2020 की शुरुआत के बाद से इस साल के अंत तक WWE में कई बदलाव आये हैं। इस दौरान कई WWE स्टार्स को यादगार टाइटल रन मिला है। जबकि कुछ स्टार्स ज्यादा समय के लिए चैंपियन नहीं बन सके हैं। इसके अलावा कुछ दमदार फ्यूड भी देखने को मिले है।
ये भी पढ़े: WWE लैजेंड अंडरटेकर को लेकर एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान
इस फ्यूड की वजह से कई स्टार्स खुद को WWE में और फैंस के सामने साबित कर पाए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि साल 2020 में जो सुपरस्टार्स चैंपियंस थे, उनमें से कोई भी सुपरस्टार अब चैंपियन नहीं है।
तो आइये जानते है उन स्टार्स के बारे में जो इस साल की शुरुआत में चैंपियन थे और वो अब कहा हैं:
#5 ब्रॉक लैसनर (WWE चैंपियन)
इस साल की शुरुआत ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियन के रूप में की थी। उनके टाइटल रन को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखे थे। ब्रॉक लैसनर ने इस साल सिर्फ दो बार डिफेंड किया, सबसे पहले सुपर शोडाउन में उनका मैच रिकोशे के खिलाफ हुआ था, जिसे उन्होंने आसानी से जीत लिया था। इसके बाद उनका मुकाबला WWE WrestleMania में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हुआ था।
यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टारर्स जिन्हें पुश देना WWE ने 2020 में बंद कर दिया
जिसमे उन्हें ड्रू मैकइंटायर के हाथों का सामना करना पड़ा था और वो अपना टाइटल हार गए हैं।इस मैच के बाद से ही वो अभी तक लाइव टीवी पर नजर नहीं आये हैं। कयास लगाए जा रहे है कि उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कंपनी में बात चल रही है।
यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में होने वाले सभी चैंपियनशिप मैचों के नतीजे हुए लीक, रोमन रेंस के मैच हुई जबरदस्त चीटिंग?
इसके अलावा पॉल हेमैन भी अब उनके नजर नहीं आ रहें हैं। वो इस समय यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब उनकी वापसी को लेकर फैंस उत्साहित हैं। फ़िलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो अब तक किस तरह से WWE में वापसी करते हैं और कंपनी उनकी वापसी को किस तरह से बुक करती हैं।