WWE राउंडअप: ब्रॉक लैसनर को मिली धमकी, रोमन रेंस ने अपनी टीम को जिताया

Enter caption

'2020 में मेरा लक्ष्य ब्रॉक लैसनर को हराते हुए उनको सबक सिखाना है'

Ad

पिछले साल 4 नवंबर को हुए रॉ के एपिसोड में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने रे मिस्टीरियो की तलाश में अपना गुस्सा कमेंट्री कर रहे डियो मैडिन पर निकाला था और उन्हें कमेंट्री टेबल पर जबरदस्त F5 दिया था। अब डियो भी लैसनर से बदला लेना चाहते हैं और उन्होंने साफ किया है कि उनका लक्ष्य 2020 में ब्रॉक लैसनर को हराना है।


WWE Live Event रिजल्ट्स, स्प्रिंगफील्ड, 5 जनवरी 2020: रोमन रेंस और उनकी घातक टीम ने जीता मैच

WWE का लाइव इवेंट इस बार स्प्रिंगफील्ड में हुआ। ये दोनों ब्रांड का इवेंट था, स्मैकडाउन और रॉ दोनों के सुपरस्टार्स मौजूद थे। काफी सारी चैंपियनशिप देखने को मिली। रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन , सैथ रॉलिंस केविन ओवेंस जैसे तमाम बड़े सुपरस्टार्स ने इस इवेंट में दस्तक दी। विमेंस में बैकी लिंच और बेली जैसे सुपरस्टार्स को लड़ते हुए देखा गया। चलिए नजर डालते हैं लाइव इवेंट के परिणामों पर।


WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के फ्यूचर पर बड़ा अपडेट सामने आया

रॉयल रंबल भारत में 27 जनवरी 2020 को आनी वाली है, कुछ मुकाबलों को कार्ड में डाल दिया है लेकिन फैंस ये उत्साहित है कि WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर किसके खिलाफ साल के बड़े पीपीवी में लड़ेंगे।केज साइड की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते होने वाली रॉ में साफ हो जाएगा की रॉयल रंबल में लैसनर का किसके खिलाफ मैच होगा।


10 बार का पूर्व WWE चैंपियन जल्द ही कंपनी छोड़कर AEW ज्वाइन करेगा?

पिछले साल AEW ने आकर डब्लू डब्लू ई (WWE) को टक्कर दी। WWE के कई सुपरस्टार्स AEW में चले गए। AEW ने भी अपना रोस्टर काफी मजबूत कर लिया है। कई WWE सुपरस्टार्स की नजर अब अपने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने पर हैं। कई सुपरस्टार्स चाहते हैं कि वो AEW चले जाएं।


WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन ने लाना के साथ लव स्टोरी पर खोले अहम राज़, शेयर की फोटो

साल 2019 की आखिरी रॉ में देखा गया था कि लिव मॉर्गन ने लाना और बॉबी लैश्ले की शादी में दखल देकर पूरे पल को बर्बाद कर दिया था। लिव मॉर्गन ने बताया था कि वो लाना से प्यार करती हैं और उनका एक अलग रिश्ता है। अब लिव मॉर्गन ने लाना के साथ अपनी कुछ फोटो शेयर की है।


भारत की पहली महिला रेसलर कविता देवी ने अपना न्यू ईयर रिजोल्यूशन शेयर किया

कविता देवी ने कहा,"कई लोग महिलाओं के ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लगाते हैं। लेकिन मुझे लगता हैं कि सभी महिलाएं मजबूत हैं, वो भी फिजिकल और मेंटल दोनों तरह से। पिछले साल महिलाओं को कई तरह से पूरी दुनिया में आगे बढ़ाया गया। महिला सशक्तिकरण कई कार्यों में सामने नजर आईँ थी। साल 2020 में भी यही होना चाहिए। विमेंस को आगे बढ़ाना चाहिए और उन्हें सपोर्ट करना चाहिए। मेरे देश में भी महिलाओं को मौके दिए जाने चाहिए। जो महिलाओं ने खुद उम्मीद ना लगाई हो उन्हें वो देना चाहिए।"

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications