Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2025
  • DC vs LSG Highlights IPL 2025: ऋषभ पंत की एक चूक बनी हार का कारण, आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत

DC vs LSG Highlights IPL 2025: ऋषभ पंत की एक चूक बनी हार का कारण, आशुतोष शर्मा ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 24, 2025 23:38 IST

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

23:38 (IST)24 MAR 2025

धन्यवाद आपका हमारी कवरेज से जुड़ने के लिए

धन्यवाद आप सभी का इस रोमांचक मैच की हमारी रोमांचक कवरेज के साथ जुड़ने के लिए। कल फिर होगी मुलाकात सीजन के पांचवें मैच की कवरेज के साथ। तब के लिए दीजिए हमें इजाजत। क्रिकेट और स्पोर्ट्स की अन्य खबरों के लिए फॉलो करते रहिए स्पोर्ट्सकीड़ा।

23:33 (IST)24 MAR 2025

आशुतोष की बेहतरीन फिनिश को मिला विप्रज का साथ

सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आशुतोष जब क्रीज पर आए थे तब DC का स्कोर 65/5 था। इसके बाद 12.3 ओवर में 113 के स्कोर पर छठा विकेट भी गिरा। विप्रज निगम ने केवल 15 गेंदों में 39 रनों की पारी खेलकर DC के लिए जीत की उम्मीदें जगाई। 168 के स्कोर पर उनके आउट होने के बाद आशुतोष ने अकेले रन बनाने की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने कैलकुलेट रिस्क लेते हुए 31 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और पांच छक्के लगाए।

23:21 (IST)24 MAR 2025

आशुतोष ने दिलाई दिल्ली को जीत

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पाने वाले आशुतोष ने छक्के के साथ मैच का अंत किया है। LSG की इस हार का सबसे बड़ा मुजरिम ऋषभ पंत खुद हैं। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मोहित शर्मा की स्टंपिंग मिस की थी। अगर वो कर ले जाते तो वहीं LSG पांच रन से मैच जीत जाती।


23:13 (IST)24 MAR 2025

आशुतोष का पचासा, DC के हाथ में मैच

आशुतोष ने 28 गेंदों में पचासा लगाकर अपना इम्पैक्ट साबित किया है। इसके लिए उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। 19वें ओवर में आशुतोष ने 12 रन मारे और कुल 16 रन इस ओवर से आए। अब छह गेंदों में छह रन चाहिए।

23:07 (IST)24 MAR 2025

आशुतोष ने DC की ओर झुकाया मैच

18वें ओवर की पहली गेंद पर स्टार्क को आउट करके और पहली तीन गेंदों पर केवल एक रन देकर बिश्नोई ने शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, आशुतोष ने अंतिम तीन गेंदों पर 16 रन कूट दिए। अब 12 गेंदों में 22 रनों की जरूरत।

23:02 (IST)24 MAR 2025

दिग्वेश के ओवर ने पलटा मैच

लगातार हो रही पिटाई के बीच दिग्वेश ने अपने आखिरी ओवर में केवल तीन रन दिए और ओवर की पहली ही गेंद पर विप्रज का बड़ा विकेट भी चटकाया। 18 गेंदों में 39 रनों की जरूरत।

22:55 (IST)24 MAR 2025

विप्रज और आशुतोष मैच को बना रहे रोमांचक

आशुतोष और विप्रज ने मिलकर प्रिंस के ओवर से 20 रन निकाले हैं। आशुतोष ने एक छक्का और एक चौका लगाया तो वहीं विप्रज ने दो चौके लगातार लगाए। अब मैच पूरी तरह खुल गया है। अंतिम चार ओवर में अब DC को केवल 42 रन चाहिए।

22:50 (IST)24 MAR 2025

विप्रज ने शाहबाज की लगाई क्लास

शाहबाज को बुलाया था पंत ने और उन्हें भी पीटा है विप्रज ने। एक छक्का और एक चौका लगाकर इस ओवर से भी 15 रन बटोरे गए हैं। दो अच्छे ओवर के साथ DC की उम्मीदें लौट रही हैं। 30 गेंद में अब 62 रन चाहिए।

22:44 (IST)24 MAR 2025

विप्रज की कमाल की बल्लेबाजी

विप्रज निगम ने बल्ले से टैलेंट दिखाना शुरू कर दिया है। बिश्नोई को एक छक्का और दो चौके लगाए हैं उन्होंने और 14वें ओवर से 17 रन आए। अब 36 गेंदों में 77 रनों की जरूरत है।

22:40 (IST)24 MAR 2025

दो विकेट के साथ सिद्धार्थ का स्पेल समाप्त

स्टब्स ने सिद्धार्थ की पहली दो गेंदों पर लगातार छक्के लगाए। दूसरे छक्के के बाद तो गेंद ही गायब हो गई थी। नई गेंद आते ही सिद्धार्थ ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। 15 रन के बाद भी ओवर LSG के लिए अच्छा रहा। 13 ओवर के बाद स्कोर 116/6

22:34 (IST)24 MAR 2025

प्रिंस का एक और शानदार ओवर

पहले ओवर में पांच रन देने वाले प्रिंस ने दूसरे ओवर में केवल छह रन खर्च किए। 12 ओवर के बाद स्कोर 101/5

22:29 (IST)24 MAR 2025

13 के करीब पहुंचा जरूरी रन रेट

सिद्धार्थ के ओवर में एक चौका आया जरूर, लेकिन रन केवल सात ही मिले। अब जरूरी रन रेट 13 के करीब पहुंच चुका है। 11 ओवर के बाद स्कोर 95/5

22:26 (IST)24 MAR 2025

प्रिंस का शानदार पहला ओवर

IPL डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में केवल पांच रन दिए। स्टब्स को रन आउट करने का एक शानदार मौका मिला था जिसे DC ने गंवा दिया।

22:19 (IST)24 MAR 2025

बिश्नोई पर हुआ अटैक

बिश्नोई के दूसरे ओवर में स्टब्स ने एक छक्का पहली गेंद पर लगाया और फिर आशुतोष ने चौका जड़ा। ओवर से 11 रन बटोरे गए। नौ ओवर के बाद स्कोर 83/5 है।

22:15 (IST)24 MAR 2025

दिग्वेश की कसी गेंदबाजी

दिग्वेश ने एक अच्छा ओवर निकाला। एक चौके को छोड़ दें तो बाकी पांच गेंदों में उन्होंने बल्लेबाज को बांधकर रखा। आठ ओवर के बाद स्कोर 72/5

22:11 (IST)24 MAR 2025

बिश्नोई को पहले ओवर में मिली सफलता

अपने पहले ही ओवर में बिश्नोई ने छक्का खाने के बाद डूप्लेसी को आउट किया। आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। DC ने आशुतोष शर्मा को इम्पैक्ट चुना है। सात ओवर के बाद स्कोर 66/5

22:06 (IST)24 MAR 2025

LSG के नाम रहा पावरप्ले

डेब्यू मैच खेल रहे दिग्वेश ने अक्षर को आउट करके DC को एक और झटका दे दिया है। पावरप्ले की समाप्ति तक उन्होंने 58 रन तो बना लिए, लेकिन चार विकेट भी गंवा चुके हैं।

22:00 (IST)24 MAR 2025

शार्दुल की भी हुई पिटाई

पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले शार्दुल के दूसरे ओवर की शुरुआत अक्षर ने चौके से की। डूप्लेसी ने भी एक छक्का लगाया। ओवर से कुल 13 रन आए। बेहतरीन वापसी हो रही है DC की।

21:54 (IST)24 MAR 2025

अक्षर और डूप्लेसी ने खोले हाथ

अक्षर ने छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की जिसका अंत डूप्लेसी ने दो चौकों के साथ किया। ओवर से कुल 15 रन आए। DC की वापसी इसी तरह से हो पाएगी। चार ओवर के बाद स्कोर 32/3

21:51 (IST)24 MAR 2025

DC को मिली थोड़ी राहत

दबाव और अधिक बनाने के लिए मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश राठी को लाया गया था। हालांकि, उनके ओवर में दो चौके मिल गए दिल्ली को। ओवर से नौ रन बटोरे गए। तीन ओवर के बाद स्कोर 17/3

21:47 (IST)24 MAR 2025

अब सिद्धार्थ ने दिया झटका

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर चौके के साथ खाता खोलने वाले समीर रिजवी स्पिन के जाल में फंस गए। एम सिद्धार्थ ने अपने पहले ओवर में ही उन्हें ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। DC की हालत बद से बदतर होती जा रही है। दो ओवर के बाद स्कोर 8/3

21:42 (IST)24 MAR 2025

शार्दुल की बेहतरीन शुरुआत

शार्दुल ने पहली पांच गेंदों में ही DC को दो झटके दे दिए हैं। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल दोनों कैच आउट हुए हैं। पहले ओवर के बाद स्कोर 6/2

21:22 (IST)24 MAR 2025

DC को मिला 210 का लक्ष्य

पारी की अंतिम दो गेंदों में डेविड मिलर ने दो लंबे छक्के लगाकर LSG की पारी को शानदार फिनिश दिलाई है। हालांकि, उन्हें ऐसा जरूर लग सकता है कि वे 20-25 रन कम बना पाए हैं।

21:16 (IST)24 MAR 2025

स्टार्क ने खत्म किया अपना स्पेल

स्टार्क ने अपने स्पेल के अंतिम ओवर में दो विकेट लिए। एक कैच आउट और एक अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में फुल गेंद पर क्लीन बोल्ड। DC की शानदार वापसी लगातार जारी है।

21:10 (IST)24 MAR 2025

मोहित ने गति में मिश्रण से किया परेशान

हाई फुलटॉस के नो-बॉल पर चौका खाने के बाद भी मोहित ने केवल 10 रन खर्च किए। इस समय ये 10 रन भी ठीक माने जाएंगे। 18 ओवर के बाद स्कोर 188/6

21:06 (IST)24 MAR 2025

कुलदीप का अदभुत स्पेल

कुलदीप ने पहले दो ओवर में 17 रन दिए थे। आखिरी दो ओवर में केवल तीन रन देकर उन्होंने दो विकेट भी निकाले। चार ओवर में केवल 20 रन खर्च करके उन्होंने शानदार स्पेल निकाला है और DC की वापसी कराई है।

21:05 (IST)24 MAR 2025

चार ओवर में LSG ने गंवाए चार विकेट

कुलदीप ने आयुष बदोनी को आउट किया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर खाता खोले बिना ही रन आउट हो गए। पिछले चार ओवर में LSG चार विकेट गंवा चुकी है।

20:53 (IST)24 MAR 2025

पूरन vs स्टार्क टी20 में

पारी: 6

रन: 12

गेंद: 13

आउट: 4

- स्टार्क ने IPL में केवल चार गेंदों में दूसरी बार पूरन को आउट किया।

20:50 (IST)24 MAR 2025

स्टार्क ने पूरन को भेजा पवेलियन

पहले दो ओवर में काफी महंगे रहने वाले स्टार्क ने वापसी करते हुए पूरन की बड़ी विकेट दिलाई है DC को। यॉर्कर गेंद पर स्टंप को बिखेर दिया। 30 गेंदों में ही 75 रन बना गए पूरन। लगातार दो ओवर में दो बड़े विकेट मिल गए हैं DC को। क्या अब वापसी हो पाएगी? 15 ओवर के बाद स्कोर 170/4

20:46 (IST)24 MAR 2025

IPL में पंत vs कुलदीप यादव

पारी: 5

रन: 23

गेंद: 23

आउट: 3

औसत: 7.66

स्ट्राइक रेट: 92.0

20:42 (IST)24 MAR 2025

27 करोड़ी पंत का फ्लॉप शो

कुलदीप ने छक्कों की बारिश के बीच गजब का ओवर निकाला है। लगातार तीन डॉट डालकर पहले उन्होंने दबाव डाला और फिर चौथी गेंद पर पंत को कैच आउट कराया। छह गेंदों में शून्य पर आउट हुए पंत। कुलदीप के ओवर से केवल एक रन

20:37 (IST)24 MAR 2025

स्टब्स को पूरन ने दिया कड़ा टॉर्चर

0, 6, 6, 6, 6, 4
ट्रिस्टन स्टब्स को 13वां ओवर डालने की जिम्मेदारी मिली थी। पहली गेंद डॉट फेंकने के बाद अगली पांच गेंदों में पूरन ने 28 रन बटोरे। 13 ओवर के बाद स्कोर 161/2


20:35 (IST)24 MAR 2025

पूरन का भी आतिशी पचासा

24 गेंदों में पचासा पूरा किया है पूरन ने। याद रखिए कि केवल 17 के  स्कोर पर उनका कैच छोड़ा था रिजवी ने।

20:32 (IST)24 MAR 2025

मुकेश ने तोड़ी खतरनाक साझेदारी

मार्श और पूरन के बीच की 42 गेंदों में 87 रनों की खतरनाक साझेदारी को मुकेश ने तोड़ा है। पहली गेंद पर मार्श से छक्का खाने के बाद चौथी गेंद पर उन्होंने विकेट हासिल कर लिया। 12 ओवर के बाद स्कोर 133/2

20:26 (IST)24 MAR 2025

मोहित का शांति वाला ओवर

मोहित शर्मा ने इस ओवर में केवल आठ रन दिए। मोहित के पहले दो ओवर को देखने के बाद समझ आ चुका है कि गति में मिश्रण ही इस पिच पर गेंदबाजों को बचा सकता है। 

20:21 (IST)24 MAR 2025

LSG की आधी पारी खत्म

कुलदीप ने काफी अच्छी गेंदबाजी की अपने दूसरे ओवर में लेकिन मार्श की ताकत ने उनका काम खराब किया। पूरे बल्ले पर आए बिना भी गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री के गई और ओवर से नौ रन आए। 10 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर 117/1

20:17 (IST)24 MAR 2025

LSG ने पार किया 100 का आंकड़ा

मोहित शर्मा ने अपने पहले ओवर में 10 रन दिए जिसमें दो वाइड से आए। LSG ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है।

20:08 (IST)24 MAR 2025

पूरन-मार्श की अर्धशतकीय साझेदारी

स्ट्रैटेजिक टाइमआउट लिया गया है, लेकिन शायद ही कोई स्ट्रैटजी काम आने वाली है। पूरन ने आते ही आक्रमण कर दिया है और मार्श के साथ केवल 20 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 98/1

20:04 (IST)24 MAR 2025

पूरन के निशाने पर आए विप्रज

DC को पहली सफलता दिलाने वाले विप्रज के दूसरे ओवर में चार छक्के आए जिसमें से तीन निकोलस पूरन ने लगाए। हालांकि, समीर रिजवी ने इसी ओवर में उनका एक आसान कैच भी गिराया।

20:02 (IST)24 MAR 2025

मार्श का आतिशी पचासा

मार्श ने केवल 21 गेंदों में सीजन के पहले मैच में ही पचासा लगाया है। उन्होंने इसके लिए पांच चौके और चार छक्के लगाए।

19:58 (IST)24 MAR 2025

LSG के नाम रहा पावरप्ले

मुकेश कुमार के पहले ओवर से 14 रन आए जिसमें मार्श ने एक छक्का और एक चौका लगाया। पहले छह ओवर में LSG ने एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं

19:52 (IST)24 MAR 2025

विप्रज ने दिलाई DC को पहली सफलता

IPL डेब्यू कर रहे विप्रज निगम ने अपने पहले ओवर में ही DC को सफलता दिलाई है। मारक्रम लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हुए। हालांकि, उनके ओवर से फिर भी 10 रन आए। पांच ओवर के बाद स्कोर 50/1

19:47 (IST)24 MAR 2025

अक्षर का एक और शानदार ओवर

अक्षर ने लगातार दूसरा ओवर काफी शानदार निकाला है जिसमें केवल सात रन आए हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 40/0

19:43 (IST)24 MAR 2025

स्टार्क की हुई पिटाई

6, 1, 4, 6, 4, 0
ये रहा स्टार्क के दूसरे ओवर का हाल। मारक्रम और मार्श ने जमकर पिटाई की है और LSG की शानदार शुरुआत

19:38 (IST)24 MAR 2025

अक्षर ने भी निकाला शानदार ओवर

दूसरे ओवर में ही कप्तान अक्षर खुद को ले आए। दूसरी गेंद पर चौका खाने के बाद उन्होंने मार्श को लगातार तीन डॉट गेंदें डाली। दो ओवर के बाद स्कोर 12/0

19:35 (IST)24 MAR 2025

स्टार्क और मार्श की सधी शुरुआत

मारक्रम को लगातार चार डॉट और एक सिंगल डालने के बाद स्टार्क का पहला ओवर शानदार जा रहा था। हालांकि, मिचेल मार्श ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़ दिया था।

19:18 (IST)24 MAR 2025

रनों की हो सकती है बारिश

पिच रिपोर्ट: 62 मीटर स्क्वायर बाउंड्री और 73 मीटर सामने वाली। पिच को बहुत अच्छे से रोल किया गया है।  पिच काफी सख्त है और इसमें बहुत अधिक घास नहीं है। ऐसा पता चला है कि क्यूरेटर एक महीने से लगातार इस पिच को रोल कर रहा है। यह एक ऐसा ट्रैक है जहां बहुत रन बनने वाले हैं। 180-190 रन आराम से बन सकते हैं।

chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications