टी-20 मैच में छ्क्के चौकों की बरसात होना आम बात है, लेकिन जब आईपीएल की बात आती है तो बाउंड्री की संख्या में इज़ाफ़ा हो जाता है। यहां हर छक्के की कीमत होती है। आईपीएल के मैच में ज़्यादा से ज़्यादा रन बनाना हर टीम की ज़रूरत है। ऐसा तभी मुमकिन हो सकता है जब टीम के बल्लेबाज़ छक्कों की बारिश कर दें। अगर टी-20 में शतक लगाने की बात हो तो ये बिना छक्के के नामुमकिन सा है। आईपीएल में कई ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो गेंद को बाउंड्री पार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
सबसे पहले नंबर पर वो खिलाड़ी हैं जिन्हें ‘यूनिवर्स बॉस’ कहा जाता। वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल का नाम एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में 4 दफ़ा आता है। और वो कई सालों से टॉप पर बरकरार हैं। उन्होंने पुणे वॉरियर्स के ख़िलाफ़ एक मैच में 17 छक्के लगाए थे। दूसरे नंबर पर 2 खिलाड़ी हैं, न्यूज़ीलैंड के ब्रैंडन मैकलम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ख़िलाफ़ एक मैच में 13 छक्के लगाए थे और क्रिस गेल ने दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ एक मैच में इतने ही छक्के लगाए हैं। चौथे नंबर पर एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल हैं जिन्होंने 12 छक्के लगाए हैं।
रैंक | खिलाड़ी | रन | गेंद खेले | छक्के | विपक्षी टीम | स्थान |
1 | क्रिस गेल | 175 | 66 | 17 | पुणे वॉरियर्स इंडिया | बेंगलुरू |
2 | ब्रैंडन मैकलम | 158 | 73 | 13 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बेंगलुरू |
2 | क्रिस गेल | 128 | 62 | 13 | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली |
4 | एबी डीविलियर्स | 129 | 52 | 12 | गुजरात लॉयंस | बेंगलुरू |
4 | क्रिस गेल | 117 | 57 | 12 | किंग्स XI पंजाब | बेंगलुरू |
6 | आंद्रे रसेल | 88 | 36 | 11 | चेन्नई सुपरकिंग्स | चेन्नई |
6 | सनथ जयसूर्या | 114 | 48 | 11 | चेन्नई सुपरकिंग्स | मुंबई |
6 | मुरली विजय | 127 | 56 | 11 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई |
6 | क्रिस गेल | 104 | 63 | 11 | सनराइज़र्स हैदराबाद | मोहाली |
10 | श्रेयस अय्यर | 93 | 40 | 10 | कोलकाता नाइटराइडर्स | दिल्ली |