क्रिकेट में दिनभर की बड़ी खबरें, 20 अगस्त 2020

मोदी-धोनी
मोदी-धोनी

इशांत शर्मा को लेकर डैरेन सैमी की बड़ी प्रतिक्रिया

Ad

इशांत शर्मा को नस्लीय टिपण्णी के लिए मांगी मांगने के लिए कहने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डैरेन सैमी ने एक और बयान दिया है। डैरेन सैमी ने कहा कि उन्हें इशांत शर्मा से कोई नाराजगी नहीं है। इसके अलावा डैरेन सैमी ने यह भी कहा कि इशांत शर्मा को अब भी मैं भाई मानता हूँ। इशांत शर्मा के एक इन्स्टाग्राम फोटो में डैरेन सैमी को कालू शब्द से संबोधित किया गया था। हालांकि आईपीएल की एक पुरानी फोटो यह थी लेकिन डैरेन सैमी ने ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान में इस मामले को उठाया था।

हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल के लिए दुबई नहीं जाएंगे - रिपोर्ट

दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह आईपीएल के लिए शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ रवाना नहीं होंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हरभजन सिंह अपनी मां के बीमार होने की वजह से अभी सीएसके टीम के साथ दुबई रवाना नहीं होंगे।

महेंद्र सिंह धोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा पत्र

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखा था। इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने जवाब दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने ट्विटर पर उस पत्र को शेयर करते हुए कुछ शानदार बातें लिखी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि एक खिलाड़ी, कलाकार को प्रशंसा की कामना होती है। आपके इस पत्र के लिए धन्यवाद।

सीपीएल 2020 - जमैका तलावाज ने सेंट लूसिया ज्यूक्स को तीसरे मुकाबले में 5 विकेट से हराया

सीपीएल 2020 के मुकाबले लगातार जारी हैं। बुधवार को खेले गए सीपीएल के तीसरे मुकाबले में सेंट लूसिया ज्यूक्स को जमैका तलावाज ने 5 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए सेंट लूसिया की टीम ने 7 विकेट पर 158 रन बनाए। जमैका तलावाज ने इस लक्ष्य को ग्लेन फिलिप्स और आसिफ अली की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत 19वें ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आसिफ अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जमैका तलावाज की तरफ से संदीप लामिचाने ने अपना सीपीएल डेब्यू किया और 1 विकेट लिया।

Ad

रिकी पोंटिंग ने रविचंद्रन अश्विन को दी चेतावनी, कहा जब तक मैं दिल्ली कैपिटल्स का कोच हूं मांकडिंग नहीं होना चाहिए

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल के 13वें सीजन से पहले रविचंद्रन अश्विन को चेतावनी दी है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि जब तक मैं दिल्ली कैपिटल्स का कोच हूं मांकडिंग करने की परमिशन किसी को नहीं होगी।

कोटला ग्राउंड में एक स्टैंड चेतन चौहान के नाम पर करने का प्रपोजल

फिरोज शाह कोटला ग्राउंड में दर्शकों का एक स्टैंड स्वर्गीय चेतन चौहान के नाम पर किया जा सकता है। इसका प्रपोजल डीडीसीए के पास आया है और अपेक्स काउंसिल की अगली मीटिंग में इस प्रपोजल पर चर्चा की जाएगी। डीडीसीए के ज्वॉइंट सेक्रेट्री राजन मनचंदा ने बुधवार को ये जानकारी दी। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पूर्व क्रिकेटर और यूपी सरकार में मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया था।

'महेंद्र सिंह धोनी जैसा कप्तान पाकिस्तानी टीम में चाहिए'

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पाकिस्तान से एक बार फिर बयान आया है। पाकिस्तान के खिलाड़ी कामरान अकमल ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तान की जरूरत पाकिस्तान को है। अकमल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को याद करते हुए कहा कि उन्हें खड़े होकर तालियों के साथ सम्मान मिलना चाहिए। इसके अलावा अकमल ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को विदाई मैच भी मिलना चाहिए।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications