डब्लू डब्लू ई (WWE) ड्राफ्ट अब कुछ ही दिन की दूसरी पर रह गया है जहाँ कुछ सुपरस्टार्स को एक से दूसरी ब्रांड में भेजा जाएगा। हैल इन ए सैल की नाकामी के बाद अब कहा जा रहा है कि फैंस आगामी क्राउन ज्वेल पे-पर-व्यू से भी ज्यादा उम्मीद ना रखे। इस आर्टिकल में आइए इन दिनों WWE के इर्द-गिर्द चल रही अफवाहों पर एक नजर डालते हैं।
# अपनी स्टोरीलाइंस खुद तय करते हैं ब्रॉक लैसनर
![à¤à¥à¤¨ वà¥à¤²à¤¾à¤¸à¤à¥à¤à¤¼ à¤à¤° बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/80a71-15706782395722-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/80a71-15706782395722-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/80a71-15706782395722-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/80a71-15706782395722-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/80a71-15706782395722-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/80a71-15706782395722-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/80a71-15706782395722-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/80a71-15706782395722-800.jpg 1920w)
डेव मैल्टजर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अपनी स्टोरीलाइंस ब्रॉक लैसनर खुद तय करते हैं ना कि विंस मैकमैहन। हार जीत केवल इसी बात पर निर्भर करती है कि लैसनर क्या चाहते हैं और यह चीज दर्शाती है कि जब ब्रॉक की बात आती है तो विंस कुछ नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें: 5 कारण क्यों विंस मैकमैहन को MMA और UFC फाइटर्स पसंद हैं
# रोमन रेंस के साथ फाइट चाहते हैं गोल्डबर्ग
![à¤à¥à¤²à¥à¤¡à¤¬à¤°à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/36183-15706854210923-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/36183-15706854210923-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/36183-15706854210923-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/36183-15706854210923-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/36183-15706854210923-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/36183-15706854210923-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/36183-15706854210923-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/36183-15706854210923-800.jpg 1920w)
आखिरी बार गोल्डबर्ग समरस्लैम 2019 पीपीवी में नजर आए थे जब उन्होंने 2 मिनट के भीतर ही डॉल्फ जिगलर को हरा दिया था। अब उनका कहना है कि वो रोमन रेंस या ब्रॉन स्ट्रोमैन में से किसी एक के साथ फाइट चाहते हैं। संभावनाएं बेहद ज्यादा हैं कि उनका अगला मुकाबला द बिग डॉग के साथ ही हो सकता है और इसके लिए जल्द ही स्टोरीलाइन भी शुरू हो सकती है।
# अगले 2 साल में रिटायर हो सकते हैं डेनियल ब्रायन
![डà¥à¤¨à¤¿à¤¯à¤² बà¥à¤°à¤¾à¤¯à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7b8fb-15706790446315-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7b8fb-15706790446315-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7b8fb-15706790446315-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7b8fb-15706790446315-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7b8fb-15706790446315-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7b8fb-15706790446315-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7b8fb-15706790446315-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7b8fb-15706790446315-800.jpg 1920w)
डेनियल ब्रायन ने साल 2018 में WWE में वापसी की थी और यह मानने वाली बात है कि उनका रिटर्न सफल साबित हुआ है। अब इस 38 वर्षीय रेसलर ने एक बार फिर संन्यास के संकेत देते हुए कहा है कि अगले 2 साल में वो रिंग को अलविदा कह सकते हैं क्योंकि उन्हें अपने परिवार की ओर ज्यादा ध्यान देना है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
# WWE ड्राफ्ट के बारे में सुपरस्टार्स को कोई जानकारी नहीं
![WWE डà¥à¤°à¤¾à¤«à¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/a24af-15706802331177-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/a24af-15706802331177-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/a24af-15706802331177-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/a24af-15706802331177-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/a24af-15706802331177-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/a24af-15706802331177-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/a24af-15706802331177-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/a24af-15706802331177-800.jpg 1920w)
इस सप्ताह स्मैकडाउन एपिसोड को WWE ड्राफ्ट के पहले चरण के रूप में देखा जा रहा है। कुछ ही घंटे बाकी हैं और हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सुपरस्टार्स को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि वो कौन सी ब्रांड में जाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर कब-कब और कितनी बार बने WWE चैंपियन
# समोआ जो ऑन-स्क्रीन क्यों नजर नहीं आ रहे
![समà¥à¤ à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/05fef-15706805600682-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/05fef-15706805600682-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/05fef-15706805600682-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/05fef-15706805600682-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/05fef-15706805600682-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/05fef-15706805600682-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/05fef-15706805600682-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/05fef-15706805600682-800.jpg 1920w)
आखिरी बार समोआ जो 'किंग ऑफ द रिंग' टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में नजर आए थे मगर उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें अंगूठे में चोट लगी है और इससे उबरने में उन्हें करीब 3 महीने का समय लग सकता है।
# ऐज की वापसी पर बड़ी जानकारी
![à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e0538-15706810389294-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e0538-15706810389294-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e0538-15706810389294-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e0538-15706810389294-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e0538-15706810389294-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e0538-15706810389294-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e0538-15706810389294-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/e0538-15706810389294-800.jpg 1920w)
पिछले कई सप्ताह से पूर्व WWE चैंपियन ऐज की WWE में वापसी की ख़बर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। PWinsider की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें पिट्सबर्ग में देखा गया है जहाँ WWE के हेड डॉक्टर जोसफ मैरून काम करते हैं। इसी कारण अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐज की वापसी होने वाली है लेकिन विंस मैकमैहन इसे बड़ा सीक्रेट रखना चाहते हैं।
# गिरफ्तार होने से पहले जैफ हार्डी की नाक से खून निकल रहा था
![à¤à¥à¤« हारà¥à¤¡à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/5b345-15706817636253-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/5b345-15706817636253-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/5b345-15706817636253-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/5b345-15706817636253-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/5b345-15706817636253-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/5b345-15706817636253-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/5b345-15706817636253-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/5b345-15706817636253-800.jpg 1920w)
जैफ हार्डी समय-समय पर जेल जाते रहे हैं और इस बार उन्हें खतरनाक तरीके से ड्राइविंग के चलते गिरफ्तार किया गया है। जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तो उनकी नाक से खून बह रहा था, उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ है।
साथ ही साथ उन पर निरस्त किए जा चुके ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइविंग करने का भी चार्ज लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: 5 WWE लैजेंड्स जो 2019 क्राउन ज्वेल पीपीवी में वापसी कर सकते हैं
# सुपरस्टार्स को कोई जानकारी नहीं कि वो सऊदी अरब जाएंगे या नहीं
![WWE à¤à¥à¤°à¤¾à¤à¤¨ à¤à¥à¤µà¥à¤² 2019](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/29eab-15706827144085-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/29eab-15706827144085-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/29eab-15706827144085-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/29eab-15706827144085-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/29eab-15706827144085-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/29eab-15706827144085-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/29eab-15706827144085-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/29eab-15706827144085-800.jpg 1920w)
इसी महीने के आखिरी सप्ताह में सऊदी अरब में क्राउन ज्वेल पीपीवी आयोजित होना है लेकिन काफी संख्या में सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्हें पता ही नहीं है कि वो सऊदी जाएंगे भी या नहीं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस पीपीवी के मेन इवेंट में केन वैलासकेज़ और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप मैच लड़ा जाएगा। इसके साथ साथ ब्रॉन स्ट्रोमैन और टायसन फ्यूरी के बीच फाइट होने की संभावनाएं भी अधिक हैं। टीम फ्लेयर बनाम टीम होगन अकेला ऐसा मैच है