3 WWE के पूर्व चैंपियन जिनकी वापसी Royal Rumble 2021 में किसी भी कीमत पर नहीं होगी

Ankit
WWE
WWE

WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) का काउंटडाउन अब शुरू हो गया। 31 जनवरी और भारत में 1 फरवरी को होने वाली है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) का आयोजन सेंट पीटर्सबर्ग , फ्लोरिडा में होने वाला है। साल 2020 WWE के अच्छा नहीं थी लेकिन इस बार WWE अपने फैंस के लिए कुछ बड़ा कर सकती है। पिछली बार मेंस के रंबल मैच को ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने जीता था जबकि विमेंस को शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने अपने नाम किया था। इस बार कौन होगा विजेता ये कहना काफी मुश्किल दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:- WWE 'किस्से कहानियां': जब जॉन सीना को 159 किलो के भारी-भरकम सुपरस्टार के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में मिली थी चौंकाने वाली जीत

WWE Royal Rumble एक ऐसा पीपीवी है जिसमें कई सारे सुपरस्टार्स की वापसी होती है जो फैंस को काफी पसंद आती है। वहीं Royal Rumble WWE के चार बड़े पीपीवी में से एक है। रॉयल रंबल के बाद से रोड टू रेसलमेनिया शुरू होता है। काफी सारे कयास है कि कई सारे दिग्गज इस वापसी कर सकते हैं लेकिन यहां हम बात करने वाले हैं उन रेसलर्स की जिनकी इस साल वापसी होगा ना के बराबर है।

ये भी पढ़ें: WWE RAW के 10 पूर्व जनरल मैनेजर्स और आज वे क्या कर रहे हैं

WWE Royal Rumble 2021 में केन नहीं करेंगे वापसी

WWE
WWE

WWE में केन को सबसे खतरनाक रेसलर्स के रूप में जाना जाता है जबकि केन को रॉयल रंबल का अच्छा अनुभव है। केन ने रॉयल रंबल में अभी तक 44 एलिमिनेशन किए हैं जो एक रिकॉर्ड है। केन का इस बार आना काफी मुश्किल हैं क्योंकि पहले से काफी सारे सुपरस्टार्स इस बार लिस्ट में हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा हार मिली हैं: 6 फुट 8 इंच के तगड़े सुपरस्टार ने किया निराश

केन को आखिरी बार 22 नवंबर को हुई सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर की सेरेमनी में देखा गया था। केन अब रिंग से दूर अपने राजनीति पर ध्यान दे रहे हैं। इस लिहाज से केन का आना मुश्किल दिख रहा है। साल 2018 की रॉयल रंबल में केन ने ब्रॉक लैसनर और स्ट्रोमैन के खिलाफ मैच लड़ा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

WWE के दिग्गज द अंडरटेकर

WWE
WWE

WWE के दिग्गज रेसलर अंडरटेकर ने अपने करियर का आखिरी मैच रेसलमेनिया 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ बोनयार्ड मैच में लड़ा था। अंडरटेकर ने उस मैच को जीता था और अपने करियर का अंत किया था।

ये भी पढ़ें: 2 सुपरस्टार्स जो साल 2020 में WWE चैंपियन बने

सर्वाइवर सीरीज 2020 में अंडरटेकर को WWE ने फेयरवेल दिया था जिसके बाद साफ हो गया था कि अंडरटेकर अब रिंग नें कदम नहीं रखने वाले हैं। अंडरटेकर ने 30 साल तक WWE में काम किया और अब उन्हेंने अपने रिंग गीयर डाल दिए। अंडरटेकर ने साल 2007 की रॉयल रंबल को जीता था।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की वापसी को टाल दिया गया है

WWE के पूर्व चैंपियन ऐज

WWE
WWE

पिछले साल रॉयल रंबल में ऐज ने 9 सालों बाद चौंकाने वाली वापसी की और कुछ सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया था। रॉयल रंबल के बाद ऐज के लिए WWE ने काफी सारे प्लान बनाए थे लेकिन उन्हें चोट के कारण फिर से ब्रेक लेना पड़ा। ऐज अभी अनफिट है और उनकी वापसी होना काफी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें: WWE के इतिहास के 5 सबसे बेहतरीन फिनिशिंग मूव्स

इसके बाद रेसलमेनिया में रैंडी ऑर्टन और ऐज ने मैच लड़ा जिसको ऐज ने जीता जबकि बैकलैश पीपीवी में ऐज को हार का सामना करना पड़ा और फिर चोटिल होकर ब्रेक लिया। अब चोट कारण ऐज फिर से WWE से बाहर है।

Quick Links

Edited by Ankit
App download animated image Get the free App now