Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • Champions Trophy 2025
  • IND vs BAN Champions Trophy 2025 Highlights: शुभमन गिल का शतक, मोहम्मद शमी के पांच विकेट; भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट से पीटा

IND vs BAN Champions Trophy 2025 Highlights: शुभमन गिल का शतक, मोहम्मद शमी के पांच विकेट; भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट से पीटा

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedFeb 20, 2025 22:02 IST

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-बांग्लादेश मैच का पूरा अपडेट यहां फॉलो करें।

topic-thumbnail

22:02 (IST)20 FEB 2025

23 को होगी महामुकाबले में फिर मुलाकात

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होने वाले महामुकाबले की लाइव कवरेज के साथ एक बार फिर हम आपके साथ जुड़ेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की हर छोटी-बड़ी अपडेट हमारी साइट पर आपको लगातार देखने को मिलेगी। रविवार का इंतजार रहेगा, लेकिन तब तक स्पोर्ट्सकीड़ा को फॉलो करते रहिए। शुभ रात्रि।

21:52 (IST)20 FEB 2025

जीत के साथ भारत ने की शुरुआत

मोहम्मद शमी के पांच विकेटों के दम पर भारत ने बांग्लादेश को 228 के स्कोर पर रोक दिया था। रोहित शर्मा ने भारत को आतिशी शुरुआत दिलाई, लेकिन बीच में बांग्लादेशी स्पिनर्स ने भारत की पारी को बांध दिया। हालांकि, शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा और शतक जड़ दिया। केएल राहुल ने भी नाबाद 41 रनों की पारी खेली और 46.3 ओवर में ही भारत को जीत दिला दी।

21:47 (IST)20 FEB 2025

गिल ने लगाया आठवां वनडे शतक

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाने के बाद गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी पहले ही मैच में शतक जड़ दिया है। इसके लिए उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए।

21:27 (IST)20 FEB 2025

राहुल और गिल की बेहतरीन साझेदारी

काफी कम अंतराल में तीन विकेट गंवाने के बाद भारत मुश्किल में था, लेकिन राहुल और गिल की अर्धशतकीय साझेदारी ने उन्हें जीत के करीब पहुंचा दिया है।

21:11 (IST)20 FEB 2025

अली ने गिराया मैच?

जाकेर अली ने केएल राहुल का आसान कैच डीप में गिरा दिया है। ये कैच बांग्लादेश को महंगा पड़ने वाला है क्योंकि इस विकेट से मैच पर वो अपनी पकड़ मजबूत कर सकते थे।

21:04 (IST)20 FEB 2025

बांग्लादेश के स्पिनर्स ने कसा शिकंजा

बांग्लादेश के दोनों स्पिनर्स से शिकंजा कसा हुआ है। दोनों ने मिलकर 15 ओवर में केवल 48 रन खर्च किए हैं और दो विकेट हासिल किया है।

20:53 (IST)20 FEB 2025

भारत को लगा एक और झटका

अक्षर पटेल को फिर प्रमोट किया गया था लेकिन ये काम नहीं आया है। वो केवल आठ रन बनाकर आउट हुए हैं। 

20:44 (IST)20 FEB 2025

सस्ते में आउट हुए अय्यर

अय्यर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन केवल 15 रन ही बना सके।

20:13 (IST)20 FEB 2025

लेग स्पिनर ने फिर विराट को फंसाया

रिशाद ने आखिरकार कोहली को अपना शिकार बना ही लिया है। 38 गेंद में 22 रन बनाकर हुए आउट

20:04 (IST)20 FEB 2025

पावरप्ले के बाद धीमी हुई भारतीय पारी

पावरप्ले के बाद भारत ने अगले 10 ओवर में केवल 32 रन बनाए हैं, लेकिन कोई विकेट नहीं गंवाया है। 20 ओवर के बाद भारत 101/1

19:49 (IST)20 FEB 2025

कोहली ने 10वीं गेंद पर खोला खाता


रोहित के आउट होने के बाद रन गति में काफी गिरावट आई है। कोहली की स्ट्राइक रेट 40 से भी कम है। दोनों की साझेदारी 50 की स्ट्राइक रेट से चल रही है।

19:30 (IST)20 FEB 2025

रोहित की पारी का हुआ अंत

तेजी से रन बना रहे रोहित बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए हैं। 36 गेंदों में उन्होंने 41 रन बनाए।

19:00 (IST)20 FEB 2025

सबसे कम पारियों में 11,000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी

222 विराट कोहली
261 रोहित शर्मा
276 सचिन तेंदुलकर
286 रिकी पोंटिंग
288 सौरव गांगुली

18:55 (IST)20 FEB 2025

रोहित और गिल ने दिलाई सजग शुरुआत

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को सजग शुरुआत दिलाई है। हालांकि, इस बीच रोहित कई बार बीट हुए हैं। 

18:16 (IST)20 FEB 2025

35/5 से बांग्लादेश की शानदार वापसी, शमी ने खोला पंजा

मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में पंजा खोलकर दिखाया है कि क्यों वह ICC टूर्नामेंट के इतने खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं। हर्षित राणा ने भी तीन विकेट लिए तो वहीं अक्षर पटेल को भी दो विकेट मिला। बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने 100 रन बनाए तो वहीं जाकेर अली ने भी 68 रनों की पारी खेली। 35 के स्कोर पर पांच विकेट गिरने के बाद ये बांग्लादेश की अच्छी वापसी मानी जा सकती है।

18:07 (IST)20 FEB 2025

हृदोय ने हासिल की खास उपलब्धि

तौहीद ह्रदोय चैंपियंस ट्रॉफी में डेब्यू पारी में शतक बनाने वाले नौवें बल्लेबाज बने हैं।
तमीम इकबाल (128 बनाम इंग्लैंड द ओवल 2017) के बाद इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के दूसरे खिलाड़ी

18:04 (IST)20 FEB 2025

हृदोय का अदभुत शतक

तौहीद हृदोय ने 114 गेंदों में पूरा किया अपना पहला वनडे शतक। इस पारी को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

17:56 (IST)20 FEB 2025

मैक्सवेल की याद दिला रहे तौहीद

तौहीद को लगातार क्रैम्पिंग हो रही है और उनसे चला भी नहीं जा रहा है। पिछले कुछ ओवर में तीन बार वो मैदान पर लेट चुके हैं। इसके बावजूद बाउंड्री लगानी नहीं चूक रहे हैं

17:51 (IST)20 FEB 2025

क्या 250 तक पहुंच पाएगा बांग्लादेश?

तौहीद एक छोर पर बने हुए हैं, लेकिन अब दूसरे छोर से विकेट आने लगे है। आठ विकेट गिर जाने के बाद बांग्लादेश एक बार फिर मुश्किल में है। 

17:31 (IST)20 FEB 2025

सबसे कम वनडे में 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज

102 मिचेल स्टार्क
104 मोहम्मद शमी/ सकलैन मुश्ताक
107 ट्रेंट बोल्ट
112 ब्रेट ली
117 एलन डोनाल्ड

17:28 (IST)20 FEB 2025

शमी ने तोड़ी खतरनाक हो चुकी साझेदारी

मोहम्मद शमी ने भारत को वो विकेट दिलाया है जिसकी उन्हें बहुत देर से तलाश थी। जाकेर 64 रन बनाने के बाद शमी का शिकार बने। तौहीद के साथ उन्होंने 207 गेंदों में 154 रनों की साझेदारी की थी।

17:15 (IST)20 FEB 2025

जाकेर और तौहीद ने बदले गियर, शुरू कर दी पिटाई

अर्धशतक पूरा करते ही तौहीद ने गियर चेंज किए हैं। कुलदीप और जडेजा को छक्के लगाने के बाद उन्होंने शमी को भी चौका जड़ा है। 41 ओवर के बाद बांग्लादेश 176/5

17:01 (IST)20 FEB 2025

जाकेर और तौहीद के पचासे, दिखाया शानदार जुझारूपन

जाकेर और तौहीद दोनों के अर्धशतक पूरे हो चुके हैं। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी कर ली है, लेकिन रन रेट चार से भी नीचे चल रहा है। 37 ओवर के बाद बांग्लादेश 142/5

16:38 (IST)20 FEB 2025

तेज गेंदबाजों की वापसी, विकेटों की तलाश में भारत

विकेट की तलाश में रोहित अपने तेज गेंदबाजों को वापस लेकर आए हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है। 31 ओवर के बाद बांग्लादेश 113/5

16:22 (IST)20 FEB 2025

जाकेर और तौहीद ने भारत को विकेट के लिए तरसाया

भारत को आखिरी विकेट नौवें ओवर में मिला था। जाकेर और तौहीद भले ही धीमा खेले हैं, लेकिन उन्होंने पिछले लगभग 20 ओवरों से भारत को विकेट के लिए तरसाया है।

16:05 (IST)20 FEB 2025

हार्दिक ने टपकाया कैच

अब हार्दिक ने कैच टपकाया है। दोनों बल्लेबाजों को जीवदान मिल चुके हैं और इनकी साझेदारी 50 रनों की हो चुकी है।

15:44 (IST)20 FEB 2025

पहले 15 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में भारत

लगातार गिर रहे विकेटों के बीच जाकेर अली और तौहीद हृदोय ने पारी को संभालने की कोशिश की है। दोनों मिलकर 39 गेंद खेल चुके हैं। 15 ओवर के बाद बांग्लादेश 62/5

15:33 (IST)20 FEB 2025

रोहित की गलती, अक्षर से छिना इतिहास बनाने का मौका

चैंपियंस ट्रॉफी में एकमात्र हैट्रिक जेरोम टेलर के नाम है जो 2006 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के सामने बनी थी। अक्षर ने भी हैट्रिक पूरी कर ही ली थी, लेकिन रोहित शर्मा ने स्लिप में आसान सा कैच गिरा दिया। ये कैच रोहित पकड़ लेते तो अक्षर इतिहास रच देते।

15:20 (IST)20 FEB 2025

बापू आए, बापू छाए

खतरनाक दिख रहे तंजिद को आउट करने के लिए अक्षर को लाया गया था। उन्होंने लगातार गेंदों पर तंजिद और मुशफिकुर रहीम दोनों को आउट कर दिया। नौ ओवर के बाद बांग्लादेश 36/5

15:09 (IST)20 FEB 2025

शमी ने खत्म किया मिराज का संघर्ष

मेहदी हसन मिराज को प्रमोशन दिया गया था, लेकिन 10 गेंद की पारी में वो परेशान ही दिखे। शमी ने उनकी परेशानी का अंत किया है।

14:59 (IST)20 FEB 2025

तंजिद ने लगाए कुछ अच्छे शॉट्स

पहले दो ओवर में लगातार विकेट गिरने के बाद तंजिद ने काउंटर अटैक करके कुछ चौके लगाए हैं। पिछले तीन ओवर बांग्लादेश के लिए अच्छे गए हैं।

14:45 (IST)20 FEB 2025

अब हर्षित की बारी है

शमी ने विकेट लिया तो हर्षित भला कैसे पीछे रहते? उन्होंने कप्तान को ही पवेलियन लौटा दिया है। दो रन पर दो विकेट गिर चुके हैं।

14:40 (IST)20 FEB 2025

शमी की सफल वापसी

मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में सौम्य सरकार को विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया है। एक रन पर ही बांग्लादेश एक विकेट गंवा चुकी है।

14:35 (IST)20 FEB 2025

रवींद्र जडेजा ने पूरा किया वनडे मैचों का दोहरा शतक

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आज अपने करियर का 200वां वनडे खेल रहे हैं। इस खास मैच में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।  

14:12 (IST)20 FEB 2025

भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा

बांग्लादेश: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल होसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

14:04 (IST)20 FEB 2025

IND vs BAN: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है मैच। 

13:37 (IST)20 FEB 2025

बांग्लादेशी कप्तान ने भी भरी हुंकार

भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल होसैन शान्तो ने अपनी टीम पर भरोसा जताया और कहा कि उनके अंदर किसी भी टीम को हराने का माद्दा है। 

13:12 (IST)20 FEB 2025

दुबई में खेलने को लेकर रोहित शर्मा ने क्या कहा?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि दुबई में चाहे जैसी परिस्थितियां हों, उनकी टीम सभी चीजों के लिए तैयार है। वहीं उन्होंने कहा कि स्क्वाड में पांच स्पिनर नहीं हैं, सिर्फ दो ही हैं और बाकी तीन ऑलराउंडर हैं। 

12:33 (IST)20 FEB 2025

रोहित शर्मा और विराट कोहली के फॉर्म पर होगी सभी की नजर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को अपने दो अनुभवी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से अच्छी पारियों की उम्मीद होगी। इन दोनों दिग्गजों का हालिया फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है। इंग्लैंड सीरीज में रोहित ने दूसरे वनडे में शतक लगाया था, वहीं विराट ने तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ा था। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इनका प्रदर्शन कैसा रहता है, यह देखने लायक होगा। 

12:14 (IST)20 FEB 2025

भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर सस्पेंस

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का कॉम्बिनेशन देखना होगा, क्योंकि भारत ने गेंदबाजी में कई विकल्प रखे हैं। बल्लेबाजी विभाग में लगभग सब सेट लग रहा है लेकिन गेंदबाजी में किसे मौका मिलता है, इस पर भी की नजर होगी। 

11:37 (IST)20 FEB 2025

IND vs BAN मैच में टॉस कितने बजे होगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में होने वाले मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा और मैच के शुरू होने का समय 2:30 बजे है। 

11:12 (IST)20 FEB 2025

IND vs BAN मैच में बारिश डालेगी खलल?

दुबई में हाल ही में बारिश हुई लेकिन मैच के दौरान इसकी उम्मीद कम ही है। हालांकि, शाम के समय बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में टॉस काफी अहम हो जाएगा। 

10:49 (IST)20 FEB 2025

दुबई में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड

भारत का दुबई में वनडे रिकॉर्ड शानदार है। टीम इंडिया ने यहां पर 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत दर्ज की है और 1 मैच टाई रहा। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications