क्रिकेट जगत की दिनभर की बड़ी ख़बरें: 22 मई, 2017

युवराज सिंह को मिला सबसे बड़ा पुरस्कार आईपीएल का दसवां संस्करण रविवार को मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच हुए फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हो गया। दिल की धड़कनें बढ़ा देने वाले इस मैच को मुंबई ने अंतिम गेंद पर एक रन से जीतकर तीन बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी उठाने का गौरव हासिल कर लिया। फाइनल संपन्न होने के बाद इनामों की झड़ी लगी, इसमें सबसे अधिक राशि मुंबई इंडियंस और उसके बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट को मिली। अलग-अलग श्रेणियों में खिलाड़ियों को भी कई इनाम प्रदान किये गये। व्यक्तिगत इनामों के मामले में युवराज सिंह ने सभी को पछाड़ दिया. उन्हें सबसे आकर्षक शॉट के लिए 10 लाख रूपये के अलावा एक विटारा ब्रैजा कार भी मिली। दक्षिण अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत दूसरा अभ्यास मैच जीता इंग्लैंड दौरे पर गई दक्षिण अफ्रीका टीम ने दूसरे अभ्यास मैच में नॉर्थम्पटनशायर को 13 रनों से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपने दोनों अभ्यास मैचों में जीत हासिल की है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने ससेक्स को 66 रनों से हराकर अपने इंग्लैंड दौरे की जीत के साथ शुरुआत की थी। ICC Champions Trophy: उमर अकमल अनफिट घोषित, पाकिस्तान वापस लौटे पाकिस्तान क्रिकेट प्रबंधक ने अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ी उमर अकमल को इंग्लैंड दौरे से घर वापस भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उमर अकमल अपने दो फिटनेस टेस्टों में असफल रहे थे, जिसके बाद अब उनको वापस पाकिस्तान लौटा दिया गया है। आईपीएल 2017 फाइनल में हमें बेन स्टोक्स की कमी महसूस हुई: स्टीफन फ्लेमिंग आईपीएल के दसवें संस्करण में रविवार को हैदराबाद के राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया, जहां मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2017 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि यह तीसरा मौका है, जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का कोई खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद आरपीएस के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग खासे मायूस नज़र आए। इस मौके पर उन्होंने अपनी टीम की हार का कारण बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी को बताया। फ्लेमिंग ने कहा "हमने बेन स्टोक्स की कमी को महसूस किया, हमने एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ खिलाया और साथ ही एक गेंदबाज़ भी, जबकि बेन स्टोक्स एक शानदार ऑलराउंडर हैं, जो दोनों काम भली-भाँती करते हैं।" IPL 2017, फाइनल: रोहित शर्मा ने किया जीत का बड़ा खुलासा आईपीएल 2017 के फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को पराजित कर तीसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्ज़ा जमाने वाली मुंबई इंडियंस के हौंसले काफी बुलंद नज़र आ रहे हैं, वहीँ इस जीत के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद खुश हैं, जहां उन्होंने आरपीएस के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बकौल, रोहित शर्मा, "हमारी टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने आरपीएस के खिलाफ सटीक लाइन लेंग्थ के साथ गेंदबाजी की, जिससे विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ दबाव में रहे और हमने अपनी धारदार गेंदबाजी की बदौलत इस मैच को जीत लिया।" उन्होंने कहा "मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा था कि वह पुणे को 130 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं करे देंगे।" आईपीएल 2017 फ़ाइनल से पहले जोंटी रोड्स को हुआ लड़का, ट्विटर पर दी जानकारी मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के ख़िताब को तीसरी बार अपने नाम कर आईपीएल में इतिहास रच दिया है। इस ख़ुशी के मौके पर एक और ख़ुशी देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सभी को यह बताया कि उनको लड़का हुआ है। उन्होंने अपने लड़के का नाम नाथन जॉन रखा है। जोंटी के बच्चे का जन्म मुंबई के सबर्बन हॉस्पिटल के सूर्य चाइल्ड केयर में हुआ है। इसी हॉस्पिटल में जोंटी की पत्नी ने 2 साल पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने भारत देश को ध्यान में रखते हुए ‘इंडिया’ रखा था। मुंबई इंडियंस के लिए प्रार्थना करने वाली वृद्ध महिला की असली पहचान सामने आई मुंबई और पुणे के बीच हुए मुकाबले में लाखों दर्शकों ने अपनी टीम को जिताने के लिए प्रार्थना कर रहे थे। सभी अपनी फेवरिट टीम की जीत देखना चाहते थे। मैच आखिरी ओवर तक पहुंच गया था। पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका जड़ कर पुणे को जीत के करीब ला दिया। पुणे को 5 गेंदों पर 7 रनों की जरूरत थी, तभी मैदान में बैठी एक वृद्ध महिला पर सभी की नजरें पड़ी, जो इश्वर से मुंबई की जीत की दुआएं मांग रही थी। क्रिकेट के खेल में यह लम्हा बहुत खुबसूरत होता है। इनका नाम पूर्णिमा दलाल है और मशहूर उद्योगपति और मुंबई इंडियंस टीम के मालिक मुकेश अम्बानी की पत्नी नीता अम्बानी की माता जी है। वह लगातार मुंबई की जीत के लिए प्रार्थना करती रही और अंत में मुंबई ने पुणे पर 1 रन से जीत अर्जित की थी। रवि शास्त्री में कोई प्रतिभा नहीं थी, लेकिन बड़ा क्रिकेट खेल गया : कपिल देव महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव का मानना है कि रवि शास्त्री में किसी प्रकार की प्रतिभा नहीं है, लेकिन अपने मजबूत जज्बे की बदौलत वो इतने बड़े स्तर पर क्रिकेट खेल पाए। आकाश चोपड़ा की किताब की लॉन्चिंग के मौके पर 58 वर्षीय कपिल ने जोर देकर कहा कि अनिल कुंबले नैसर्गिक एथलीट नहीं होने के बावजूद सर्वश्रेष्ठ विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने पुणे की हार के बाद हर्ष गोयनका का मजाक बनाया आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयानबाजी करने वाले हर्ष गोयनका को मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों ने ट्विटर पर जमकर लताड़ लगाते हुए खूब ट्रोल किया। हर्ष गोयनका पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका के भाई हैं। शुरूआती चरण में पुणे द्वारा मुंबई को हराने के बाद हर्ष गोयनका ने स्टीव स्मिथ को धोनी से बेहतर बताया था। फाइनल मैच में अंतिम ओवर में स्मिथ आउट हो गए और पुणे वहां से मैच हार गई, इसी बात को लेकर धोनी के फैन्स ने हर्ष गोयनका का ट्विटर पर खूब मजाक बनाया। कुछ फैन्स ने तो यहां तक पूछा कि स्मिथ की जगह धोनी होते तो मैच ख़त्म करके पवेलियन लौटते। पिछले 2 साल में आईपीएल से बहुत कुछ सीखा : स्टीव स्मिथ राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस रोमांचक मैच में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को केवल एक रन से हराया। जिसके बाद आरपीएस के कप्तान स्टीव स्मिथ ने प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है। उन्होंने अपने आईपीएल अनुभव को साझा किया है, जहां उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में उनको आईपीएल में बहुत कुछ सीखने को मिला है। युवराज सिंह और सुरेश रैना का मिश्रण हैं ऋषभ पंत : सचिन तेंदुलकर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उभरते क्रिकेटर ऋषभ पंत को युवराज सिंह और सुरेश रैना का मिश्रण बताया है। हाल ही में युवा पंत के पिता का देहांत हुआ था और 44 वर्षीय सचिन ने अपने 1999 विश्व कप के अनुभव से उसकी तुलना की। मुंबई इंडियंस की जीत में एमएस धोनी और स्टीव स्मिथ का विकेट रहा मैच का टर्निंग पॉइंट आईपीएल 2017 के निर्णायक मुकाबले में पुणे के खिलाफ मिली इस बड़ी जीत में मुंबई की तरफ से सबसे बड़ा योगदान तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह का माना जा रहा है, जिन्होंने विश्व के नंबर एक मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी को आउट कर मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज़ एमएस धोनी को विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कैच आउट कराकर अपनी टीम को राहत की साँस दिलाई। धोनी ने 13 गेंदों में 10 रन बनाए, जिसमें 1 चौका शामिल था। मेरी सफलता का काफी हार्दिक को जाता है : क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियन्स ने रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ 2017 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल मैच में 1 रन की नाटकीय जीत दर्ज करके ख़िताब जीता। मुंबई की जीत के प्रमुख निर्माणकारी क्रुणाल पांड्या रहे, जिनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम आईपीएल ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्ज़ा करने में कामयाब रही। मार्कस स्टोइनिस को चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने का डर ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भरोसा जताया है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रहे वेतन विवाद से वे और टीम, इंग्लैंड में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में विचलित नहीं होंगे। 1 जून से शुरू हो रहे आईसीसी के इस 50 ओवर के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया भी पसंदीदा टीमों में से एक है। स्टोइनिस ने अपने कंधे की चोट को लेकर भी चिंता जताई है क्योंकि अगर वे फिट नहीं होते हैं, तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बना रहेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications