Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • Champions Trophy 2025
  • IND VS AUS Semifinal Champions Trophy 2025 Highlights: टीम इंडिया ने बनायी खिताबी जंग में जगह, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से किया पस्त, लगातार तीसरी बार खेलेगी फाइनल

IND VS AUS Semifinal Champions Trophy 2025 Highlights: टीम इंडिया ने बनायी खिताबी जंग में जगह, ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से किया पस्त, लगातार तीसरी बार खेलेगी फाइनल

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedMar 04, 2025 21:55 IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत vs ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

21:55 (IST)4 MAR 2025

5 मार्च को न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल

टीम इंडिया के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद अब  दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। तो  सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव कवरेज के साथ एक बार फिर हम आपके साथ जुड़ेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की हर छोटी-बड़ी अपडेट हमारी साइट पर आपको लगातार देखने को मिलेगी। तब तक स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए। धन्यवाद। 

21:48 (IST)4 MAR 2025

9 मार्च को होगा खिताबी मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में कदम रख दिया है। अब फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया का सामना बुधवार 5 मार्च को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम के साथ होगा। 

21:41 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में

भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड क्रिकेट में जबरदस्त जलवा दिख रहा है। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पांचवीं बार फाइनल में कदम रखा। तो वहीं ये लगातार तीसरी बार इस मेगा इवेंट के फाइनल में पहुंचने में सफलता हासिल की। चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार 3 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम बनी। 

21:38 (IST)4 MAR 2025

केएल राहुल ने जड़ा विनिंग सिक्सर

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 265 रन के लक्ष्य को 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। केएल राहुल ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी। राहुल ने कमाल की पारी खेलते हुए 34 गेंद में नाबाद 42 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने 84 रन बनाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 45 और हार्दिक पांड्या ने 28 रन की पारियां खेली। 

21:34 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर खिताबी जंग में अपना नाम तय कर लिया है। इस मैच में भारत ने 265 रन के लक्ष्य को 11 गेंद बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। केएल राहुल ने छक्के के साथ दिलायी जीत। 

21:32 (IST)4 MAR 2025

हार्दिक पांड्या हुए आउट

भारतीय टीम जीत से 6 रन दूर है और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक शानदार कैमियो पारी खेलकर नाथन एलिस का शिकार बने। हार्दिक पांड्या ने 24 गेंद में 3 छक्के एक चौके से खेली 28 रन की शानदार पारी। 

21:26 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने से सिर्फ 12 रन दूर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने से टीम इंडिया सिर्फ 12 रन दूर है। हार्दिक पांड्या ने एडम जैम्पा को लगातार 2 छक्के जड़कर मैच पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में मोड़ दिया है। भारत का स्कोर 45 ओवर के बाद 5 विकेट पर 253 रन। 

21:19 (IST)4 MAR 2025

केएल राहुल ने वनडे करियर में पूरे किए 3000 रन

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने वनडे करियर के 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपनी ये खास उपलब्धि 84वें वनडे मैच में हासिल की। 

21:17 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया का स्कोर 35 ओवर में 237/5

टीम इंडिया के लिए अब जीत ज्यादा दूर नहीं है। जहां भारत ने 45 ओवर में 5 विकेट पर 237 रन का स्कोर कर लिया है। अब टीम को आखिरी 5 ओवर में जीत के लिए सिर्फ 28 रन की जरूरत है और 5 विकेट हाथ में हैं। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद

21:14 (IST)4 MAR 2025

भारत को अंतिम 6 ओवर में 36 रन की जरूरत

टीम इंडि्या ने विराट कोहली के रूप में 5वां विकेट खोया जिसके बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए हैं। भारत ने 44 ओवर के बाद 5 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। आखिरी 6 ओवर में 36 रन की जरूरत। 

21:07 (IST)4 MAR 2025

विराट एक बार फिर बने जैम्पा का शिकार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार लय में दिख रहे थे और शतक की तरफ बढ़ रहे थे। तभी पारी के 43वें ओवर में एजम जैम्पा फिर से कोहली के लिए पहेली बने और उन्हें 84 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। भारत को 225 रन के स्कोर पर 5वां झटका लगा। 

21:05 (IST)4 MAR 2025

केएल राहुल ने खोले हाथ

अक्षर पटेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल शुरुआत में कुछ संघर्ष करते दिखे। लेकिन अब उन्होंने अपने हाथ खोल दिए हैं और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

21:04 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया को 8 ओवर में 48 रन की जरूरत

टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन बना डाले हैं। अब भारत को जीत के लिए 48 गेंद में 48 रन की जरूरत है। विराट कोहली शतक के करीब पहुंचे। 

21:01 (IST)4 MAR 2025

विराट और केएल राहुल के बीच भी साझेदारी बनी

भारतीय टीम के लिए विराट कोहली एक तरफ डटे हुए हैं तो दूसरी तरफ उन्हें अच्छा साथ मिलता जा रहा है। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद खेेलने आए केएल राहुल ने भी बढ़िया साथ देते हुए कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन जोड़ दिए हैं। 

20:51 (IST)4 MAR 2025

भारतीय टीम ने 40वें ओवर में 200 का आंकड़ां छुआ

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया लक्ष्य की तरफ अग्रसर है जहां भारत ने पारी के 40वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा छू लिया है। भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर डटे हुए हैं। 

20:39 (IST)4 MAR 2025

अक्षर के आउट होने के बाद नंबर-6 पर केएल राहुल

भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरने के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल नंबर-6 पर खेलने आए हैं। केएल राहुल से अब यहां से विराट कोहली का साथ देने की उम्मीदें हैं। 

20:36 (IST)4 MAR 2025

अक्षर ने छोड़ा विराट का साथ

विराट कोहली के साथ शानदार बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल ने गलती कर दी और 35वें ओवर में नाथन एलिस के गेंद पर बोल्ड हो गए। भारतीय टीम ने 178 रन के स्कोर पर चौथा विकेट खोया। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने इस अहम मैच में 27 रन की अहम पारी खेली। और कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। 

20:32 (IST)4 MAR 2025

विराट को अब मिला अक्षर का साथ

भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर के आउट होने का खास नुकसान नहीं हो रहा है। विराट कोहली को श्रेयस के जाने के बाद अक्षर पटेल का अच्छा साथ मिल रहा है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अच्छे रन जोड़ दिए हैं।

20:27 (IST)4 MAR 2025

33 ओवर के बाद टीम इंडिया 3 विकेट पर 167 रन

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अब जीत से 100 से भी कम रन दूर है। भारत ने 33 ओवर में 3 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। विराट कोहली का क्रीज पर अक्षर पटेल साथ दे रहे हैं। 

20:17 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया ने पूरे किए अपने 150 रन

भारतीय टीम अच्छी स्थिति में दिख रही है। विराट कोहली डटे हुए हैं और भारत ने 30 ओवर में स्कोर को 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन तक पहुंचा दिया है। अब जीत से सिर्फ 105 रन दूर है। 

20:06 (IST)4 MAR 2025

एडम जैम्पा ने तोड़ी पार्टनरशिप

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच हुई 91 रन की साझेदारी को एडम जैम्पा ने तोड़ दिया है। उन्होंने भारत की पारी के 27वें ओवर में श्रेयस अय्यर को 45 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। टीम इंडिया ने 134 के स्कोर पर तीसरा विकेट खोया। 

20:04 (IST)4 MAR 2025

विराट कोहली को मिला जीवनदान

ऑस्ट्रेलिया की जीत के बीच सबसे बड़ा रोड़ा बने विराट कोहली को कंगारू टीम ने जीवनदान दिया। कोहली का कैच छोड़ना ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ सकता है। 

20:01 (IST)4 MAR 2025

विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर का एक और अर्धशतक पूरा किया। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। भारत ने 25 ओवर के बाद 2 विकेट पर 131 रन बना डाले हैं। और मजबूती से टारगेट की तरफ बढ़ रही है। 

19:55 (IST)4 MAR 2025

विराट कोहली एक बार फिर बने संकटमोचक

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम इंडिया के 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद श्रेयस अय्यर के साथ पारी को संभाल लिया है और भारत ने 23 ओवर के बाद 2 विकेट पर 117 रन का स्कोर कर लिया है। अब जीत से टीम इंडिया 150 से भी कम रन दूर ।

19:47 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया के 100 रन पूरे

भारतीय टीम ने 20वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने टीम इंडिया को मुश्किल से उबारते हुए अब फिर से रनचेज में बना दिया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। 

19:41 (IST)4 MAR 2025

विराट-अय्यर के बीच हुई 50 रन की साझेदारी

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के द्वारा सेट किए गए 265 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अग्रसर है। जहां भारतीय टीम के पहले 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। भारत ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। ड्रिंग्स ब्रेक हुआ। 

19:34 (IST)4 MAR 2025

विराट-अय्यर ने संभाली टीम इंडिया की पारी

भारतीय टीम के 43 रन के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाल लिया है। दोनों ने 17 ओवर में टीम के स्कोर को 2 विकेट पर 85 के स्कोर पर पहुंचा दिया है। दोनों बल्लेबाज अब तक तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़ चुके हैं। 

19:26 (IST)4 MAR 2025

भारतीय टीम 15 ओवर के बाद 75/2

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने 265 रन के टारगेट के जवाब में 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। 

19:19 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया ने 12 ओवर में 2 विकेट पर बनाए 61 रन

टीम इंडिया को 43 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में करारा झटका लगा। 2 विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 12 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 61 रन तक पहुंचा दिया है। दोनों ही बल्लेबाजों की साझेदारी पर नजरें हैं। 

19:12 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया ने पूरे किए 50 रन

भारतीय टीम ने 265 रन के टारगेट के जवाब में 10वें ओवर में 50 रन पूरे किए। भारत ने पावर प्ले के 10 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। 

19:05 (IST)4 MAR 2025

ऑस्ट्रेलिया की रणनीति कर गई काम, रोहित का काम तमाम

ऑस्ट्रेलिया की टीम 264 रन को डिफेंड कर रही है। जहां कप्तान स्टीव स्मिथ ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए कूपर कोनोली को अटैक पर लगाते ही रोहित शर्मा का विकेट मिला। टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा है। भारत को 43 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। भारत ने 8 ओवर के बाद 44 के स्कोर पर 2 विकेट खोए। रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट

19:02 (IST)4 MAR 2025

ऑस्ट्रेलिया ने बॉलिंग अटैक पर स्पिनर को लगाया

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया की तेज शुरुआत  के बाद बॉलिंग अटैक पर स्पिन गेंदबाज को लगाया। जहां कूपर कोनोली को अटैक पर लाया गया। 

18:57 (IST)4 MAR 2025

भारत ने 6 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 39 रन

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। जहां भारत ने शुरुआती 6 ओवर में 39 रन बना लिए हैं। हालांकि टीम इंडिया ने शुभमन गिल के रूप में एक बड़ा विकेट खो दिया है। 

18:53 (IST)4 MAR 2025

विराट कोहली क्रीज पर आए

भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में करारा झटका लगा है। 30 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली नंबर-3 पर खेलने आए। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों क्रीज पर मौजूद। 

18:51 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया को लगा पहला झटका, शुभमन गिल बोल्ड

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को बेन ड्वार्शुइस ने क्लीन बोल्ड कर दिया। शुभमन गिल सिर्फ 8 रन बना सके। भारतीय टीम को 30 रन के स्कोर पर लगा पहला झटका। 

18:47 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया ने 4 ओवर में बनाए 20 रन

भारतीय टीम इस मैच में 265 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। पहले 2 ओवर में 15 रन आने के बाद ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए अगले 2 ओवर में 5 रन ही दिए। हालांकि टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन है। 

18:46 (IST)4 MAR 2025

रोहित शर्मा को मिला मुश्किल जीवनदान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के शॉट ने 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिलायी। रोहित को मार्नस लाबुशेन के द्वारा एक मुश्किल जीवनदान मिला। जहां उनका एक मुश्किल कैच छूटा। 

18:38 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया की तेज शुरुआत

भारतीय टीम इस मैच में 265 रन के लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी है। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत देते हुए 2 ओवर में ही 15 रन बना डाले। रोहित शर्मा शानदार लय में दिख रहे हैं। 

18:19 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट रनचेज

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत ने अब तक भले ही आईसीसी इवेंट में इतना बड़ा टोटल चेज नहीं किया है। लेकिन  
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई बड़े स्कोर चेज किए हैं। जिसमें वनडे में टीम इंडिया ने 2013 में जयपुर में 360 रन का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था। इसके अलावा भी टीम इंडिया ने कुछ बड़े टारगेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेज किए हैं। जिसमें 2013 में ही नागपुर में 351 रन का स्कोर भी चेज किया है। 2016 में सिडनी में 331 रन का स्कोर हासिल किया है। तो साथ ही 2019 में एडिलेड में 299 रन व 2017 में इंदौर में 294 रन का लक्ष्य टीम इंडिया हासिल कर चुकी है। 

18:05 (IST)4 MAR 2025

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर टीम इंडिया को दे रहा है टेंशन

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 264 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। लेकिन फिर भी फैंस को ये स्कोर टेंशन दे रहा है। टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी इतना बड़ा टारगेट हासिल नहीं किया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 के वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 261 रन के टारगेट को हासिल किया था। 

18:03 (IST)4 MAR 2025

टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए मिला 265 रन का लक्ष्य

भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में पहुंचने के लिए 265 रन का टारगेट मिला है। कंगारू टीम 49.3 ओवर में 264 रन के स्कोर पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 73 रन बनाए तो वहीं एलेक्स कैरी ने 61 रन की शानदार पारी खेली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा को 2-2 सफलताएं मिली। 

18:00 (IST)4 MAR 2025

ऑस्ट्रेलिया की पारी 264 के स्कोर पर ढेर

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 264 रन के स्कोर पर समेट दिया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल करते हुए कंगारू टीम को 49.3 ओवर में ढेर कर दिया। भारतीय टीम को इस मैच में जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य मिला है।

17:57 (IST)4 MAR 2025

मोहम्मद शमी को मिली तीसरी सफलता

ऑस्ट्रेलिया की पारी पर टीम इंडिया ने ब्रेक लगा दिया है। पारी के 49वें ओवर में मोहम्मद शमी ने नाथन एलिस को आउट कर 9वीं सफलता दिया। शमी के नाम इस मैच में ये तीसरा विकेट रहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 262 रन के स्कोर पर 9 विकेट खोए। 

17:52 (IST)4 MAR 2025

48 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 252 रन पर 8 विकेट

ऑस्ट्रेलिया टीम के बड़े स्कोर का सपना एलेक्स कैरी के विकेट के साथ टूट गया है। जहां कंगारू टीम ने 48 ओवर के बाद 8 विकेट पर 252 रन का स्कोर बना लिया है। लोअर ऑर्डर क्रीज पर मौजूद।

17:48 (IST)4 MAR 2025

एलेक्स कैरी को श्रेयस अय्यर ने डायरेक्ट हिट पर किया चलता

ऑस्ट्रेलिया की टीम की बड़े स्कोर की उम्मीदें एलेक्स कैरी के विकेट के साथ खत्म हुई। 48वें ओवर में 2 रन लेने के चक्कर में श्रेयस अय्यर के शानदार डायरेक्ट थ्रो पर एलेक्स कैरी की 61 रन की पारी खत्म हुई। ऑस्ट्रेलिया को 249 रन के स्कोर पर 8वां विकेट खोया। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications