WWE समरस्लैम के सफल समापन के बाद अब फैंस चाहेंगे कि WWE अपने अगले पीपीवी पेबैक में भी बड़ी चीज़ें बुक करें। इस इवेंट से पहले SmackDown का एपिसोड देखने को मिलेगा। WWE के पास पेबैक के लिए फैंस को आकर्षित करने के लिए SmackDown का एक एपिसोड है।WWE इसे जरूर ही खास बनाना चाहेगा। कंपनी ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग बुक की है जहां SmackDown के तीनों टॉप स्टार्स नजर आएंगे। रोमन रेंस की भी यहां महीनों बाद वापसी होगी। मिज़ टीवी पर बिग ई पर नजर आएंगे। इसके अलावा भी चीज़ें देखने को मिलने वाली है। WWE जरूर ही पेबैक के पहले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड को खास बनाना चाहेगा।Spoke to @AlexaBliss_WWE a couple of days ago ........Something ain’t right @WWE https://t.co/5NExCR3D52— Nikki Cross (@NikkiCrossWWE) August 22, 2020ये भी पढ़ें:- WWE Payback इतिहास में हुए 3 सबसे बेकार मैच जिन्हें फैंस बिल्कुल भी याद नहीं रखना चाहेंगेइस वजह से SmackDown के एपिसोड में कुछ सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। शॉक्स से जरूर ही ब्लू ब्रांड का एपिसोड चर्चा का विषय बनेगा और कंपनी को रेटिंग्स में भी फायदा हो सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती है।5- SmackDown में निकी क्रॉस बताएं कि वो ब्रे वायट से मिली हुई है🤗 🤗 🤗#SmackDown @AlexaBliss_WWE @NikkiCrossWWE pic.twitter.com/WYB4wgGIF4— WWE (@WWE) August 15, 2020निकी क्रॉस का गिमिक पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल गया है। उनका कैरेक्टर पहले काफी ज्यादा डरावना था लेकिन सैनिटी के जाने के बाद उन्होंने काफी बदलाव किया है।निकी क्रॉस ने कुछ हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस को धक्का दे दिया था और इसके बाद ही द फीन्ड नजर आए थे। हो सकता है कि निकी क्रॉस और ब्रे वायट मिले हुए हो। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अगर निकी क्रॉस किसी तरह बताएं कि वो वायट के साथ मिली हुई हैं, तो ये बड़ा शॉक होगा।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown प्रीव्यू: 5 महीनों बाद रोमन रेंस की होगी वापसी, रेट्रीब्यूशन मचाएगी धमाल