Create
  • Sports News
  • Hindi Cricket News
  • India vs England 2025
  • IND vs ENG 2nd Test Day 5 Highlights: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से रौंदा, सीरीज 1-1 से बराबर; शुभमन गिल बने POTM

IND vs ENG 2nd Test Day 5 Highlights: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 336 रनों से रौंदा, सीरीज 1-1 से बराबर; शुभमन गिल बने POTM

By Sportskeeda Desk | Last ModifiedJul 06, 2025 22:09 IST

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने अपने नाम किया। पांचवें दिन क्या-क्या हुआ जानने के लिए ब्लॉग को स्क्रॉल करें।

topic-thumbnail

22:09 (IST)6 JUL 2025

शुभ रात्री, बाय-बाय...फिर मिलेंगे....

धन्यवाद!!!
सभी फैंस को पांच दिन तक स्पोर्ट्सकीड़ा के इस लाइव ब्लॉग में जुड़ने के लिए थैंक्यू। अब दोबारा दोस्तों 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में होगी मुलाकात। तब तक क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी सभी ताजा अपडेट्स और खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। प्रियम सिन्हा, प्रशांत कुमार, नीरज पांडे और नीरज पटेल का इस कवरेज के लिए धन्यवाद।

22:02 (IST)6 JUL 2025

22:01 (IST)6 JUL 2025

शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस पूरे मैच में ऐतिहासिक 430 रन बनाए। पहली पारी में 269 और फिर दूसरी पारी में उन्होंने 161 रन की पारी खेली। इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

21:52 (IST)6 JUL 2025

21:46 (IST)6 JUL 2025

सीरीज 1-1 से हुई बराबर

लीड्स में मिली हार के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और बर्मिंघम में इंग्लैंड की बादशाहत को खत्म कर दिया। भारत इसी के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर चुका है। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से क्रिकेट के मक्का यानी लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

21:44 (IST)6 JUL 2025

शुभमन गिल बने पहले कप्तान

एजबेस्टन में भारत को टेस्ट जीत दिलाने वाले शुभमन गिल पहले भारतीय कप्तान बने। इस मैच में उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी लगाते हुए रनों का अंबार भी लगाया। गिल ने 269 और 161 रनों की बेहतरीन और ऐतिहासिक पारियां खेलीं।

21:42 (IST)6 JUL 2025

भारत को 336 रन से मिली जीत

भारतीय टीम ने 336 रनों से एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली है। आकाशदीप गेंदबाजी में इस जीत के हीरो रहे जिन्होंने मैच में 10 विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए। 58 साल बाद 7 हार के बाद इस मैदान पर भारत पहला टेस्ट जीता।

21:32 (IST)6 JUL 2025

DRS में बचे शोएब बशीर

फील्ड अंपायर ने शोएब बशीर को आउट दे दिया था और फैंस जीत का जश्न मना रहे थे। मगर डीआरएस ने उन्हें बचा लिया। गेंद का उनके बल्ले से संपर्क नहीं हुआ था इसलिए वह बच गए।

21:28 (IST)6 JUL 2025

सिराज ने छोड़ा कैच

आकाशदीप मैच में अपने 10 विकेट लेने के बेहद करीब थे। लेकिन पिछला शानदार कैच पकड़ने वाले सिराज इस बार ऊंचे कैच को जज नहीं कर पाए। गेंद उनके हाथों से फिसली और ब्राइडन कार्स बाल-बाल बच गए।

21:22 (IST)6 JUL 2025

रवींद्र जडेजा की गेंद पर मोहम्मद सिराज का जबरदस्त कैच

जोश टंग (2) ने रवींद्र जडेजा की गेंद को फ्लिक किया लेकिन शॉर्ट मिड ऑन पर मोहम्मद सिराज ने एक हाथ से जबरदस्त कैच लपक लिया। 

20:58 (IST)6 JUL 2025

ब्रायडन कार्स को केएल राहुल ने दिया जीवनदान

रवींद्र जडेजा की गेंद ने ब्रायडन कार्स के बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप में गई लेकिन केएल राहुल कैच नहीं लपक पाए और चौका मिला। 

20:53 (IST)6 JUL 2025

20:52 (IST)6 JUL 2025

आकाशदीप जेमी स्मिथ को आउट कर खोला पंजा

जेमी स्मिथ ने आकाशदीप के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाए लेकिन धीमी गेंद पर फंस गए और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। इस तरह आकाशदीप ने टेस्ट करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल लिया। स्मिथ ने बनाए 88 रन, इंग्लैंड का स्कोर 226/8 

20:44 (IST)6 JUL 2025

ड्रिंक्स का हुआ समय, इंग्लैंड का स्कोर 211/7

एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड की टीम हार की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। उसके लगभग सभी प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए हैं और क्रीज पर जेमी स्मिथ (76) के साथ ब्रायडन कार्स (5) मौजूद हैं। जीत के लिए इंग्लिश टीम को 397 रन और भारत को 3 विकेट चाहिए। 

20:37 (IST)6 JUL 2025

इंग्लैंड ने पूरे किए 200 रन

लगातार विकेटों के बीच जेमी स्मिथ ने एक छोर संभाल कर रखा है और इंग्लैंड ने 200 रन भी पूरे कर लिए हैं। 54 ओवर में स्कोर 204/7

20:32 (IST)6 JUL 2025

जेमी स्मिथ को डीआरएस ने बचाया

जेमी स्मिथ को अंपायर ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट दे दिया था लेकिन डीआरएस ने उन्हें बचा लिया। 

20:28 (IST)6 JUL 2025

क्रिस वोक्स बने प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार

प्रसिद्ध कृष्णा की छोटी गेंद पर क्रिस वोक्स (7) का पुल शॉट का प्रयास लेकिन गेंद को हवा में मार बैठे और मोहम्मद सिराज ने आसान सा कैच लपका। इंग्लैंड का स्कोर 199/7

20:19 (IST)6 JUL 2025

20:08 (IST)6 JUL 2025

जेमी स्मिथ ने अर्धशतक किया पूरा

इंग्लैंड के लिए मैच की पहली पारी में शतक जड़ने वाले जेमी स्मिथ ने दूसरी पारी में भी कमाल की बल्लेबाजी का नजारा और 73 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

19:49 (IST)6 JUL 2025

दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजों से टीम इंडिया कर रही अटैक

टीम इंडिया ने लंच के बाद भी दोनों छोर से स्पिनर लगा रखे हैं। एक छोर से वाशिंटन सुंदर और दूसरे छोर से रवींद्र जडेजा लगातार दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। 

19:43 (IST)6 JUL 2025

लंच के बाद खेल शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है, इंग्लैंड की तरफ से जेमी स्मिथ का साथ देने आए क्रिस वोक्स आए हैं। वहीं सुंदर अपना ओवर पूरा करेंगे। 

19:23 (IST)6 JUL 2025

19:11 (IST)6 JUL 2025

इंग्लैंड की आधी से ज्यादा टीम लौटी पवेलियन, लंच तक स्कोर 153/6

पांचवें दिन बारिश की वजह से देरी से खेल शुरू हुआ लेकिन फिर आकाशदीप ने ओली पोप (24) और हैरी ब्रूक (23) को चलता किया। यहां से बेन स्टोक्स (33) और जेमी स्मिथ (32*) ने 70 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन लंच से पहले स्टोक्स के आउट होने से इंग्लैंड की टीम फिर दबाव में आ गई। इंग्लैंड अभी भी लक्ष्य से 455 रन दूर है, वहीं भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए। 

19:06 (IST)6 JUL 2025

बेन स्टोक्स को वाशिंगटन सुंदर ने फंसाया

इंग्लैंड के कप्तान जमने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने एलबीडबल्यू आउट कर दिया। स्टोक्स 33 रन बनाकर आउट

18:52 (IST)6 JUL 2025

इंग्लैंड ने पूरे किए 150 रन

38वें ओवर की पहली गेंद पर आए चौके की मदद से इंग्लैंड ने 150 रन पूरे कर लिए।  

18:40 (IST)6 JUL 2025

स्टोक्स-स्मिथ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई पूरी

पांचवें दिन इंग्लैंड को शुरुआत में दो बड़े झटके लगे लेकिन अब छठे विकेट के लिए बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। 

18:25 (IST)6 JUL 2025

लय में आते हुए बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स जमने का प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने मोहम्मद सिराज के खिलाफ लगातार दो चौके जड़े, इंग्लैंड का स्कोर 31 ओवर में 120/5

18:19 (IST)6 JUL 2025

रवींद्र जडेजा के सामने बेन स्टोक्स हुए परेशान

भारत ने इंग्लैंड की पारी में पहली बार स्पिन का इस्तेमाल किया और रवींद्र जडेजा की घूमती गेंदों से बेन स्टोक्स काफी असहज दिखे। 

18:09 (IST)6 JUL 2025

दिन का पहला ड्रिंक्स ब्रेक, इंग्लैंड ने 100 का आंकड़ा किया पार

पांचवें दिन के पहले ड्रिंक्स ब्रेक का समय हो गया है और अभी तक भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है। आकाशदीप को काफी मदद मिल रही है और उन्होंने ही ओली पोप और हैरी ब्रूक को आउट किया। क्रीज पर बेन स्टोक्स (10*) और जेमी स्मिथ (17*) मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 28 ओवर में 110/5

17:54 (IST)6 JUL 2025

आकाशदीप के आगे इंग्लिश बल्लेबाज नजर आ रहे बेबस

इंग्लिश बल्लेबाजों को आकाशदीप अपनी शानदार गेंदबाजी से लगातार छका रहे हैं। बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ दोनों को ही काफी दिक्कत आ रही है। 

17:45 (IST)6 JUL 2025

जेमी स्मिथ ने चौके से खोला खाता

हैरी ब्रूक के विकेट के बाद, बेन स्टोक्स का साथ देने पहली पारी में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले जेमी स्मिथ आ गए हैं और उन्होंने अपना खाता चौके से खोला है। 

17:43 (IST)6 JUL 2025

17:36 (IST)6 JUL 2025

हैरी ब्रूक बने आकाशदीप का शिकार

83 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा है और हैरी ब्रूक 23 रन बनाकर आकाशदीप की अंदर आती गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। ब्रूक ने डीआरएस भी लिया लेकिन इसका उन्हें फायदा नहीं मिला। 

17:24 (IST)6 JUL 2025

आकाशदीप ने ओली पोप को किया चलता

अपने दूसरे ही ओवर में आकाशदीप ने भारत को सफलता दिला दी और उन्होंने ओली पोप को बोल्ड कर दिया। पोप 24 रन बनाकर हुए आउट, इंग्लैंड का स्कोर 80/4 

17:22 (IST)6 JUL 2025

हैरी ब्रूक के बल्ले से आया दिन का पहला चौका

हैरी ब्रूक ने बेहतरीन शॉट खेला और बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में दिन का पहला चौका बटोरा। 

17:21 (IST)6 JUL 2025

हैरी ब्रूक बाउंस से हुए हैरान

प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद ने पड़ने के बाद अच्छा उछाल प्राप्त किया, जिससे हैरी ब्रूक हैरान हुए। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और गली के फील्डर के दाईं तरफ गई। 

17:18 (IST)6 JUL 2025

आकाशदीप की अच्छी शुरुआत

दूसरे छोर से आकाशदीप ने भी अच्छी शुरुआत की और उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया। हैरी ब्रूक आखिरी गेंद पर सिंगल लेने में कामयाब रहे। 

17:15 (IST)6 JUL 2025

पहले ओवर में आया सिर्फ 1 रन

प्रसिद्ध कृष्णा ने पांचवें दिन की शुरुआत अच्छी लय के साथ की और उन्होंने सिर्फ एक सिंगल दिया। हैरी ब्रूक ने पहली ही गेंद पर एक रन लिया था लेकिन इसके बाद ओली पोप ने अगली पांच गेंदें डॉट खेली। 

17:10 (IST)6 JUL 2025

पांचवें दिन का पहला सेशन शुरू

बर्मिंघम टेस्ट के पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। ओली पोप और हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा पर गेंदबाजी का जिम्मा

17:03 (IST)6 JUL 2025

17:00 (IST)6 JUL 2025

कितने ओवर्स की हुई कटौती

बारिश के कारण एजबेस्टन टेस्ट के पांचवें दिन खेल समय पर शुरू नहीं हो पाया, जिसके कारण 10 ओवर्स की कटौती हुई है और अब 80 ओवर का खेल होगा। 

16:57 (IST)6 JUL 2025

बर्मिंघम में 5:10 PM से खेल होगा शुरू

बर्मिंघम में लाइव एक्शन अब कुछ ही देर में शुरू होने वाला है, जानिए सेशन टाइमिंग क्या रहेगी: 

5.10 PM से 7 PM तक पहला सेशन,
7.40 PM से 9.40 PM दूसरा सेशन
10 PM से 11.30 PM तीसरा सेशन
(भारतीय समयानुसार)

16:50 (IST)6 JUL 2025

ओवर्स में कटौती हुई शुरू

बर्मिंघम में बारिश अभी भी हो रही है और एक घंटे से ज्यादा की देरी के कारण अब ओवर्स में कटौती भी शुरू हो गई है। 

16:05 (IST)6 JUL 2025

बर्मिंघम में रुकी बारिश

बर्मिंघम से अच्छी खबर आ रही है, बारिश रुक चुकी है और कुछ कवर भी हटाए जा रहे हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि जल्द एक्शन शुरू हो। 
chat-icon Live Chat online
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications