होगा मैच?

WWE ने Raw के इस एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा कर दी हैं। कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय कर दिए गए हैं। इसके बावजूद कई अन्य स्टोरीलाइन और दुश्मनी आगे बढ़ते हुए नजर आने वाली हैं। इसके चलते Raw से काफी उम्मीदें रहेंगी। खैर, इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं Raw के प्रीव्यू के बारे में।

- Raw में शार्लेट फ्लेयर vs लेसी इवांस

शार्लेट फ्लेयर और लेसी इवांस की स्टोरीलाइन काफी समय से आगे बढ़ रही हैं। दोनों के बीच कुछ मैच भी देखने को मिले हैं लेकिन अबतक उन मैचों से स्टोरीलाइन पर फर्क नहीं आया है। लेसी इवांस और रिक फ्लेयर की जोड़ी ने शार्लेट की नाक में दम कर दिया है। Royal Rumble पीपीवी में दोनों की वजह से फ्लेयर और असुका की हार हुई।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw में दोस्त से दुश्मन बने दो सुपरस्टार्स आएंगे आमने-सामने, मचेगा जबरदस्त बवाल?

इसके अलावा Raw के अंतिम एपिसोड में भी रिक फ्लेयर और लेसी इवांस की इंटरफेरेंस की वजह से शार्लेट ने मैच छोड़ दिया था। साथ ही उन्हें वहां हार मिली थी। ऐसे में अब शार्लेट फ्लेयर और लेसी इवांस अब आमने-सामने आने वाली हैं। दोनों का मैच जरूर ही बेहतर रहेगा लेकिन इस दौरान फ्लेयर की जीत होने के चांस काफी ज्यादा रहने वाले हैं। साथ ही स्टोरीलाइन का भी अंत हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- डेमियन प्रीस्ट और बैड बनी मिलकर द मिज़ और जॉन मॉरिसन का टैग टीम मैच में सामना करें?

डेमियन प्रीस्ट ने पिछले हफ्ते द मिज़ को एक सिंगल्स मैच में हरा दिया था। साथ ही बैड बनी ने जॉन मॉरिसन की भी बुरी हालत कर दी थी। इस हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स टैग टीम बनाकर द मिज़ और जॉन मॉरिसन का सामना कर सकते हैं। अब ये बड़ा टैग टीम मैच जरूर ही आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है।

डेमियन प्रीस्ट और बैड बनी अबतक जरूर साथ नजर आए हैं। इसके बावजूद उन्होंने WWE की रिंग में साथ काम नहीं किया है। ऐसे में ये अच्छा मौका रह सकता है। साथ ही यहां से बैड बनी का Raw में डेब्यू भी हो जाएगा। WWE को इस समय रेटिंग्स की जरूरत है और बैड बनी उन्हें मदद कर सकते हैं।

- ड्रू मैकइंटायर और शेमस का कंफ्रन्टेशन होगा

ड्रू मैकइंटायर पर पिछले हफ्ते शेमस ने हमला किया था। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं थी और खुद WWE चैंपियन भी शॉक रह गए थे। खैर, शेमस ने बाद में बताया था कि उनकी मैकइंटायर के साथ दोस्ती अब खत्म हो चुकी हैं। इसके अलावा मैकइंटायर अपने इंटरव्यू के दौरान काफी ज्यादा भावुक हो गए थे।

इस हफ्ते दोनों आमने-सामने आएंगे। इस दौरान उनके बीच शानदार प्रोमो सैगमेंट भी देखने को मिल सकते हैं। दोनों सुपरस्टार्स पहले अच्छे दोस्त रह चुके हैं लेकिन अब उनकी दुश्मनी होना काफी शॉकिंग था। खैर, शेमस और ड्रू के बीच WWE चैंपियनशिप मैच प्लान किया जा रहा है। ऐसे में Raw से स्टोरीलाइन की शुरुआत हो सकती हैं।

- ड्रू मैकइंटायर vs रैंडी ऑर्टन

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का सामना रैंडी ऑर्टन से एक नॉन-टाइटल मैच में देखने को मिलेगा। दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे से काफी अच्छे से परिचित है। वो पहले कई मुकाबले लड़ चुके हैं और उन्हें कमजोरियां पता है। खैर, मैच काफी ज्यादा खास रह सकता है। WWE ने पिछले हफ्ते ऑर्टन और ऐज के बीच मैच तय किया था।

वो मुकाबले रोचक रहा था और फैंस ने इसकी तारीफ की थी। मैकइंटायर और द वाईपर भी इसी तरह का मैच दे सकते हैं। इस मैच में ड्रू अपने टाइटल को डिफेंड नहीं कर रहे हैं लेकिन अगर ऑर्टन उन्हें हरा देते हैं तो वो भविष्य में चैंपियनशिप की मांग कर सकते हैं। खैर, यहां WWE चैंपियन की जीत के चांस काफी ज्यादा रहेंगे।

ये भी पढ़ें;- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links